Rechercher dans ce blog

Monday, November 1, 2021

ग्लासगो में मोदी के स्वागत की 10 PHOTO: भारतीय मूल के लोगों ने गाना गाया- इस देश का यारों क्या कहना, मोदी ह... - Dainik Bhaskar

नई दिल्ली3 घंटे पहले

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 5 दिन के यूरोप दौरे पर हैं। रविवार को G-20 समिट खत्म होने के बाद PM मोदी COP-26 समिट में भाग लेने ग्लासगो पहुंचे। यहां भारतीय मूल के लोगों ने उनका जोरदार स्वागत किया। एयरपोर्ट से होटल पहुंचे मोदी का लोगों ने अभिनंदन कर गाना गाया। लोगों ने कहा- इस देश का यारों क्या कहना, मोदी है भारत का गहना।

ग्लासगो में जलवायु परिवर्तन पर हो रही COP-26 समिट में भाग लेने पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जबरदस्त स्वागत किया गया।

ग्लासगो में जलवायु परिवर्तन पर हो रही COP-26 समिट में भाग लेने पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जबरदस्त स्वागत किया गया।

ग्लासगो एयरपोर्ट पर उतरते ही PM मोदी ने ट्वीट किया- जलवायु परिवर्तन को रोकने के लिए भारत की कोशिशें जारी हैं। हम इस मुद्दे पर वर्ल्ड लीडर्स के साथ काम करने को उत्सुक हैं।

ग्लासगो एयरपोर्ट पर उतरते ही PM मोदी ने ट्वीट किया- जलवायु परिवर्तन को रोकने के लिए भारत की कोशिशें जारी हैं। हम इस मुद्दे पर वर्ल्ड लीडर्स के साथ काम करने को उत्सुक हैं।

COP-26 समिट में शामिल होने पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत करने बड़ी तादाद में भारतीय मूल के लोग पहुंचे थे, उनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल थे।

COP-26 समिट में शामिल होने पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत करने बड़ी तादाद में भारतीय मूल के लोग पहुंचे थे, उनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल थे।

एयरपोर्ट पर प्रधानमंत्री मोदी ने स्वागत के लिए आए लोगों का हाथ जोड़कर अभिनंदन किया और शानदार स्वागत करने पर खुशी जाहिर की।

एयरपोर्ट पर प्रधानमंत्री मोदी ने स्वागत के लिए आए लोगों का हाथ जोड़कर अभिनंदन किया और शानदार स्वागत करने पर खुशी जाहिर की।

प्रधानमंत्री मोदी ने यहां कई मारवाड़ी बिजनेसमैन से गुजराती में बातचीत की। ग्लासगो स्कॉटलैंड (ब्रिटेन) की एक पोर्ट सिटी है।

प्रधानमंत्री मोदी ने यहां कई मारवाड़ी बिजनेसमैन से गुजराती में बातचीत की। ग्लासगो स्कॉटलैंड (ब्रिटेन) की एक पोर्ट सिटी है।

ग्लासगो में भारतीय मूल के लोगों ने प्रधानमंत्री मोदी का 'भारत माता की जय' के नारों के साथ स्वागत किया। इनमें युवाओं की तादाद काफी ज्यादा थी।

ग्लासगो में भारतीय मूल के लोगों ने प्रधानमंत्री मोदी का 'भारत माता की जय' के नारों के साथ स्वागत किया। इनमें युवाओं की तादाद काफी ज्यादा थी।

PM मोदी का स्वागत करने पहुंचे भारतीय मूल के लोग हाथों में भारत का झंडा लिए हुए थे। कुछ लोग तालियां बजा रहे थे, तो कुछ गाना गा रहे थे।

PM मोदी का स्वागत करने पहुंचे भारतीय मूल के लोग हाथों में भारत का झंडा लिए हुए थे। कुछ लोग तालियां बजा रहे थे, तो कुछ गाना गा रहे थे।

होटल पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी का शानदार स्वागत हुआ। इस दौरान मोदी ने हाथ जोड़कर भारतीय मूल के लोगों का अभिवादन किया।

होटल पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी का शानदार स्वागत हुआ। इस दौरान मोदी ने हाथ जोड़कर भारतीय मूल के लोगों का अभिवादन किया।

प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत करने पहुंचे लोगों ने 'इस देश का यारों क्या कहना, मोदी है भारत का गहना' गाना गा कर उनका अभिवादन किया।

प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत करने पहुंचे लोगों ने 'इस देश का यारों क्या कहना, मोदी है भारत का गहना' गाना गा कर उनका अभिवादन किया।

रविवार को पीएम मोदी G-20 देशों के नेताओं के साथ रोम का प्रसिद्ध ट्रेवी फाउंटेन देखने पहुंचे थे। यहां उन्होंने दूसरे वर्ल्ड लीडर्स के साथ सिक्का उछाला था।

रविवार को पीएम मोदी G-20 देशों के नेताओं के साथ रोम का प्रसिद्ध ट्रेवी फाउंटेन देखने पहुंचे थे। यहां उन्होंने दूसरे वर्ल्ड लीडर्स के साथ सिक्का उछाला था।

खबरें और भी हैं...

