Rechercher dans ce blog
Sunday, May 30, 2021
कोरोना : तेलंगाना और ओडिशा में बढ़ाया गया लॉकडाउन, इन राज्यों में दी गई ढील - अमर उजाला - Amar Ujala

वहीं कोरोना के मामले घटने के बाद मध्यप्रदेश और उत्तर प्रदेश में प्रतिबंधों में ढील दी गई है। सरकार ने इसके लिए दिशानिर्देश भी जारी कर दिए हैं। आइए जानते हैं क्या हैं नए दिशानिर्देश...
मध्यप्रदेश
मध्यप्रदेश में एक जून 2021 से सभी शासकीय कार्यालयों में शत-प्रतिशत अधिकारी उपस्थित रहेंगे। निर्देशों में कहा गया है कि अत्यावश्यक सेवाएं देने वाले कार्यालयों को छोडकर शेष कार्यलय 100 फीसदी अधिकारियों एवं 50 फीसदी कर्मचारियों के साथ संचालित किए जायेंगे।
अत्यावश्यक सेवाओं में कलेक्ट्रेट, पुलिस, आपदा प्रबंधन, फायर, स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा, जेल, राजस्व, पेयजल आपूर्ति, नगरीय प्रशासन, ग्रामीण विकास, विद्युत प्रदाय, सार्वजनिक परिवहन, कोषालय और पंजीयन सम्मिलित हैं। इसके अतिरिक्त अत्यावश्यक सेवाओं का निर्धारण जिला कलेक्टर करेंगे। ये निर्देश 15 जून 2021 तक प्रभावशील रहेंगे। कोविड-19 के प्रोटोकाल का कड़ाई से पालन के निर्देश भी दिए गए हैं।
उत्तर प्रदेश
यूपी सरकार ने प्रदेश के 55 जिलों की जनता को कोरोना कर्फ्यू से बड़ी राहत देने का निर्णय लिया है। इन जिलों में एक जून 2021 की सुबह 7.00 बजे से शाम 7.00 बजे तक सप्ताह के पांच दिन बाजार खुल सकेंगे जबकि शनिवार व रविवार को साप्ताहिक बंदी लागू रहेगी। वहीं, जिन बाकी 20 जिलों में कोरोना संक्रमितों की संख्या 600 से ज्यादा है वहां कोई छूट नहीं दी गई है।
जारी किए गए आदेश के अनुसार, मेरठ, लखनऊ, सहारनपुर, वाराणसी, गाजियाबाद, गोरखपुर, मुजफ्फरनगर, बरेली, गौतमबुद्ध नगर, बुलंदशहर, झांसी, प्रयागराज, लखीमपुर खीरी, सोनभद्र, जौनपुर, बागपत, मुरादाबाद, गाजीपुर, बिजनौर एवं देवरिया में फिलहाल कोई छूट नहीं दी गई है।
साप्ताहिक बंदी के दौरान पूरे प्रदेश में शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में सैनिटाइजेशन व फॉगिंग का अभियान चलाया जाएगा। दुकानों पर दुकानदार व मौजूद अन्य स्टॉफ के लिए कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करना जरूरी होगा। उनके लिए मास्क पहनना, दो गज की दूरी का पालन करना और सैनिटाइजर की व्यवस्था रखना जरूरी होगा।
कोरोना : तेलंगाना और ओडिशा में बढ़ाया गया लॉकडाउन, इन राज्यों में दी गई ढील - अमर उजाला - Amar Ujala
Read More
वैक्सीन का टोटा होगा दूर, अगले महीने 10 करोड़ डोज सरकार को देगा सीरम - Hindustan

संबंधित खबरें
वैक्सीन का टोटा होगा दूर, अगले महीने 10 करोड़ डोज सरकार को देगा सीरम - Hindustan
Read More
Monsoon Update 2021: मौसम विभाग ने कहा, केरल में मानसून के आगमन में 2 दिन की देरी होने की संभावना, जानें कहां-कहां होगी बारिश - दैनिक जागरण (Dainik Jagran)

