Rechercher dans ce blog

Sunday, May 30, 2021

शिकंजे में पहलवान : सुशील कुमार पर साढ़े चार साल में भी चार्जशीट नहीं, पुख्ता गवाहों का टोटा - अमर उजाला - Amar Ujala

पुरूषोत्तम वर्मा, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 31 May 2021 05:01 AM IST

ख़बर सुनें

विस्तार

सुशील के खिलाफ दर्ज एक मामले को साढ़े चार वष हो गए हैं, मगर अभी तक चार्जशीट नहीं हुई है। सागर हत्याकांड मामले की जांच कर रही अपराध शाखा ने मध्य जिला पुलिस से इस मामले की जानकारी मांगी है। दूसरी तरफ दिल्ली पुलिस अभी तक सुशील के खिलाफ एक पुख्ता गवाह तैयार तक नहीं कर पाई है। चार पीड़ित ही गवाह हैं और उनके कोर्ट में मुकर जाने की संभावना जताई जा रही है। इसके अलावा सुशील कुमार को अपने किए पर कोई पछवाता नहीं है। 
विज्ञापन

अपराध शाखा के एक अधिकारी ने बताया कि सुशील के खिलाफ आईपी एस्टेट थाने में मारपीट व रास्ता रोकने का मामला दर्ज है। सुशील के खिलाफ ये मामला वर्ष 2017 में दर्ज हुआ था। आईपी एस्टेट थाना इलाके में स्थित एक स्टेडियम में सुशील ने दूसरे पहलवान के साथ मारपीट की थी। इस मामले में मध्य जिला पुलिस ने अभी तक चार्जशीट दाखिल नहीं की है। ये केस साढ़े चार वर्ष बाद भी पेंडिंग चल रहा है। 

अपराध शाखा ने आईपी एस्टेट थाने से सुशील के खिलाफ दर्ज इस केस की पूरी जानकारी मांगी है। ताकि सागर हत्याकांड के केस को और मजबूत बनाया जा सके। दूसरी तरफ दिल्ली पुलिस सुशील के खिलाफ अभी तक कोई पुख्ता गवाह खड़ा नहीं कर पाई है। ऐसे में दिल्ली पुलिस की जांच पर सवाल उठ रहे हैं। सुशील व उसके साथियों ने जिन चार लोग सोनू महाल, भगतू, रविन्द्र भिंडा, अमित खागड़ पीटा था वहीं चार ही गवाह हैं। 

अपराध शाखा ने दो दिन पहले इन सब को बुलाकर फिर से इनके बयान लिए है। सोनू महाल व अन्य काला जठेड़ी के खास हैं और सुशील कुमार व काला जठेड़ी के बीच समझौता हो चुका है। ऐसे में माना जा रहा है कि ये चारों गवाह कभी भी अपनी गवाही से मुकर सकते हैं। सुशील वारदात के बाद से ही ये कोशिश कर रहा था कि सोनू महाल उसके खिलाफ गवाही न दें। पुलिस सूत्रों का कहना है कि वह अपने मंसूबों में कामयाब हो गया है।  

सुशील कुमार को अपने किए पर नहीं है पछतावा
अपराध शाखा के पुलिस अधिकारियों के अनुसार सुशील कुमार को अपने किए पर पछतावा नहीं है। सुशील इस बात से आश्वत दिखता है कि सब-कुछ छह-सात महीने में ठीक हो जाएगा। वह अपराध शाखा के पुलिस अधिकारियों से यहीं कहता है। पुलिस को ये विश्वास है कि अभी तक उसके जितने भी पंगे हुए हैं वह कुछ ही महीने में ठीक हो गए थे। इस कारण उसे लगता है कि ये मामला भी सुलट जाएगा। सुशील पर आरोप है कि उसने कई पहलवानों के कैरियर के साथ खिलवाड़ किया है। 


सुशील ने अपने मोबाइल को तोड़ दिया था
दिल्ली पुलिस की अब तक की सबसे बड़ी नाकामयाबी ये भी है कि अपराध शाखा इतने दिन बाद भी सुशील के मोबाइल को बरामद नहीं कर पाई है। सुशील ने पुलिस अधिकारियों को बताया है कि उसने वारदात के बाद मोबाइल को तोड़ दिया था और रास्ते में फेंक दिया था। सुशील पुलिस को ज्यादा कुछ नहीं बता रहा है। वह पूछताछ में सहयोग नहीं कर रहा है।  