Adblock test (Why?)


ग्लासगो में मोदी के स्वागत की 10 PHOTO: भारतीय मूल के लोगों ने गाना गाया- इस देश का यारों क्या कहना, मोदी ह... - Dainik Bhaskar
Read More

जैसलमेर: लोन धोखाधड़ी मामले में SBI के पूर्व चेयरमैन प्रतीप चौधरी गिरफ्तार - Aaj Tak

स्टोरी हाइलाइट्स

  • SBI बैंक के पूर्व चेयरमेन प्रतीप चौधरी गिरफ्तार
  • धोखाधड़ी के अपराध में जैसलमेर पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • होटल गोडावण ग्रुप के निदेशक ने करवाया था मामला दर्ज

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) के पूर्व चेयरमैन प्रतीप चौधरी (Pratip Chowdhary) को लोन धोखाधड़ी मामले में गिरफ्तार कर लिया गया है. जानकारी के मुताबिक, जैसलमेर पुलिस ने उन्हें उनके दिल्ली स्थित आवास से गिरफ्तार किया है. दरअसल, होटल गोडावण प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक वीरेंद्र सिंह ने साल 2008 में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) से 24 करोड़ रुपये का लोन लिया था. यह पूरा मामला उसी से जुड़ा है.

रिपोर्ट के अनुसार गोडावण ग्रुप ने साल 2008 में जैसलमेर में बन रहे एक होटल के निर्माण के लिये स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI से 24 करोड़ रुपये का लोन लिया था. उस समय ग्रुप का एक दूसरा होटल रनिंग पॉजिशन में था. जब ग्रुप लोन का भुगतान नहीं कर पाया तो बैंक ने इसे नॉन परफोर्म एसेट मानकर कर ग्रुप के दोनों होटल्स को जब्त कर लिया. उस समय बैंक के चेयरमैन प्रतीप चौधरी थे.

बैंक ने फिर दोनों होटल को बाजार दर के काफी कम दाम में 24 करोड़ रुपये में एक कंपनी को बेच दिया. इस पर होटल ग्रुप ने कोर्ट में शरण ली. फिर खरीदार कंपनी ने साल 2016 में इसे टेकओवर किया. फिर स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के पूर्व चेयरमैन रिटायरमेंट के बाद इस कंपनी के MD हो गए थे. साल 2017 में जब इस संपत्ति का मूल्याकंन करवाया गया तो इसका बाजार मूल्य 160 करोड़ रुपये पाया गया. 

बाद में खुद बन गए डायरेक्टर

वहीं सेवानिवृत्ति के बाद पूर्व चेयरमैन प्रतीप चौधरी ने बतौर डायरेक्टर उसी कंपनी को ज्वाइन कर लिया जिसको यह होटल बेचा गया था. वर्तमान में इन होटल्स की कीमत 200 करोड़ रुपये आंकी जा रही है. इस मामले में जैसलमेर की सीजेएम कोर्ट ने प्रतीप चौधरी की गिरफ्तारी के आदेश दिये थे. उसके बाद आज प्रतीप चौधरी को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया गया.

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के पूर्व चेयरमैन प्रतीप चौधरी को धोखाधड़ी के मामले में जैसलमेर डिस्ट्रिक्ट कोर्ट ने 15 नवंबर तक न्यायिक हिरासत में भेजा है. 

Adblock test (Why?)


जैसलमेर: लोन धोखाधड़ी मामले में SBI के पूर्व चेयरमैन प्रतीप चौधरी गिरफ्तार - Aaj Tak
Read More

गोवा में कांग्रेस पर बरसे अरविंद केजरीवाल, बोले- भ्रष्ट है इसलिए BJP के खिलाफ कुछ भी नहीं बोलती - Hindustan हिंदी

हिंदुस्तान पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

शायद आप ऐड ब्लॉकर का इस्तेमाल कर रहे हैं। पढ़ना जारी रखने के लिए ऐड ब्लॉकर को बंद करके पेज रिफ्रेश करें।

ऐड ब्लॉकर को ऐसे बंद करेंअगर आपका ऐड ब्लॉकर बंद है, तो

पेज रिफ्रेश करें

Adblock test (Why?)


गोवा में कांग्रेस पर बरसे अरविंद केजरीवाल, बोले- भ्रष्ट है इसलिए BJP के खिलाफ कुछ भी नहीं बोलती - Hindustan हिंदी
Read More

'मोदी है भारत का गहना', COP26 सम्मेलन के लिए जैसे ही PM पहुंचे ग्लासगो, लोग गाने लगे गीत - NDTV India

नई दिल्ली:

संयुक्त राष्ट्र (United Nations) जलवायु वार्ता से पहले इंग्लैंड में ग्लासगो के एक होटल में पहुंचने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) का भारतीय समुदाय के सदस्यों ने गीत गाकर स्वागत किया.  पीएम मोदी ने रविवार को ट्वीट किया, "ग्लासगो में लैंड किया. COP26 शिखर सम्मेलन में शामिल होऊंगा, जहां मैं जलवायु परिवर्तन को कम करने और इस संबंध में भारत के प्रयासों को स्पष्ट करने के लिए अन्य विश्व नेताओं के साथ काम करने के लिए उत्सुक हूं."

