Rechercher dans ce blog

Tuesday, April 5, 2022

1000 करोड़ का घोटाला कैसे हुआ: संजय राउत के करीबी प्रवीण ने की हेराफेरी, शिवसेना सांसद की पत्नी वर्षा को भी ... - Dainik Bhaskar

  • Hindi News
  • National
  • Praveen Raut Did A Scam Of 1034 Crores, Varsha Got Rs 83 Lakh From His Wife

मुंबई4 घंटे पहले

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने आज शिवसेना सांसद संजय राउत की पत्नी वर्षा और उनके करीबी प्रवीण राउत की 11 करोड़ रुपए की संपत्ति जब्त कर ली है। यह कार्रवाई प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट के तहत की गई। मुंबई के गोरेगांव में पात्रा चॉल घोटाले की जांच में यह कार्रवाई की गई है।

पात्रा चॉल घोटाला क्या है?

घोटाले के मुख्य आरोपी प्रवीण राउत अभी जेल में हैं।

घोटाले के मुख्य आरोपी प्रवीण राउत अभी जेल में हैं।

संजय के करीबी प्रवीण राउत गुरु आशीष कंस्ट्रक्शन प्रा.लि. के डायरेक्टर हैं। ये कंपनी गोरेगांव की पात्रा चॉल के रिडेवलपमेंट में शामिल है। यह चॉल महाराष्ट्र हाउसिंग एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी (म्हाडा) की 47 एकड़ जमीन पर बनी है। इसमें 672 किराएदार रहते थे।

प्रवीण की फर्म को पात्रा चॉल का रिडेवलपमेंट प्रोजेक्ट और 672 किराएदारों के रिहैबिलिटेशन का काम सौंपा गया। फर्म ने इसके लिए 672 किराएदारों और म्हाडा के साथ त्रिपक्षीय समझौता किया।

यह घोटाला कैसे हुआ?

मुंबई के गोरेगांव इलाके की पात्रा चॉल, जिसके रिडेवलपमेंट प्रोजेक्ट में घोटाला किया गया।

मुंबई के गोरेगांव इलाके की पात्रा चॉल, जिसके रिडेवलपमेंट प्रोजेक्ट में घोटाला किया गया।

जांच एजेंसी के अनुसार प्रवीण राउत ने हाउसिंग डेवलपमेंट एंड इन्फ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड के राकेश कुमार वाधवान, सारंग वाधवान और गुरु आशीष कंस्ट्रक्शन्स प्रा लि के बाकी डायरेक्टर्स ने अतिरिक्त फ्लोर स्पेस इंडेक्स या FSI अवैध रूप से अन्य बिल्डरों को 1034 करोड़ रुपए में बेच दिया।

FSI वह अधिकतम फ्लोर एरिया है, जितने में बिल्डर किसी प्लॉट या जमीन पर कंस्ट्रक्शन कर सकता है। यह सौदा प्रवीण ने रिहेब फ्लैट्स यानी किराएदारों के लिए फ्लैट्स का कंस्ट्रक्शन किए बिना कर डाला, जो उसे बनाकर म्हाडा को देने थे। यही समझौते की शर्त थी।

इसमें प्रवीण राउत गुरु आशीष कंस्ट्रक्शन प्रा. लि. के डायरेक्टर के रूप में जुड़े हैं। इस तरह उन्होंने 672 किराएदारों और खरीदारों के हितों के खिलाफ वाधवान बंधुओं के साथ मिलकर एक हजार करोड़ रुपए से अधिक का घोटाला किया। ED का यह केस मुंबई पुलिस की एफआईआर पर आधारित है। विभिन्न बिल्डरों से 1034 करोड़ लेने के अलावा आरोपियों ने बैंक लोन भी ले लिए।