ठीक से खाना खा रहा है सुशील
अपराध शाखा के पुलिस अधिकारियों के अनुसार सुशील को अपराध शाखा के कार्यालय में बनना वाला खाना दिया जा रहा है। सुशील ठीक से खाना खा रहा है। उसके चेहरे पर किसी तरह मलाल नहीं दिखाई दे रहा है। 

Adblock test (Why?)


शिकंजे में पहलवान : सुशील कुमार पर साढ़े चार साल में भी चार्जशीट नहीं, पुख्ता गवाहों का टोटा - अमर उजाला - Amar Ujala
Read More

महाराष्ट्र में 15 जून तक बढ़ा कोरोना लॉकडाउन, मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने किया ऐलान - Hindustan

महाराष्ट्र सरकार ने राज्य में लगे कोरोना लॉकडाउन को 15 जून तक के लिए आगे बढ़ा दिया है। हालांकि, पाबंदियों में थोड़ी ढील भी दी है। सरकार की ओर से रविवार को जारी नई गाइडलाइंस के मुताबिक राज्य में सभी आवश्यक चीजों की दुकानें जो कि वर्तमान में सुबह 7 बजे से 11 बजे तक खुलती थीं, वो अब सुबह 7 बजे से दोपहर 2 बजे खुलने की अनुमति दी जा सकती है।

सरकार की ओर से जारी गाइडलाइंस के मुताबिक सभी सरकारी ऑफिस 25 फीसदी क्षमता के साथ काम कर सकते हैं। इसके साथ-साथ एग्रीकल्चर से जुड़ी दुकानें विकेंड पर भी दोपहर दो बजे तक खुली रहेंगी। हालांकि, जिले में कोरोना की स्थिति को देखते हुए खेती से जुड़ी दुकानों के टाइम में बदलाव भी किया जा सकता है।

मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने रविवार को कहा कि राज्य में कोरोना वायरस से संक्रमण के रोजाना आने वाले मामलों में कमी आई है लेकिन अब भी यह पिछले साल सामने आए सबसे अधिक मामलों के करीब है। ठाकरे ने कहा, पिछले साल के मुकाबले इस साल कोविड-19 वायरस के प्रकार में अंतर है। यह अब अधिक संक्रामक है,तेजी से फैल रहा है और मरीजों के ठीक होने में लंबा समय लग रहा है। उन्होंने कहा, हमारे सामने एक और राक्षक फंगस है जिसका मुकाबला करना है। राज्य में म्यूकोरमाइकोसिस के 3000 मामले हैं। कोरोना वायरस कार्य बल इस पर नजर रख रहा है।

राज्य में रविवार को मध्य मार्च के बाद एक दिन में सबसे कम 18600 नए मरीजों की पुष्टि हुई तथा 402 लोगों की संक्रमण के कारण मौत हो गई। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि राज्य में कुल मामले 57,31,815 हो गए हैं जबकि संक्रमण के कारण 94,844 लोगों की मौत हो चुकी है। 

राज्य में 16 मार्च को 17,864 नए मामले रिपोर्ट हुए थे जिसके बाद सबसे कम मामले आज आए हैं। शनिवार को 20,295 मामले मिले थे और 443 लोगों की जान जाने की पुष्टि हुई थी। अधिकारी ने बताया कि राज्य में दिन में 22,532 मरीज संक्रमण से उबरे हैं जिसके बाद संक्रमण मुक्त होने वाले मरीजों की संख्या 53,62,370 पहुंच गई है। 

Adblock test (Why?)