यह भी पढ़ें

ग्लासगो में होटल पहुंचने पर वहां मौजूद भारतीय समुदाय के लोगों ने पीएम मोदी के स्वागत में 'मोदी है भारत का गहना' गीत गाया और 'भारत माता की जय' के नारे लगाए.

विकसित देशों द्वारा जलवायु वित्त की उपेक्षा को नजरअंदाज़ नहीं कर सकता भारत : G20 में PM मोदी

जब प्रधानमंत्री वहां पहुंचे तब वे सभी लोग भारतीय राष्ट्रीय ध्वज पकड़े हुए थे, लोग तालियों की गड़गड़ाहट से उनका स्वागत कर रहे थे. कुछ लोग जय-जयकार कर रहे थे, कुछ ताली बजा रहे थे, कुछ गीत गा रहे थे और कुछ नमस्ते कर रहे थे. यह देखकर प्रधानमंत्री मोदी ने भी उनकी ओर हाथ हिलाया. इसी बीच कुछ लोग गाने लगे- "इस देश का यारों क्या कहना, मोदी है भारत का गहना."

कोविड प्रभावित वैश्विक अर्थव्यवस्था के लिए चल रहे समर्थन उपाय न हों समय से पहले वापस: G-20

इटली में G20 शिखर सम्मेलन में भाग लेने के बाद ग्लासगो पहुंचे प्रधान मंत्री, सोमवार सुबह स्कॉटलैंड स्थित समुदाय के नेताओं और भारतविदों के साथ बैठक के साथ अपने यूरोपीय दौरे की शुरुआत करेंगे. इसके बाद वह जलवायु परिवर्तन पर संयुक्त राष्ट्र के वैश्विक सम्मेलन COP26 में शिरकत करेंगे, जहां वह जलवायु परिवर्तन पर एक सत्र को संबोधित करने वाले हैं.

Adblock test (Why?)


'मोदी है भारत का गहना', COP26 सम्मेलन के लिए जैसे ही PM पहुंचे ग्लासगो, लोग गाने लगे गीत - NDTV India
Read More

नवाब मलिक के आरोपों पर देवेंद्र फडणवीस का जवाब- दिवाली के बाद फोड़ेंगे बम - BBC हिंदी

देवेंद्र फडणवीस और नवाब मलिक

इमेज स्रोत, Getty Images/DEV_FADNAVIS

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के नेता और महाराष्ट्र सकार में मंत्री नवाब मलिक ने ड्रग्स मामले में एनसीबी प्रमुख समीर वानखेड़े के बाद अब महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस पर गंभीर आरोप लगाए हैं.

उन्होंने कहा है कि देवेंद्र फडणवीस के ड्रग कारोबारियों से घनिष्ठ रिश्ते हैं. महाराष्ट्र में भारतीय जनता पार्टी के और भी ऐसे नेता हैं जिनके ड्रग्स कारोबारियों से संबंध हैं.

हालांकि, देवेंद्र फडणवीस ने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों से इनकार किया है.

नवाब मलिक ने एक प्रेस कांफ्रेंस में कहा, "महाराष्ट्र में जब देवेंद्र फडणवीस मुख्यमंत्री थे तब उनकी पत्नी ने 'चल-चल मुंबई' नाम से एक रिवर सॉन्ग बनाया था. उसमें सोनू निगम और देवेंद्र फडणवीस की पत्नी ने गाना गाया था. उसमें देवेंद्र फडणवीस और वित्त मंत्री सुधीर मुनगंटीवार ने भी अभिनय किया था."

"इस गाने के फाइनेंस हेड जयदीप राणा थे. दिल्ली के 2020 के एक मामले में जयदीप राणा जेल में बंद है. उनकी ड्रग तस्करी के केस में गिरफ़्तारी हुई है. देवेंद्र फडणवीस और जयदीप राणा के बहुत घनिष्ठ संबंध थे. गणपति दर्शन के लिए देवेंद्र फडणवीस और जयदीप राणा साथ में हैं जिसकी तस्वीर है."

नवाब मलिक ने देवेंद्र फडणवीस और उनकी पत्नी अमृता फडणवीस के कुछ फोटो ट्वीट किए हैं जिसमें दोनों एक शख़्स के साथ दिख रहे हैं. इस शख़्स को नवाब मलिक ने जयदीप राणा बताया है.

साथ ही उन्होंने देवेंद्र फडणवीस और उनकी पत्नी के जयदीप राणा से संबंध स्थापित करने के लिए एक दस्तावेज़ भी जारी किया.