कहां से आए 100 करोड़?
ED के अनुसार, 2010 में प्रवीण ने 95 करोड़ रुपए बैंक खाते में प्राप्त किए, जिसे इक्विटी बेचने और जमीन सौदों से प्राप्त राशि बताया गया, जबकि कंपनी ने कोई प्रोजेक्ट पूरा नहीं किया और उसे कोई आय नहीं हुई। इस तरह एजेंसी के अनुसार, प्रवीण मनी लान्ड्रिंग के आरोपी हैं। ईडी के अनुसार, HDIL ने करीब 100 करोड़ रुपए प्रवीण राउत के खाते में ट्रांसफर किए। प्रवीण ने यह राशि अपने साथियों, परिजन और बिजनेस पार्टनर्स और अन्य लोगों के खातों में डाल दी।

83 लाख रुपए संजय की पत्नी वर्षा को दिए

शिवसेना नेता संजय राउत ने ईडी की कार्रवाई पर कहा कि भले ही मुझे जेल में डाल दें, मैं डरने वाला नहीं हूं।

शिवसेना नेता संजय राउत ने ईडी की कार्रवाई पर कहा कि भले ही मुझे जेल में डाल दें, मैं डरने वाला नहीं हूं।

2010 में प्रवीण की पत्नी माधुरी राउत ने इस राशि में से 83 लाख रुपए संजय राउत की पत्नी वर्षा राउत को दिए। इससे वर्षा ने दादर में एक फ्लैट खरीदा। ईडी की जांच शुरू होने के बाद वर्षा ने 55 लाख रुपए माधुरी को वापस ट्रांसफर कर दिए। ED का आरोप है कि कि हिम बीच पर वर्षा राउत और स्वप्ना पाटकर के नाम पर 8 प्लॉट खरीदे गए। स्वप्ना सुजीत पाटकर की पत्नी हैं। सुजीत भी संजय राउत के करीबी हैं।

इस जमीन सौदे में रजिस्टर्ड राशि के अलावा कैश पेमेंट्स भी बीच वालों को दिए गए। इसके बाद ही ED ने प्रवीण की संपत्ति जब्त करने का ऑर्डर जारी कराया। प्रवीण को ED ने 2 फरवरी 2022 को प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट में गिरफ्तार किया। वह अभी जेल में ही है।

खबरें और भी हैं...

Adblock test (Why?)


1000 करोड़ का घोटाला कैसे हुआ: संजय राउत के करीबी प्रवीण ने की हेराफेरी, शिवसेना सांसद की पत्नी वर्षा को भी ... - Dainik Bhaskar
Read More

Russia Ukraine War: यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की ने तंज कसते हुए जर्मनी की पूर्व चांसलर एंजेला मर - Navbharat Times

VIDEO : भीषण गर्मी में 350 किमी दौड़कर पहुंचा दिल्ली, सेना में भर्ती की मांग बुलंद करने निकले सुरेश - NDTV India

नई दिल्ली:

सेना में भर्ती (ARMY, Navy and Airforce Vacancy) युवा किस कदर जोश-जज्बा औऱ जुनून से तैयारी करते हैं, लेकिन जब दो साल से भर्ती ही न निकाली जाए तो उन पर क्या बीतती है, इसका सही-सही अंदाजा हमें राजस्थान के सुरेश भींचर की मैराथन मुहिम से हो जाता है. तीनों में भर्तियां निकालने की मांग जब सरकार ने नहीं सुनी तो भींचर ने अपने गृह जिले सीकर से दिल्ली तक 350 किलोमीटर की दौड़ शुरू करने का फैसला कर लिया और इस भीषण गर्मी की परवाह किए बिना वो दिल्ली पहुंचे और अपनी बात रखी.सुरेश भींचर सीकर से दिल्ली तक 350 किलोमीटर दौड़कर दिल्ली में प्रदर्शन करने पहुंचे हैं. सुरेश भींचर कहते हैं कि बचपन से आर्मी में जाने का सपना था उनका कहना है कि लगातार दो साल से भर्तियां नहीं हो रही हैं. नेवी, आर्मी और एयरफोर्स  में भर्ती नहीं हुई हैं. भींचर ने कहा, मेरा सपना है, आर्मी में जाने का और देश की सेवा करने का, क्योंकि जो आर्मी की तैयारी करता है उसको दौड़ने से दिक्कत नहीं है.