महाराष्ट्र में 15 जून तक बढ़ा कोरोना लॉकडाउन, मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने किया ऐलान - Hindustan
Read More

भारत ने भगोड़े मेहुल चोकसी के अपराधों का दस्तावेज विशेष विमान से भेजा, प्रत्यर्पण पर एंटीगुआ में मचा राजनीतिक कोहराम - दैनिक जागरण (Dainik Jagran)

नई दिल्ली, जागरण ब्यूरो। पिछले साढ़े तीन साल से भारतीय जांच एजेंसियों की आंख में धूल झोंक रहे भगोड़े आर्थिक अपराधी मेहुल चोकसी के प्रत्यर्पण को लेकर भारत सरकार कोई भी कसर नहीं छोड़ रही है। चोकसी को पिछले हफ्ते कैरेबियाई देश डोमिनिका की पुलिस ने गिरफ्तार किया है और दो जून को उसके प्रत्यर्पण के मामले पर कानूनी सुनवाई होगी। भारत ने चोकसी के अपराधों से जुड़े सारे दस्तावेज विशेष विमान से डोमिनिका भेजा है। एंटीगुआ व बारबुडा की सरकार भी भारत का पूरा सहयोग कर रही है। चोकसी भी एंटीगुआ का ही नागरिक है और वहां की सरकार का रुख उसे भारत लाने के मामले में काफी सहायक साबित होगा। 

चोकसी के प्रत्यर्पण पर एंटीगुआ में मचा है राजनीतिक कोहराम

उधर, चोकसी भी अपने बचाव में जम कर पैसा खर्च कर रहा है। उसने ना सिर्फ महंगे वकीलों को अपने पक्ष में तैयार किया है बल्कि माना जा रहा है कि वह राजनीतिक तौर पर भी स्थानीय समर्थन जुटाने की कोशिश में है। एंटीगुआ से जो सूचनाएं आ रही हैं, उससे साफ हो रहा है कि चोकसी ने बेहद कम समय में ही वहां अपनी खासी रसूख बना ली थी। उसके प्रत्यर्पण के खिलाफ स्थानीय विपक्षी दल सामन आ गए हैं। एंटीगुआ के विपक्षी दल चोकसी को भारत को सौंपने की कोशिशों का विरोध कर रहे हैं। उनका कहना है कि चोकसी एंटीगुआ का नागरिक है और वहां की सरकार को उसके मानवाधिकारों की सुरक्षा में खड़े होना चाहिए। 

सरकारी एजेंसियां एंटीगुआ और डोमिनिका के साथ संपर्क में

दूसरी तरफ एंटीगुआ एवं बारबुडा के पीएम गेस्टन ब्राउनी ने विपक्षी दलों पर आरोप लगाया है कि चोकसी ने उन्हें खरीद लिया है। ब्राउनी ने विपक्षी दलों से अपील की है कि वे किसी अपराधी का समर्थन कर एंटीगुआ की छवि को खराब न करें। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया है कि चोकसी की नागरिकता का मामला अभी भी लंबित है। ब्राउनी ने ही वहां के एक स्थानीय रेडियो को यह यह जानकारी दी है कि भारत ने एक विशेष विमान से दस्तावेज भेजे हैं। भारत की तरफ से आधिकारिक तौर पर इस बारे में कोई जानकारी नही दी गई है। सरकारी सूत्रों ने पिछले शुक्रवार को बताया था कि सरकारी एजेंसियां एंटीगुआ और डोमिनिका के साथ संपर्क में हैं।

हजारों करोड़ रुपये के बैंक घोटाले में है तलाश 

भारतीय जांच एजेंसियों को 13 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा के बैंक फ्रांड मामले में चोकसी और उसके भांजे नीरव मोदी की तलाश है। मोदी फिलहाल ब्रिटेन की जेल में बंद है और उसके प्रत्यर्पण का भी केस चल रहा है। भारत से फरार होने के बाद उसने एंटीगुआ की नागरिकता ले रखी है। पिछले दिनों अचानक ही वह एंटीगुआ से गायब हो गया था। तीन दिनों बाद पड़ोसी देश डोमिनिका की पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया था। उसकी एक ताजा तस्वीर सामने आई है, जिसमें उसके एक हाथ में चोट के निशान नजर आ रहे हैं। एंटीगुआ की सरकार पहले ही कह चुकी है कि चोकसी को भारत भेजा जाना चाहिए क्योंकि वह वहीं का नागरिक है और उसकी तलाश भारतीय जांच एजेंसियां कर रही है। उधर, डोमिनिका में भी एक मानवाधिकार लाबी चोकसी को बचाने की कोशिश में है। 