जयदीप राणा को लेकर नवाब मलिक ने कहा, "रिवर सॉन्ग की डिटेल जो जयदीप राणा को इसका फाइनेंस हेड दिखाती है. ये गाना अमृता फडणवीस ने गया था. वीडियो में देवेंद्र फडणवीस और सुधीर मुनगंटीवार एक्टर के तौर पर हैं."

उन्होंने अमृता फडणवीस की जयदीप राणा के साथ तस्वीर डालते हुए लिखा है, "चलो आज बीजेपी और ड्रग्स पेडलर के रिश्तों पर चर्चा करते हैं."

नवाब मलिक ने प्रेस कांफ्रेंस में एक और शख़्स नीरज गुंडे का भी नाम लिया और आरोप लगाया कि वो देवेंद्र फडणवीस के लिए तबादले और उगाही का काम करते हैं.

उन्होंने कहा, "देवेंद्र फडणवीस का एक करीबी नीरज गुंडे इसी शहर में रहता है जिसकी पिछली सरकार में मुख्यमंत्री निवास और कार्यालय में पूरी तरह से पहुंच थी. पुलिस और अधिकारियों के ट्रांस्फर वो तय करता था. उसी के ज़रिए महाराष्ट्र में उगाही की जाती थी. देवेंद्र जी जब भी पुणे की तरफ जाते थे तो शाम को उनके घर हाजिरी लगती थी. वो लगातार नीरज गुंडे के घर पर बैठते थे. वहीं से देवेंद्र फडणवीस का मायाजाल चलता था."

नवाब मलिक ने ये भी आरोप लगाया कि समीर वानखेड़े का तबादला भी देवेंद्र फडणवीस के कहने पर हुआ है.

उन्होंने कहा, "सरकार बदलने के बाद नीरज गुंडे सभी केंद्रीय एजेंसियों में फिरता नज़र आ रहा है. समीर वानखेड़े का तबादला करने के पीछे भी देवेंद्र फडणवीस हैं. उसे इसलिये लाया गया है कि पब्लिसिटी करके नाजायज़ लोगों को फंसाया जाए और ड्रग का खेल मुंबई और गोवा में चलता रहे."

उन्होंने कुछ लोगों के नाम लेते हुए ये भी पूछा कि बड़े-बड़े ड्रग पेडलर को क्यों छोड़ दिया जाता है.

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस

इमेज स्रोत, @DEV_FADNAVIS

देवेंद्र फडणवीस ने दिया जवाब और लगाए आरोप

अब पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने नवाब मलिक के आरोपों का जवाब दिया है. उन्होंने नवाब मलिक के आरोपों से इनकार किया है और मलिक के अंडरवर्ल्ड से संबंध बताए हैं. उन्होंने कहा कि वो दिवाली के बाद बम फोड़ेंगे.

देवेंद्र फडणवीस ने प्रेस कांफ्रेस में कहा, "नवाब मलिक ने जो आरोप लगाए हैं वो हास्यास्पद हैं. मुंबई के रिवर मार्च संगठन ने एक रिवर एनथम तैयार किया था उसके लिए जो टीम हमारे पास आई थी. पूरी टीम ने हमारे साथ फोटो खिंचवाई. उस व्यक्ति को चार साल बाद एनसीबी ने गिरफ़्तार किया है. उसके आधार पर वो संबंध जोड़ना चाहते है."

"उस शख़्स के मेरे साथ भी फोटो हैं लेकिन उन्होंने वो ट्वीट नहीं किए. क्योंकि उन्हें पता था कि मेरे साथ वैल्यू कम हो जाती है. मुख्यमंत्री के साथ तो किसी का भी फोटो खींचा जा सकता है. इसलिए मेरी पत्नी के साथ का फोटो उन्होंने ट्वीट किया है."

उन्होंने कहा, "मैं पूछना चाहता हूं कि अगर तीसरे आदमी के साथ फोटो आ जाने से बीजेपी का ड्रग कनेक्शन बनता है तो एनसीपी के मंत्री नवाब मलिक के साथ रहने वाले जंवाई के पास गांजा मिलने पर पूरी एनसीपी ड्रग कारोबार में शामिल होनी चाहिए. नवाब मलिक की अवस्था खिसयानी बिल्ली खंबा नोचे वाली हो गई है."

देवेंद्र फडणवीस ने नवाब मलिक के अंडरवर्ल्ड से कनेक्शन होने के भी आरोप लगाए और उसके सबूत भी देने का दावा किया.

उन्होंने कहा, "अब नवाब मलिक ने एक फुलझड़ी जलाई है तो बम तो फूटेगा और दिवाली के बाद फूटेगा. नवाब मलिक के अंडरवर्ल्ड के साथ क्या संबंध हैं इसके सबूत मैं मीडिया और एनसीपी के अध्यक्ष शरद पवार को भी दूंगा."

नीरज गुंडे को लेकर उन्होंने कहा कि नवाब मलिक को मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से पूछना चाहिए कि कितनी बार नीरज गुंडे उनके यहां या वो खुद नीरज गुंडे के यहां गए हैं.