यह भी पढ़ें

भींचर बोले, मैं 2022 में सेना की भर्ती शुरू कराके ही जाऊंगा. दिल्ली से भी सीकर दौड़कर वापस जाऊंगा. भर्ती के लिए अलग अलग जगहों पर दौड़ता रहूंगा. मुरादाबाद से देवेंद्र सिंह भी आए हैं. उनका लड़का बीमार है लिहाजा खुद प्रदर्शन करने आए हैं.उन्होंने कहा, मेरा बेटा दो साल एयरफोर्स की तैयारी कर रहा है. यही हाल नेवी का किया है. केवल 10 हजार बच्चों को बुलाया है. यूपी टॉपर बच्चे को भी नेवी नहीं लेना चाहता है. एयरफोर्स की साल भर से रिजल्ट नहीं दिया है और दो साल से इनरोलमेंट नहीं दिया है. पूर्व सैनिकों के संगठन संदीप गुप्ता ने कहा, 

15 साल नेवी में काम किया है, लेकिन जिम्मेदारी से कह रहा हूं कि घर का रेनोवेशन अगर होता है तो क्या घर खाली कर देते हैं. दो साल से भर्ती बंद है. अगर सरकार आज भर्ती कराती है तो 2-3 साल ट्रेनिंग करवाते हैं. युवा फौज नहीं बची है और अपने आसपास के हालात देखिए.  गुप्ता ने कहा, मेरे खुद के साथी हैं वो बताते हैं कि ट्रेनिंग सेंटर खाली पड़े हैं. कोरोना में सारे परीक्षाएं हो रही हैं. सिर्फ सेना, नौसेना और वायुसेना की भर्तियां क्यों नहीं हो रही हैं. ये सेना का एग्जाम कोई दूसरी परीक्षा नहीं है, जो 30 साल तक भर्ती दे सकते हैं, इसके लिए आयु सीमा का अंतराल बहुत छोटा होता है. युवा 17 साल से 19 साल के बीच ही भर्ती हो सकते हैं. सरकार आग से न खेले.   

- ये भी पढ़ें -

* Odisha: सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने 22 यूट्यूब चैनलों को किया ब्लॉक, 4 पाकिस्तान से जुड़े
* दक्षिण दिल्ली में नगर निगम के फरमान के बाद मीट की सभी दुकानें बंद
* राहुल-प्रियंका को 'किनारे हटने' की सलाह देने वाले पार्टी प्रवक्ता को कांग्रेस ने पद से हटाया

Adblock test (Why?)


VIDEO : भीषण गर्मी में 350 किमी दौड़कर पहुंचा दिल्ली, सेना में भर्ती की मांग बुलंद करने निकले सुरेश - NDTV India
Read More

Monday, April 4, 2022

IIT से पास इंजीनियर ने गोरखनाथ मंदिर के गेट पर पुलिसवाले पर बोला हमला, कैमरे में कैद घटना - NDTV India

गोरखपुर:

 IIT से पासआउट एक इंजीनियर ने उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के गोरखपुर में गोरखनाथ मंदिर (Gorakhnath Temple) के बाहर रविवार देर रात न केवल दो पुलिसकर्मियों पर धारदार हथियार से हमला कर दिया बल्कि धार्मिक नारे लगाते हुए मंदिर में घुसने की कोशिश भी की, लेकिन भीड़ ने उसे धर दबोचा. आरोपी आईआईटी पास युवक हैं, जो मुंबई में रहता था औऱ मूल रूप से गोरखपुर का ही रहने वाला है. इस सनसनीखेज घटना के बाद यूपी पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है औऱ जांच शुरू कर दी है. पुलिस ने इस घटना में आतंकी एंगल होने से भी इनकार नहीं किया है. देर शाम यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ गोरखपुर पहुंचे और उन्हें घटना में घायल पुलिसवालों से मुलाकात की.

यह भी पढ़ें

इस घटना का एक वीडियो सामने आया है. नाटकीय वीडियो में, इंजीनियर गोरखनाथ मठ के मुख्यालय गोरखनाथ मंदिर के बाहर एक खंजर लहराते और चिल्लाते हुए दिखाई दे रहा है. इस मठ के मुख्य पुजारी उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हैं. पुलिस द्वारा अहमद मुर्तजा अब्बासी के रूप में पहचाने जाने वाले आरोपी व्यक्ति पर भीड़ को पत्थर फेंकते हुए भी वीडियो में देखा जा सकता है.