गर्लफ्रेंड के साथ डोमिनिका घुमने गया था चोकसी 

समाचार एजेंसी प्रेट्र के मुताबिक एंटीगुआ एवं बारबुडा के प्रधानमंत्री गेस्टन ब्राउनी ने कहा कि चोकसी अपनी गर्लफ्रेंड के साथ डोमिनिका गया होगा। उन्होंने कहा कि जो सूचना मिल रही है उसके मुताबिक चोकसी अपनी गर्लफ्रेंड को डिनर पर या फिर उसके साथ घुमने डोमिनिका गया होगा, जहां अवैध रूप से देश में घुसने के आरोप में उसे पकड़ लिया गया। यह उसकी बड़ी गलती साबित होगी, क्योंकि एंटीगुआ का नागरिक होने के नाते हम उसका तब तक प्रत्यर्पण नहीं कर सकते, जब तक की उसकी नागरिकता खत्म नहीं होती। 

शॉर्ट मे जानें सभी बड़ी खबरें और पायें ई-पेपर,ऑडियो न्यूज़,और अन्य सर्विस, डाउनलोड जागरण ऐप

Adblock test (Why?)


भारत ने भगोड़े मेहुल चोकसी के अपराधों का दस्तावेज विशेष विमान से भेजा, प्रत्यर्पण पर एंटीगुआ में मचा राजनीतिक कोहराम - दैनिक जागरण (Dainik Jagran)
Read More

प्रशांत किशोर का पीएम मोदी पर तंज, कहा- कोरोना में अनाथ हुए बच्चों को मुफ्त शिक्षा दे रहे, ये तो मौलिक अधिकार है - Hindustan

कोरोना वायरस के चलते अपने माता पिता को खोकर अनाथ हुए बच्चों की मदद के लिए मोदी सरकार ने मुफ्त शिक्षा से लेकर स्वास्थ्य बीमा तक कई ऐलान किए हैं। इसी से जुड़े प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ट्वीट पर राजनीतिक रणनीतिकार प्रशांत किशोर जमकर तंज किया है। उन्होंने कोरोना के चलते अनाथ हुए बच्चों की मदद को लेकर किए गए पीएम नरेंद्र मोदी के ट्वीट पर तीखा हमला बोला।

'सहानुभूति की नई परिभाषा दे रही मोदी सरकार'

दरअसल, प्रधानमंत्री ने कोरोना के चलते अनाथ हुए बच्चों की मदद के लिए सरकार के फैसलों को बताते हुए एक ट्वीट किया था। इसके जवाह में राजनीतिक रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने तंज करते हुए लिखा- मोदी सरकार का एक और मास्टर स्ट्रोक।  इस बार कोविड के चलते तबाह हुए बच्चों के लिए सहानुभूति और देखभाल को नए तरीके से परिभाषित किया गया है। -अभी सहायता मिलने की जगह, बच्चों को 18 वर्ष की आयु में स्टाइपेंड के वादे के से सकारात्मक महसूस करना चाहिए - मुफ्त शिक्षा के वादे के लिए  पीएम केयर्स के आभारी रहें, जो कि संविधान में गारंटीकृत अधिकार है। -आयुष्मान भारत में नामांकित होने के आश्वासन के लिए पीएमओ का धन्यवाद कीजिए, जो कि 50 करोड़ भारतीयों की स्वास्थ्य संबंधी जरूरतों को पूरा करने के लिए जाना जाता है, लेकिन जरूरत पड़ने पर केवल बेड/ ऑक्सीजन भी प्रदान करने में विफल रहा है।

'कोविड के चलते अनाथ हुए बच्चों के साथ खड़ी है सरकार'

पीएम मोदी ने अपने ट्वीट में लिखा था 'हमारे देश के भविष्य का समर्थन! कोविड-19 के कारण कई बच्चों ने अपने माता-पिता को खो दिया। सरकार इन बच्चों की देखभाल करेगी, उनके लिए सम्मानजनक जीवन और अवसर सुनिश्चित करेगी। बच्चों के लिए PM-CARES बच्चों को शिक्षा और अन्य सहायता सुनिश्चित करेगा।' इसके आगे उन्होंने पीआईबी का लिंक शेयर किया था जिसमें बच्चों की मदद को लेकर सारे ऐलानों के विवरण था।