देवेंद्र फडणवीस ने आरोप लगाया कि नवाब मलिक अपने दामाद के ख़िलाफ़ दायर की गई चार्जशीट को लेकर वो एनसीबी अधिकारियों पर दबाव बनाने की कोशिश कर रहे हैं.

केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले की एनसीबी प्रमुख समीर वानखेड़े की पत्नी से मुलाक़ात

अनुसूचित जाति आयोग के उपाध्यक्ष पर सवाल

इससे पहले नवाब मलिक ने अनुसूचित जाति आयोग के उपाध्यक्ष अरुण हलधर के समीर वानखेड़े के घर जाने को लेकर भी सवाल उठाया.

उन्होंने कहा, "उनके घर पर जाकर कागज़ात उलट-पलटकर देखते हैं और क्लीनचिट दे देते हैं कि दस्तावेज सही हैं. उसके बाद देश के सामाजिक न्याय राज्य मंत्री स्वयं बैठकर वानखेड़े के साथ प्रेस वार्ता को संबोधित करते हैं. जिसने फर्जीवाड़ा करके सर्टिफिकेट लिया है उसका समर्थन करते हैं ये दुर्भाग्यपूर्ण है. अरुण हलधर जी भारतीय जनता पार्टी के नेता होंगे लेकिन उन्हें समझना पड़ेगा कि एससी कमीशन की क्या ज़िम्मेदारी है."

नवाब मलिक ने कहा कि अगर किसी का सर्टिफिकेट फर्जी है उसे जांचने और प्रमाणित करने का अधिकार अनुसूचित आयोग को नहीं है.

केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले भी समीर वानखड़े की पत्नी क्रांती खेड़कर से मिले थे और परिवार का समर्थन किया था.

नवाब मलिक के समीर वानखेड़े के ऊपर अनुसूचित जाति का फर्जी सर्टिफिकेट देने का आरोप लगाया है. हालांकि, समीर वानखेड़े और उनकी पत्नी ने इससे इनकार किया है.

Adblock test (Why?)


नवाब मलिक के आरोपों पर देवेंद्र फडणवीस का जवाब- दिवाली के बाद फोड़ेंगे बम - BBC हिंदी
Read More

भास्कर LIVE अपडेट्स: अखिलेश यादव का ऐलान- UP में आगामी विधानसभा चुनाव नहीं लड़ूंगा, छोटी पार्टियों से गठबंध... - Dainik Bhaskar

  • Hindi News
  • National
  • Breaking News LIVE Updates | Rajasthan Delhi MP Uttar Pradesh Maharashtra Mumbai News | Coronavirus Vaccine Today | Himachal Pradesh

13 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
अखिलेश यादव आजमगढ़ लोकसभा सीट से सांसद हैं और यूपी में सपा से मुख्यमंत्री पद का चेहरा हैं। - Dainik Bhaskar

अखिलेश यादव आजमगढ़ लोकसभा सीट से सांसद हैं और यूपी में सपा से मुख्यमंत्री पद का चेहरा हैं।

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और UP के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि वह आगामी विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे। आजमगढ़ से सांसद अखिलेश यादव ने कहा कि सपा छोटी पाार्टियों से गठबंधन करेगी। राष्ट्रीय लोक दल (RLD) के साथ गठबंधन और सीटों के बंटवारे पर बातचीत जारी है। इससे पहले हरदोई में रविवार को एक रैली में अखिलेश ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दो ही काम हैं। एक तो सपा के कामों के नाम बदलना और दूसरा शौचालय बनवाना।

आज की अन्य बड़ी खबरें...

महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख ED के ऑफिस पहुंचे
महाराष्ट्र के पूर्व गृहमंत्री अनिल देशमुख सोमवार को ED के मुंबई दफ्तर पहुंचे। यहां उनसे वसूली केस में मनी लॉन्ड्रिंग को लेकर पूछताछ होगी। ED की ओर से 5 बार समन भेजे जाने के बाद देशमुख अपना बयान दर्ज कराने पहुंचे हैं। ED के ऑफिस आने से पहले उन्होंने बयान जारी किया। देशमुख ने कहा कि मैंने और मेरे कर्मचारियों ने जांच का हमेशा सहयोग किया है। परमबीर सिंह ने मुझ पर जो आरोप लगाए हैं, वो पूरी तरह से गलत हैं। सवाल है कि क्या परमबीर देश छोड़कर भाग गए हैं?

मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह ने करीब तीन महीने पहले राज्य के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को पत्र लिखा था। इसमें उन्होंने आरोप लगाया था कि अनिल देशमुख ने ही मुंबई पुलिस के निलंबित अधिकारी सचिन वझे को हर महीने 100 करोड़ रुपए की वसूली का टारगेट दिया था।

भारत बायोटेक की कोवैक्सिन को ऑस्ट्रेलिया में मंजूरी मिली
ऑस्ट्रेलिया ने भारत बायोटेक की कोरोना वैक्सीन कोवैक्सिन को मान्यता दे दी है। भारत में ऑस्ट्रेलिया के हाई कमिश्नर बैरी ओ'फैरेल एओ ने सोमवार को इसकी जानकारी दी। अब जिन भारतीयों को कोवैक्सिन की दोनों डोज लग चुकी है, वो ऑस्ट्रेलिया की यात्रा कर सकेंगे। वहीं, कोवैक्सिन को WHO से इमरजेंसी अप्रूवल मिलने में देरी हो रही है, जबकि चीन की सिनोवैक और सिनोफॉर्म को 40 से भी कम दिनों में अप्रूवल मिल गया था।

राकेश टिकैत की केंद्र को चेतावनी- 26 नवंबर तक का समय है, उसके बाद...

भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत ने एक बार फिर केंद्र सरकार को चेतावनी दी है। टिकैत ने ट्वीट करके कहा कि केंद्र सरकार को 26 नवंबर तक का समय है, उसके बाद 27 नवंबर से किसान गांवों से ट्रैक्टरों से दिल्ली के चारों तरफ आंदोलन स्थलों पर बॉर्डर पर पहुंचेगा और पक्की किलेबंदी के साथ आंदोलन और आन्दोलन स्थल पर तंबूओं को मजबूत करेगा।

ऑपरेटिंग सिस्टम पुराना हुआ तब आज फोन पर बंद हो जाएगा वॉट्सऐप
आज से कई एंड्रॉयड और iOS डिवाइस पर वॉट्सऐप काम करना बंद कर देगा। दरअसल, वॉट्सऐस ने ये पहले ही साफ कर दिया था कि 1 नवंबर से एंड्रॉयड 4.1 (या ऊपर) और iOS 10 (या ऊपर) के ऑपरेटिंग सिस्टम पर ही वॉट्सऐप का सपोर्ट रहेगा। यानी इनसे नीचे वाले ओएस पर वॉट्सऐप नहीं चलेगा। ऐसे में यदि आपके डिवाइस का ओएस इससे कम है तो उस पर कभी भी वॉट्सऐप चलना बंद हो सकता है। पूरी खबर यहां पढ़ें...

CM योगी बोले- तालिबानी भारत की तरफ बढ़े तो एयर स्ट्राइक तैयार है
उत्तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने कहा है कि आज तालिबान से पाकिस्तान और अफगानिस्तान परेशान हैं। उन्होंने कहा कि तालिबानी जानते हैं कि भारत की तरफ बढ़े तो ‘एयर स्ट्राइक' तैयार है। रविवार को लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में भाजपा के सामाजिक संपर्क अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने यह बयान दिया। योगी ने कहा, "आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश शक्तिशाली है और कोई अन्य देश भारत की तरफ आंख उठाकर देखने की हिम्मत नहीं कर सकता है। आज तालिबान से पाकिस्तान और अफगानिस्तान परेशान हैं, लेकिन तालिबानी जानते हैं कि भारत की तरफ बढ़े तो एयर स्ट्राइक तैयार है।"

प्रियंका गांधी ने महिलाओं के लिए घोषणा पत्र जारी किया

यूपी विधानसभा चुनाव से पहले महिलाओं को साधने के लिए कांग्रेस ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कुछ दिन पहले चुनाव में 40% टिकट महिलाओं को देने का ऐलान किया था। अब उन्होंने महिलाओं के लिए अलग से घोषणापत्र जारी कर दिया है। प्रियंका ने सोशल मीडिया पर महिलाओं के लिए अलग से घोषणापत्र जारी किया, जिसमें उन्होंने छात्राओं को स्मार्टफोन और स्कूटी देने का वादा किया है। इसके साथ ही बुजुर्ग महिलाओं और विधवाओं को हर महीने 1 हजार रुपए पेंशन देने का ऐलान भी किया है।

सेंसेक्स 477 अंक बढ़कर 59706 पर पहुंचा, एयरटेल 5% ऊपर
पिछले हफ्ते लगातार गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर बाजार आज बढ़त के साथ खुला है। नवंबर के पहले और हफ्ते के पहले दिन बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स करीबन 401 पॉइंट्स बढ़त के साथ 59,577 अंक पर खुला। जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी 17,783 पर खुला। BSE का मार्केट कैप 260 लाख करोड़ रुपए के पार है। पूरी खबर यहां पढ़ें...