पुलिस ने कहा कि मुर्तजा गोरखपुर का रहने वाला है और प्रतिष्ठित आईआईटी (भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान) - बॉम्बे से पास आउट है. उसने 2015 में आईआईटी बॉम्बे से स्नातक किया है. गोरखपुर के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक अखिल कुमार ने कहा, "उसके पास से एक लैपटॉप और एक फोन बरामद किया गया है. एक टिकट भी मिला है. मामले की जांच जारी है."कुमार ने कहा, "हम किसी भी बात से इंकार नहीं कर सकते. आतंकवादी कोण भी हो सकता है. मामला आतंकवाद निरोधी दस्ते को स्थानांतरित कर दिया जाएगा."

आरोपी हमलावर शख्स मुर्तजा समेत दो अन्य पुलिस वाले भी जख्मी हो गए हैं. सभी का स्थानीय अस्पताल में इलाज चल रहा है. पुलिस ने आईपीसी की गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी से पूछताछ कर रही है. पुलिस आरोपी द्वारा दिए गए बयानों की छानबीन कर रही है.

गोरखपुर के गोरखनाथ मंदिर के दक्षिणी द्वार पर रविवार की शाम एक युवक ने धार्मिक नारे लगाते हुए मंदिर में प्रवेश करने की कोशिश की और सुरक्षा में तैनात पीएसी के दो आरक्षियों को धारदार हथियार से घायल कर दिया. सुरक्षाकर्मियों द्वारा पकड़ने की कोशिश में वह व्यक्ति भी घायल हो गया. उल्लेखनीय है कि गोरखनाथ मंदिर नाथ संप्रदाय की सर्वोच्‍च पीठ है और उत्‍तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ इस पीठ के महंत हैं.

योगी आज श्रावस्ती से करेंगे 'स्कूल चलो अभियान' की शुरुआत, विधायकों को एक-एक स्कूल गोदा लेना होगा

गोरखपुर जोन (क्षेत्र) के अपर पुलिस महानिदेशक (एडीजी) अखिल कुमार ने बताया कि एक व्यक्ति ने धारदार हथियार के साथ धार्मिक नारा लगाते हुए मंदिर में प्रवेश करने की कोशिश की और पीएसी के दो आरक्षियों को घायल कर दिया. वह गेट के पास पीएसी पोस्ट पर भी गया और पुलिस पर हमला करने की कोशिश की.

हालांकि पुलिस ने धैर्य दिखाया और उसे पकड़ लिया. उन्होंने बताया कि उसके हमले में आरक्षी गोपाल कुमार गौड़ और अनिल पासवान घायल हो गये. उन्‍हें गुरु गोरखनाथ अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद बीआरडी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में रेफर कर दिया गया.

'यूपी के मदरसों में राष्ट्रवाद का पाठ पढ़ाया जाएगा' : मंत्री ने गोशाला को लेकर भी किया बड़ा ऐलान

एडीजी ने बताया कि इस दौरान वह व्‍यक्ति भी घायल हो गया और उसका भी अस्पताल में उपचार चल रहा है. प्रारंभिक जांच में पता चला कि उस व्यक्ति का नाम मुर्तजा है और वह गोरखपुर का निवासी है. कुमार ने कहा कि यह एक गंभीर घटना है और हर बिंदुओं पर जांच के बाद सख्त कार्रवाई की जाएगी. मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ यहां अक्सर आते हैं और इस दृष्टि से भी मामले के हर पहलुओं की पड़ताल की जा रही है.

मंदिर के गेट के पास तैनात एक ट्रैफिक कांस्टेबल ( यातायात आरक्षी) रमेश सिंह ने बताया कि 'हमें समझ में नहीं आया कि वह अचानक क्यों आया और मंदिर के गेट पर तैनात पीएसी कांस्टेबल पर हमला कर दिया.' गोरखनाथ मंदिर के कर्मचारी विनय कुमार गौतम ने कहा कि एक व्यक्ति ने मंदिर के गेट पर एक धार्मिक नारा लगाया और दो पीएसी कांस्टेबल को धारदार हथियार से घायल कर दिया और वह हथियार को गमछा में छिपा रहा था.