इसमें लिखा था- सरकार उन बच्चों के साथ है जिन्होंने कोविड के कारण अपने माता-पिता को खो दिया। ऐसे बच्चों को 18 साल का होने पर मासिक स्टाइपेंड और 23 साल की उम्र में पीएम केयर्स से 10 लाख रुपये का फंड मिलेगा। इन बच्चों के लिए नि:शुल्क शिक्षा सुनिश्चित की जाएगी। साथ ही बच्चों को उच्च शिक्षा के लिए शिक्षा ऋण प्राप्त करने में सहायता की जाएगी और पीएम केयर्स उस ऋण पर ब्याज का भुगतान करेगा। आयुष्मान भारत के तहत बच्चों को 18 साल तक 5 लाख रुपये का मुफ्त स्वास्थ्य बीमा मिलेगा और प्रीमियम का भुगतान पीएम केयर्स द्वारा किया जाएगा। बच्चे देश के भविष्य का प्रतिनिधित्व करते हैं और हम बच्चों के समर्थन और सुरक्षा के लिए सब कुछ करेंगे। एक समाज के रूप में यह हमारा कर्तव्य है कि हम अपने बच्चों की देखभाल करें और उज्ज्वल भविष्य की आशा जगाएं।

'हमें सरकार का अंध प्रचारक बनने की जरूरत नहीं'

पहले भी हाल ही में प्रशांत किशोर ने ट्वीट कर मोदी सरकार पर हमला बोला था। उन्होंने देश की दयनीय स्थिति के लिए मोदी सरकार को जिम्मेदार ठहराया था, और ट्वीट पर लोगों से मोदी सरकार के अंध भक्त ना बनने की अपील की है। उन्होंने लिखा था कि 'हमारे चारों ओर एक शोकग्रस्त राष्ट्र और त्रासदी मची हुई है, ऐसे में गलत प्रचार को आगे बढ़ाने का निरंतर प्रयास घृणित है, सकारात्मक होने के लिए हमें सरकार के अंधे प्रचारक बनने की जरूरत नहीं है'।

Adblock test (Why?)


प्रशांत किशोर का पीएम मोदी पर तंज, कहा- कोरोना में अनाथ हुए बच्चों को मुफ्त शिक्षा दे रहे, ये तो मौलिक अधिकार है - Hindustan
Read More

भारत में दो दिन देरी से दस्‍तक देगा Monsoon, Cyclonic Circulation का असर - Zee News Hindi

नई दिल्ली: केरल में मॉनसून (Monsoon 2021) के आगमन में दो दिन की देरी हो सकती है और राज्य में अब 3 जून तक मानसून पहुंचने का अनुमान है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (India Meteorological Department) ने यह जानकारी दी है. 

Cyclonic सर्कुलेशन का पड़ा प्रभाव

मौसम विभाग (IMD) के महानिदेशक एम महापात्रा ने कहा कि कर्नाटक तट पर चक्रवातीय परिसंचरण (Cyclonic circulation) के चलते दक्षिण-पश्चिम मॉनसून की चाल प्रभावित हुई है. विभाग ने कहा, 'एक जून से दक्षिण-पश्चिमी हवाएं धीरे-धीरे जो पकड़ सकती हैं, जिसके चलते केरल में वर्षा संबंधी गतिविधि में तेजी आ सकती है. लिहाजा केरल में तीन जून के आसपास मॉनसून के पहुंचने की उम्मीद है.'