ब्रिटेन में 2 ट्रेनें आपस में टकराईं, कई लोग घायल

ब्रिटेन के सैलिसबरी शहर में फिशर्टन टनल पर दो ट्रेनें टकरा गईं। इस हादसे में कई लोग घायल हो गए। किसी की मौत नहीं हुई है। ब्रिटिश ट्रांसपोर्ट पुलिस ने बताया कि कई घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कुछ लोगों को हल्की चोटें आई हैं। डोरसेट और विल्टशायर फायर एंड रेस्क्यू सर्विस ने कहा कि दमकल विभाग की करीब 50 गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं। परिवहन सचिव ग्रांट शाप्स ने ट्वीट किया कि घटना की जांच की जाएगी।

नवाब मलिक का आरोप- ड्रग पैडलर जयदीप राणा से देवेंद्र फडणवीस के संबंध

NCP नेता नवाब मलिक ने सोमवार को महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस पर गंभीर आरोप लगाए। मलिक ने दावा किया कि फडणवीस के संरक्षण में ड्रग का धंधा चल रहा था। उन्होंने कहा कि जयदीप राणा एक ड्रग पैडलर है। राणा के रिश्ते फडणवीस हैं। राणा ने फडणवीस की पत्नी अमृता फडणवीस के गाने को फाइनेंस किया है। उन्होंने यह भी कहा कि कई बीजेपी नेताओं के ड्रग पैडलर से रिश्ते हैं। इसकी जांच होनी चाहिए। नवाब मलिक ने एक फोटो शेयर की है, जिसमें जयदीप राणा के साथ अमृता फडणवीस नजर आ रही हैं। राणा को NCB ने जून 2021 को गिरफ्तार किया था। फिलहाल यह व्यक्ति जेल में है। पूरी खबर यहां पढ़ें...

दिल्ली में एयर क्वालिटी बहुत खराब श्रेणी में पहुंची
दिवाली से पहले दिल्ली में हवा की गुणवत्ता बहुत खराब श्रेणी में पहुंच गई हैं। सिस्टम ऑफ एयर क्वालिटी एंड वेदर फोरकास्टिंग एंड रिसर्च (SAFAR) ने 302 एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) रिकॉर्ड किया। हालांकि, एजेंसी का पूर्वानुमान है कि हवा की दिशा में बदलाव और बारिश के साथ हवा की गुणवत्ता में सुधार आएगा। ऐसा इसलिए क्योंकि हवा की दिशा बदलने से पराली से होने वाला प्रदूषण कम होगा। पूरी खबर यहां पढ़ें...

50% क्षमता के साथ दिल्ली में आज से खुले स्कूल

देशभर में कोरोना संक्रमण के मामले कम होने के साथ अब पाबंदियों में ढील दी जाने लगी है। इसी क्रम में दिल्ली में आज से 50% क्षमता के साथ स्कूल फिर खुले हैं। दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (DDMA) ने छात्रों को संक्रमण से बचाने के लिए स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर (SOP) जारी की है। सभी छात्रों और स्कूल स्टाफ को इसका पालन करना होगा। DDMA ने दिल्ली के सभी स्कूलों को 50% क्षमता के साथ खोलने की अनुमति दी है। SOP में स्कूलों से कहा गया है कि स्कूलों को बुनियादी COVID-19 सुरक्षा प्रोटोकॉल लागू करने होंगे। इनमें मास्क पहनना, सैनिटाइजर का इस्तेमाल, सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखना और यहां तक कि थर्मल स्क्रीनिंग भी शामिल है।

केरल में भी आज से स्कूल खुले
केरल में 1 से 7वीं कक्षा, 10वीं और 12वीं की कक्षाओं के लिए आज से स्कूल खोले गए हैं। यहां भी दिल्ली की तरह ही कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करना होगा। मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने कहा है कि राज्य में 18 साल से ज्यादा की 95% आबादी वैक्सीनेट हो चुकी है। इन्हें वैक्सीन का कम से कम एक डोज दिया जा चुका है।

कानपुर में जीका के 6 और मरीज मिले

UP के कानपुर में जीका वायरस के 6 और केस मिले हैं। इसमें 4 महिलाएं और 2 पुरुष हैं। सभी सिविलियन हैं। इससे पहले शनिवार को 3 एयरफोर्स कर्मियों में जीका वायरस की पुष्टि हुई थी। अब यहां कुल केस की संख्या 10 हो चुकी है। शासन के निर्देश पर शहर में स्वास्थ्य विभाग ने सक्रियता बढ़ा दी है। मरीजों के घर के आसपास एंटी लार्वा छिड़काव और लक्षण-बचाव के पोस्टर चिपकाए गए हैं। पूरी खबर यहां पढ़ें...

मध्यप्रदेश का 66वां स्थापना आज
मध्यप्रदेश के 66वां स्थापना दिवस के अवसर पर सिंगर मोहित चौहान संगीतमय प्रस्तुति देंगे। सोमवार शाम 6.30 बजे से इसका लाइव प्रसारण सीएम मध्यप्रदेश, जनसंपर्कएमपी और कल्चर डिपार्टमेंट के फेसबुक, टि्वटर सहित DD MP चैनल पर किया जाएगा। इस बार आत्म-निर्भर मध्यप्रदेश की थीम पर इसे मनाया जाएगा। पूरी खबर यहां पढ़ें...

खबरें और भी हैं...

Adblock test (Why?)