वीडियो: लखीमपुर खीरी हिंसा मामले में सुप्रीम कोर्ट ने हाईकोर्ट के फैसले पर उठाए सवाल

Adblock test (Why?)


IIT से पास इंजीनियर ने गोरखनाथ मंदिर के गेट पर पुलिसवाले पर बोला हमला, कैमरे में कैद घटना - NDTV India
Read More

Sunday, April 3, 2022

Petrol, Diesel Price Today : दो हफ्तों में 12वीं बढ़ोतरी, आज भी बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, ये हैं ताजा रेट - NDTV India

नई दिल्ली:

Petrol, Diesel Prices Hiked : देश में सोमवार यानी 4 अप्रैल, 2022 को पेट्रोल-डीजल के दामों में फिर से बढ़ोतरी हुई है. आज तेल में 40 पैसे प्रति लीटर की वृद्धि हुई है. पिछले दो हफ्तों में ये 12वीं बढ़ोतरी है. यानी कि पिछले 14 दिनों में बस दो दिन दाम नहीं बढ़ाए गए हैं, वर्ना पेट्रोल-डीजल के रेट में ताबड़तोड़ बढ़ोतरी हुई है. इन दो हफ्तों में ही तेल 8.40 रुपये प्रति लीटर महंगा हो गया है. आज की बढ़ोतरी के बाद दिल्ली में पेट्रोल का रेट 103.81 रुपये प्रति लीटर और डीजल का रेट 95.07 रुपये हो गया है. वहीं, मुंबई में आज पेट्रोल 118.83 रुपये प्रति लीटर दाम पर पहुंच गया है. डीजल 103.07 रुपये प्रति लीटर पर है.

यह भी पढ़ें

कच्चा तेल आज भी गिरावट पर

भारत में दामों में तेजी तब आ रही है, जब अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम गिरने लगे हैं. सोमवार की सुबह भी अंतरराष्ट्रीय बाजार में ब्रेंट क्रूड फ्यूचर में गिरावट दर्ज हुई. तेल तड़के सुबह 0.8 फीसदी की गिरावट के साथ 103.60 डॉलर प्रति बैरल पर था. वहीं, वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट क्रूड में भी इतनी ही गिरावट आई थी और यह 98.45 डॉलर पर था. बता दें कि शुक्रवार के आखिरी कारोबार में भारतीय वायदा बाजार में भी कच्चे तेल की कीमत गिर गई थी. तेल की कीमत 3.34 प्रतिशत की गिरावट के साथ 7,507 रुपये प्रति बैरल पर रह गई थी.

चूंकि, कच्चे तेल के अंतरराष्ट्रीय दामों के हिसाब से देश में 15 दिनों के रोलिंग औसत के स्तर पर पेट्रोल-डीजल के दाम तय किए जाते हैं, तो ये जाहिर है कि पिछले महीनों में जो तेजी आई थी (और इसके बावजूद भारत में दाम नहीं बढ़े थे), उसके हिसाब से अभी तेल चढ़ाव पर ही रहेगा. वैसे भी ऐसा अनुमान है कि देश में पेट्रोल-डीजल की कीमत 9 से 12 रुपये प्रति लीटर तक बढ़ेगी.

बड़े शहरों में पेट्रोल-डीजल का आज का रेट

शहर पेट्रोल डीज़ल
दिल्ली 103.81 95.07
कोलकाता 113.45 97.22
मुंबई 118.83 103.07
चेन्नई 109.34 99.42
स्रोत : इंडियन ऑयल

चेक कर लीजिए अपने शहर में तेल के दाम

आपको पता होगा कि देश में अंतरराष्ट्रीय कच्चा तेल बाजार के दामों के मुताबिक हर रोज ईंधन तेल के घरेलू दाम संशोधित होते हैं. यह नियम साल 2017 में लागू हुआ था. तबसे, हर रोज सुबह 6 बजे से देश के हर फ्यूल स्टेशन पर नए दाम लागू हो जाते हैं. केंद्र और राज्य का टैक्स स्ट्रक्चर अलग-अलग होता है, ऐसे में स्थानीय वैट और दूसरे टैक्स के चलते हर राज्य में ईंधन तेल का अलग-अलग रेट होता है.