मॉनसून के सामान्य रहने का अनुमान

विभाग के अनुसार लो लेवल दक्षिण-पश्चिमी हवाओं (low level southwesterly winds) के जोर पकड़ने के चलते वर्षा संबंधी गतिविधियां तेज होंगी. इसके साथ ही अगले पांच दिन के दौरान पूर्वोत्तर राज्यों में कुछ स्थानों में भारी बारिश होने का अनुमान है. केरल में सामान्य रूप से 1 जून को मॉनसून दस्तक दे देता है. इसके साथ ही देश में चार महीने तक चलने वाली वर्षा ऋतु शुरू हो जाती है. मौसम विभाग ने इस महीने की शुरुआत में केरल में 31 मई को मॉनसून के दस्तक देने का अनुमान जताया था. इस साल मॉनसून के सामान्य रहने का अनुमान है.

यह भी पढ़ें: UP: 1 जून से कर्फ्यू में ढील, जानें क्‍या खुलेगा; क्‍या रहेगा बंद

दिल्ली, हरियाणा, चंडीगढ़ में बिजली गिरने की संभावना

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के राष्ट्रीय मौसम पूवार्नुमान केंद्र ने कहा कि रविवार को दिल्ली, हरियाणा और चंडीगढ़ में अलग-अलग स्थानों पर 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी और तेज हवाएं चलने की संभावना है. उत्तराखंड, उत्तरी पंजाब, पूर्वी और पश्चिम राजस्थान, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, ओडिशा, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, कोंकण, गोवा, तेलंगाना, केरल और माहे में अलग-अलग स्थानों पर 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से बिजली और तेज हवाएं चलने की संभावना है.

इन स्थानों पर भारी बारिश

हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, रायलसीमा, कर्नाटक, तमिलनाडु, पुडुचेरी, दिन में कराईकल और लक्षद्वीप में भी ऐसी ही स्थिति की संभावना है. आईएमडी ने पश्चिमी राजस्थान के अलग-अलग हिस्सों में लू की स्थिति की भी भविष्यवाणी की, जबकि बिहार, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम, मेघालय, केरल और माहे में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश हुई. पूर्व-मध्य और दक्षिण-पश्चिम अरब सागर के ऊपर तेज मौसम (हवा की गति 40-50 किमी प्रति घंटे) की संभावना है. मछुआरों को सलाह दी गई है कि वे केरल तट से दूर अरब सागर के क्षेत्रों में ना जाएं.

LIVE TV

Adblock test (Why?)


भारत में दो दिन देरी से दस्‍तक देगा Monsoon, Cyclonic Circulation का असर - Zee News Hindi
Read More

Unlock News Update: 1 जून से कहां हो रहा अनलॉक, किन राज्‍यों में बढ़ा लॉकडाउन? - नवभारत टाइम्स

नई दिल्ली
दिल्ली और उत्तर प्रदेश समेत देश के 10 से ज्यादा राज्यों में लॉकडाउन लगे हुए एक महीने से ज्यादा हो गया है। लेकिन अब एक जून से थोड़ी राहत मिलने की शुरुआत होने वाली है। दिल्ली, एमपी, हिमाचल को अनलॉक करने की तैयारी हो चुकी है। महाराष्ट्र में भी ढील देने की तैयारी है, लेकिन कुछ राज्य ऐसे भी हैं जहां लॉकडाउन बढ़ा दिया गया है। आइए जानते हैं कि किन राज्यों को अनलॉक करने की तैयारी है और कहां लॉकडाउन बढ़ा दिया गया है?

केरल, महाराष्‍ट्र, गोवा, तमिलनाडु, पुदुचेरी... ये उन कुछ राज्‍यों के नाम हैं जिन्‍होंने कोविड-19 लॉकडाउन को जारी रहने का फैसला क‍िया है। असम, अरुणाचल प्रदेश और मणिपुर को छोड़कर लगभग हर राज्‍य या केंद्रशासित प्रदेश में कोरोना वायरस के मामले कम हो रहे हैं। इसके बावजूद सरकारें/प्रशासन किसी तरह की ढिलाई के मूड में नहीं हैं।

राजधानी दिल्‍ली में भी लॉकडाउन की पाबंदियों को 7 जून की सुबह 5 बजे तक बढ़ा दिया गया है मगर अनलॉक की दिशा में भी कुछ कदम उठाए गए हैं। दिल्‍ली सरकार ने पहले ही घोषणा की थी कि वह सोमवार यानी 31 मई से मैनुफैक्‍चरिंग/प्रॉडक्शन का काम शुरू करने की इजाजात दे देगी। इन दोनों गतिविधियों से जुड़े लोगों के लिए ई-पास लेना जरूरी होगा और कर्मचारियों व मजदूरों के लिए उनके एंपलायर, कॉन्ट्रैक्टर, मालिकों को ई पास के लिए अप्लाई करना होगा।