भास्कर LIVE अपडेट्स: अखिलेश यादव का ऐलान- UP में आगामी विधानसभा चुनाव नहीं लड़ूंगा, छोटी पार्टियों से गठबंध... - Dainik Bhaskar
Read More

Sunday, October 31, 2021

दिल्‍ली में LPG कमर्शियल सिलेंडर की कीमत में 266 रुपये का इजाफा, जानें क्‍या हैं नये रेट - News18 हिंदी

नई दिल्‍ली. देश की राजधानी दिल्‍ली में कमर्शियल सिलेंडर के लिए एलपीजी (LPG Commercial Cylinder Prices) की कीमतों में आज से 266 रुपये की बढ़ोतरी हुई. इसके साथ दिल्ली में 19 किलो के कमर्शियल सिलेंडर की कीमत आज से 2000.50 रुपये हो जाएगी, जो कि इससे पहले 1734 रुपये थी. हालांकि घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है. वहीं, दिवाली (Diwali 2021) से पहले एलपीजी कमर्शियल सिलेंडर की कीमत बढ़ना लोगों के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है.

इसके अलावा एलपीजी कमर्शियल सिलेंडर अब मुंबई में 1683 रुपये की जगह 1950 रुपये में मिलेगा. वहीं, कोलकाता में अब 19 किलो वाला गैस सिलेंडर 2073.50 रुपये का हो गया है. जबकि चेन्नई में अब 19 किलो वाले सिलेंडर के लिए 2133 रुपये खर्च करने पड़ेंगे.

घरेलू एलपीजी सिलेंडर पर नहीं बढ़े दाम
फिलहाल, घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत में कोई इजाफा नहीं हुआ है. इस वक्‍त दिल्ली में 14.2 किलो वाला बिना सब्सिडी का गैस सिलेंडर 899.50 रुपये का मिल रहा है. इससे पहले 6 अक्टूबर को इसके दाम में बढ़ोतरी की गई थी. हालांकि पिछले महीने तेल कंपनियों ने बिना सब्सिडी वाले 14.2 किलोग्राम वाले सिलेंडर के भाव में 15 रुपये का इजाफा किया था.

दिल्‍ली में पेट्रोल 110 के करीब, डीजल 98 के पार
बता दें कि दिल्ली में आज पेट्रोल और डीजल की कीमत में भी 35-35 पैसे का इजाफा हुआ है. इसके साथ दिल्‍ली में पेट्रोल की कीमत रुपये बढ़कर 109.69 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 98.42 रुपये प्रति लीटर हो गई है. अक्टूबर महीने में 25 दिन से ज्यादा पेट्रोल डीजल के दाम बढ़े हैं. हर रोज 30 और 35 पैसे करके बीते महीने पेट्रोल 7.45 रुपये महंगा हो गया. जबकि डीजल 7.90 रुपये बढ़ गया. 1 अक्टूबर को दिल्ली में पेट्रोल 101.89 रुपये प्रति लीटर था, तो डीजल के भाव 90.17 रुपये प्रति लीटर चल रहे थे. इंटरनेशनल मार्केट में क्रूड ऑयल की बढ़ती कीमतों की वजह से हर रोज देश में फ्यूल प्राइज बढ़ रहे हैं. मार्केट एक्सपर्ट का अनुमान है कि अभी क्रूड ऑयल और महंगा हो सकता है.

हर दिन 6 बजे बदलती है कीमत
बता दें कि प्रति दिन सुबह छह बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है. सुबह छह बजे से ही नए रेट्स लागू हो जाती हैं. पेट्रोल व डीजल के दाम में कीमत में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है.

दिल्‍ली की 10 बड़ी खबरें: Delhi-NCR की हवा हुई जहरीली, राजधानी में कई जगह AQI 300 पार, गाजियाबाद में बिगड़े हालात

इस तरह पता कर सकते हैं आज के ताजा भाव
पेट्रोल डीजल का रोज का रेट आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं (How to check diesel petrol price daily). इंडियन ऑयल के कस्टमर RSP लिखकर 9224992249 नंबर पर और बीपीसीएल उपभोक्ता RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज जानकारी हासिल कर सकते हैं. वहीं, एचपीसीएल उपभोक्ता HPPrice लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजकर भाव पता कर सकते हैं.

पढ़ें Hindi News ऑनलाइन और देखें Live TV News18 हिंदी की वेबसाइट पर. जानिए देश-विदेश और अपने प्रदेश, बॉलीवुड, खेल जगत, बिज़नेस से जुड़ी News in Hindi.

Adblock test (Why?)


दिल्‍ली में LPG कमर्शियल सिलेंडर की कीमत में 266 रुपये का इजाफा, जानें क्‍या हैं नये रेट - News18 हिंदी
Read More

'हां, ये सही है लेकिन क्या मुल्क में यही चलता रहेगा...', ASI रिपोर्ट पर बोले प्रोफेसर इरफान हबीब - Aaj Tak

ज्ञानवापी परिसर की ASI सर्वे रिपोर्ट को लेकर हिंदू पक्ष ने कई दावे किए हैं. गुरुवार को वकील विष्णु शंकर जैन ने रिपोर्ट सार्वजनिक की. उन्हों...