अच्छी बात है कि आप घर बैठे भी ईंधन की कीमत का पता कर सकते हैं. घर बैठे तेल की कीमत पता करने के लिए आपको इंडियन ऑयल मैसेज सेवा के तहत मोबाइल नंबर 9224992249 पर SMS भेजना होगा. आपका मैसेज होगा 'RSP-पेट्रोल पंप का कोड'. ये कोड आपको इंडियन ऑयल के इस पेज से मिल जाएगी.

Adblock test (Why?)


Petrol, Diesel Price Today : दो हफ्तों में 12वीं बढ़ोतरी, आज भी बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, ये हैं ताजा रेट - NDTV India
Read More

Libra horoscope today, आज का तुला राशिफल 4 अप्रैल : व्यस्तता बनी रहेगी, अपना ध्यान रखें - Navbharat Times

31704-7-weekly-horoscope-30-april-to-6-may-2017-by-bejan-daruwala.jpg

आजीविका : ग्रह-नक्षत्र के माध्यम से जानकारी रही है कि तुला राशि वालों के व्यापार में अच्छी गति आएगी और रोजगार और व्यापार के क्षेत्र में जारी प्रयासों में अकल्पनीय सफलता प्राप्त होगी। व्यापार में तेजी आने से बिक्री अच्छी होगी। काम धंधे में व्यस्तता बनी रहेगी, जिससे व्यापारी अच्छा मुनाफा कमाएंगे। साझेदारी वाले कामों में भी तेजी की स्थिति रहेगी। निवेश के मामले में थोड़ा-सा जोखिम उठाएंगे तो बड़ा लाभ होने की आशा है। नौकरी पेशा वर्ग के जातकों को आज अपने टारगेट को पूरा करने में सुविधा होगी।

पारिवारिक जीवन : घर परिवार में सभी सदस्य एक मत होकर कार्य ना करने पर झुंझलाहट हो सकती है। पड़ोसियों और प्रियजनों के साथ संबंधों में मधुरता आएगी। लव लाइफ में किसी बाहरी व्यक्ति के कारण रिश्तों में गलतफहमी आ सकती है इसलिए बातचीत से मामले को सुलझाएं।

आज आपकी सेहत : सीने में दर्द की शिकायत हो सकती है। हृदय रोगी अपना विशेष ध्यान रखें।

आज तुला राशि के उपाय : नौकरी व व्यवसाय में उन्नति के लिए पांच बेल पत्र पर सफेद चंदन की बिंदी लगाकर शिवलिंग पर अर्पित करें और शिवाष्टक का पाठ करें।

Adblock test (Why?)


Libra horoscope today, आज का तुला राशिफल 4 अप्रैल : व्यस्तता बनी रहेगी, अपना ध्यान रखें - Navbharat Times
Read More

Sri Lanka Crisis: श्रीलंका में बेकाबू हालात, इमरजेंसी के बीच पूरी कैबिनेट ने दिया इस्तीफा, - ABP न्यूज़

अब तक के सबसे बड़े आर्थिक संकट से जूझ रहे श्रीलंका के कैबिनेट मंत्रियों ने रविवार देर रात तत्काल प्रभाव से इस्तीफा दे दिया. देश के शिक्षा मंत्री और सदन के नेता दिनेश गुणवर्धने ने कहा कि कैबिनेट मंत्रियों ने श्रीलंका के प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे को अपना इस्तीफा सौंप दिया. उन्होंने सामूहिक इस्तीफे का कोई कारण नहीं बताया.

बहरहाल, राजनीतिक विशेषज्ञों ने कहा कि विदेशी मुद्रा भंडार में कमी के कारण पैदा हुए आर्थिक संकट से सरकार द्वारा कथित रूप से 'गलत तरीके से निपटे जाने' को लेकर मंत्रियों पर जनता का भारी दबाव था. कर्फ्यू के बावजूद शाम को व्यापक स्तर पर प्रदर्शन हुए. प्रदर्शनकारी राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं.