मध्‍य प्रदेश, हिमाचल प्रदेश ने भी लॉकडाउन में थोड़ी रियायत देने का फैसला क‍िया है। वहीं, हरियाणा में एक हफ्ते के लिए लॉकडाउन बढ़ाया गया है। केरल के मुख्‍यमंत्री पिनराई विजयन ने एक प्रेस कॉन्‍फ्रेंस में लॉकडाउन को 9 जून तक बढ़ाने की घोषणा की है। हां, जरूरी गतिविधियों के लिए कुछ छूट जरूर दी गई है।

महाराष्‍ट्र सरकार ने 1 जून को खत्‍म हो लॉकडाउन को 15 दिन के लिए बढ़ा दिया है। राज्‍य में 14 अप्रैल से ही लॉकडाउन लागू है। 1 जून को नए दिशा निर्देश जारी किए जाएंगे। उन क्षेत्रों में जहां स्थिति में सुधार हुआ है, वहां पाबंदियों में ढील दी जा सकती है।

गोवा में कोरोना कर्फ्यू को 7 जून की सुबह 6 बजे तक के लिए बढ़ा दिया गया है। कोरोना कर्फ्यू के दौरान आवश्यक वस्तुओं की दुकानों को सुबह सात बजे से दोपहर एक बजे तक खोलने की अनुमति दी गई है। इसके अलावा रेस्तरां को सुबह सात बजे से शाम सात बजे तक खोलने की अनुमति मिली।

उत्‍तर प्रदेश में आंशिक कर्फ्यू 31 मई की सुबह 7 बजे तक है। इसके अलावा छत्‍तीसगढ़, सिक्किम, जम्‍मू और कश्‍मीर में भी 31 मई तक लॉकडाउन/कर्फ्यू है। अभी इन राज्‍यों ने फैसला नहीं किया है। 1 जून तक लॉकडाउन वाले राज्‍यों में उत्‍तराखंड, बिहार, ओडिशा शामिल हैं।

हिमाचल प्रदेश सरकार ने 7 जून तक के लिए लॉकडाउन बढ़ाया है। मिजोरम में 6 जून और मेघालय में 7 जून तक लॉकडाउन की मियाद बढ़ा दी गई है। अरुणाचल प्रदेश ने 7 जिलों में 7 जून की सुबह तक लॉकडाउन जारी रखने का फैसला क‍िया है। आंध्र प्रदेश के तिरुपति और पूरे चित्‍तूर जिले में 15 जून तक लॉकडाउन और सख्‍त कर दिया गया है।

पंजाब ने 10 जून तक लॉकडाउन बढ़ाया है। तमिलनाडु, कर्नाटक में भी 7 जून तक लॉकडाउन है। पश्चिम बंगाल सरकार ने 15 जून तक पाबंदियां बढ़ाई हैं। गुजरात के 36 शहरों में 4 जून तक नाइट कर्फ्यू है। हरियाणा में भी एक हफ्ते के लिए लॉकडाउन बढ़ाया गया है।

Adblock test (Why?)


Unlock News Update: 1 जून से कहां हो रहा अनलॉक, किन राज्‍यों में बढ़ा लॉकडाउन? - नवभारत टाइम्स
Read More

दो दिन की देरी से आएगा मॉनसून, IMD की भविष्यवाणी, अब 3 जून तक पहुंचने का अनुमान - Navbharat Times

'हां, ये सही है लेकिन क्या मुल्क में यही चलता रहेगा...', ASI रिपोर्ट पर बोले प्रोफेसर इरफान हबीब - Aaj Tak

ज्ञानवापी परिसर की ASI सर्वे रिपोर्ट को लेकर हिंदू पक्ष ने कई दावे किए हैं. गुरुवार को वकील विष्णु शंकर जैन ने रिपोर्ट सार्वजनिक की. उन्हों...