एक अप्रैल से आपातकाल लागू
राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे ने शुक्रवार देर रात एक विशेष गजट अधिसूचना जारी कर श्रीलंका में एक अप्रैल से तत्काल प्रभाव से आपातकाल लागू करने की घोषणा की थी. सरकार ने शनिवार शाम छह बजे से सोमवार (चार अप्रैल) सुबह छह बजे तक 36 घंटे का कर्फ्यू भी लगा दिया. इस बीच, श्रीलंका सरकार ने व्हाट्सऐप, ट्विटर, फेसबुक और इंस्टाग्राम जैसे सोशल मीडिया मंचों पर लगाया गया प्रतिबंध रविवार को हटा दिया. देश में सरकार विरोधी प्रदर्शन से पहले देशव्यापी सार्वजनिक आपातकाल घोषित करने और 36 घंटे के कर्फ्यू के साथ ही सोशल मीडिया पर प्रतिबंध लगा दिया गया था.

प्रतिबंध हटाए जाने के बारे में एक अधिकारी ने कहा कि फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, टॉकटॉक, स्नैपचैट, व्हाट्सऐप, वाइबर, टेलीग्राम और फेसबुक मैसेंजर की सेवाएं 15 घंटे के बाद बहाल कर दी गईं. इन सेवाओं को पूरी तरह या आंशिक रूप से अवरुद्ध कर दिया गया था.

इससे पहले ‘कोलंबो पेज’ अखबार की खबर में कहा गया था कि इस कदम का उद्देश्य घंटों तक बिजली कटौती के बीच भोजन, आवश्यक वस्तुओं, ईंधन और दवाओं की कमी से जूझ रहे लोगों को राहत पहुंचाने में सरकार की नाकामी के विरोध में कोलंबो में लोगों को एकत्रित होने से रोकना था. साइबर सुरक्षा और इंटरनेट पर नजर रखने वाले निगरानी संगठन ‘नेटब्लॉक्स’ ने श्रीलंका में मध्यरात्रि के बाद रविवार को फेसबुक, ट्विटर, व्हाट्सऐप, वाइबर और यू्ट्यूब समेत कई सोशल मीडिया मंचों पर पाबंदी लगाए जाने की पुष्टि की.

सबसे बुरा आर्थिक संकट का दौर
श्रीलंका अपने इतिहास के सबसे बुरे आर्थिक संकट का सामना कर रहा है. पिछले कई सप्ताह से देश की जनता को तेल और रसोई गैस के लिए लंबी कतारों में खड़े होने के साथ-साथ अन्य आवश्यक वस्तुओं की कमी का सामना करना पड़ रहा है. राजपक्षे ने अपनी सरकार के कदमों का बचाव करते हुए कहा है कि विदेशी मुद्रा का संकट उनके द्वारा नहीं पैदा किया गया है और आर्थिक मंदी काफी हद तक महामारी के कारण आई है.

ये भी पढ़ें-
पाकिस्तान के पूर्व PM नवाज शरीफ का इमरान खान पर निशाना, कहा- वो घोर राजद्रोह के दोषी हैं

अमेरिका के कैलिफोर्निया में अंधाधुंध गोलीबारी, 6 लोगों की मौत, 9 से ज्यादा घायल

Adblock test (Why?)


Sri Lanka Crisis: श्रीलंका में बेकाबू हालात, इमरजेंसी के बीच पूरी कैबिनेट ने दिया इस्तीफा, - ABP न्यूज़
Read More

'हां, ये सही है लेकिन क्या मुल्क में यही चलता रहेगा...', ASI रिपोर्ट पर बोले प्रोफेसर इरफान हबीब - Aaj Tak

ज्ञानवापी परिसर की ASI सर्वे रिपोर्ट को लेकर हिंदू पक्ष ने कई दावे किए हैं. गुरुवार को वकील विष्णु शंकर जैन ने रिपोर्ट सार्वजनिक की. उन्हों...