नई दिल्ली, एजेंसी। मॉनसून के भारत के दक्षिणी राज्यों से जल्द टकराने वाला है। मौसम विभाग (IMD) ने 31 मई को मानूसन के केरल पहुंचने की भविष्यवाणी की है। ताजा पूर्वानुमान में मौसम विभाग ने कहा कि मौसम विभाग ने कहा कि केरल में मानसून के आगमन में 2 दिन की देरी होने की संभावना है और अब 3 जून तक राज्य में इसकी शुरुआत होने की उम्मीद है। वहीं निजी एजेंसी स्काई मेट ने रविवार को बताया कि मानसून केरल पहुंच चुका है। आम तौर पर ये 1 जून को केरल पहुंचता है। लेकिन, इस बार ये 2 दिन पहले ही आ गया है।
बता दें कि अंडमान-निकोबार द्वीप समूह तक मॉनसून 21 मई को ही पहुंच चुका था। मौसम विभाग के वरिष्ठ वैज्ञानिकों ने बताया कि केरल में 31 मई के करीब दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के लिए स्थितियां अनुकूल हैं। इसके पांच जून तक गोवा पहुंचने की उम्मीद है। इसके बाद यह धीरे-धीरे उत्तर भारत की तरफ कूच करेगा। एक अनुमान के मुताबिक 12 या 13 जून को इसके बिहार में प्रवेश करने की संभावना लग रही है। बिहार में समान्यत: जून से लेकर सितंबर तक मानसून की बारिश होती है। इस साल सामान्य से अधिक बारिश होने के आसार हैं।
वहीं स्काईमेट ने अनुमान लगाया था कि मॉनसून 2021 30 मई को 2 दिन पहले ही आएगा। भारतीय समुद्रों के ऊपर दो चक्रवातों के बावजूद, मॉनसून ने स्काईमेट के साथ तारीख रखी और 1 जून की नियत तारीख से दो दिन पहले आज केरल में प्रवेश किया। इसके आने से पहले, राज्य के अधिकांश हिस्सों में प्री-मॉनसून की बौछारें तेज थीं।
इस साल कैसा मानूसन रहेगा?
मौसम विभाग के मुताबिक, इस साल दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के सामान्य रहने की संभावना है। जून से लेकर सितंबर तक बारिश के आसार जताए गए हैं। पिछले महीने एक पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के सचिव माधवन राजीवन ने कहा था कि मॉनसून की लंबी अवधि का औसत 98 फीसद होगा, जो सामान्य श्रेणी में आता है। मॉनसून की लंबी अवधि का औसत 1961-2010 के बीच मॉनसून में हुई बारिश का औसत बताता है। जो कि 88 सेंटीमीटर बैठता है। 98 फीसद के पूर्वानुमान का मतलब है कि इस साल मॉनसून सीजन के दौरान करीब 86.2 सेंटीमीटर बारिश होगी।
कब शुरु होता है मानसून सीजन
मॉनसून सीजन तब शुरू होता है जब दक्षिण-पश्चिम मॉनसून पहली बार केरल के दक्षिणी सिरे से टकराता है, आमतौर पर जून के पहले हफ्ते में और राजस्थान से सितंबर तक पीछे हट जाता है। इस साल के मॉनसून के सामान्य रहने की संभावना 40 फीसदी है जबकि मॉनसून की 21 फीसदी संभावना सामान्य से ऊपर है। यह लगातार तीसरा वर्ष है, जब IMD ने अच्छी बारिश की भविष्यवाणी की है।
दिल्ली में मॉनसून कब तक?
पिछले महीने, निजी मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट वेदर ने कहा था कि दिल्ली में जून के आखिर तक मॉनसून पहुंच सकता है। सितंबर के महीने में दिल्ली में अच्छी-खासी बारिश हो सकती है। हालांकि बाकी सीजन के दौरान बारिश में '10-15 फीसद की कमी' का अनुमान है। पिछले साल मॉनसून 30 सितंबर को गया था और बारिश 20 फीसद कम रही थी।
शॉर्ट मे जानें सभी बड़ी खबरें और पायें ई-पेपर,ऑडियो न्यूज़,और अन्य सर्विस, डाउनलोड जागरण ऐप
Monsoon Update 2021: मौसम विभाग ने कहा, केरल में मानसून के आगमन में 2 दिन की देरी होने की संभावना, जानें कहां-कहां होगी बारिश - दैनिक जागरण (Dainik Jagran)
Read More
CBSE Class 12 Board Exam 2021: बारहवीं की परीक्षा होगी या नहीं, केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने दिया ये संकेत - Zee News Hindi

नई दिल्ली: कोरोना महामारी की वजह से CBSE पहले ही 10वीं के एग्जाम रद्द करने की घोषणा कर चुकी है. वहीं 12वीं के बोर्ड एग्जाम को लेकर अब तक असमंजस बना हुआ है. इसी बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक (Ramesh Pokhriyal Nishank) ने 12वीं की बोर्ड परीक्षा (CBSE Class 12 Board Exam 2021) को लेकर बड़ा संकेत दिया है.
जुलाई में हो सकती है 12वीं की परीक्षा
केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय के सूत्रों के मुताबिक जुलाई में 12वीं के बोर्ड एग्जाम (CBSE Class 12 Board Exam 2021) कराए जा सकते हैं. सोशल डिस्टेंसिंग के साथ होने वाली इस परीक्षा को 'लिमिटेड फॉर्मेट' में करवाया जाएगा. इसके तहत स्टूडेंट्स को केवल अनिवार्य विषयों की ही परीक्षा देनी होगी. इस एग्जाम की समय अवधि भी 3 घंटे से कम रखी जाएगी.
शिक्षा मंत्री ने दिया ये संकेत
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक केंद्रीय शिक्षा मंत्री (Ramesh Pokhriyal Nishank) ने कहा, 'कोरोना महामारी के मौजूदा माहौल में बोर्ड परीक्षा करवाना एक बड़ी चुनौती है. अगर बारहवीं की बोर्ड परीक्षा की बात की जाए तो वह हर छात्र के करियर ग्राफ और जीवन के रोडमैप में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है.'
राज्यों ने भी जताई सहमति
शिक्षा मंत्री ने कहा कि CBSE की 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं को लेकर 21 मई को एक अहम मीटिंग हुई थी. जिसमें अधिकतर प्रदेशों के शिक्षा मंत्री शामिल हुए थे. लगभग सभी मंत्रियों ने इस बात पर सहमति व्यक्त की थी कि 12वीं की बोर्ड परीक्षा करवाई जानी चाहिए. इसके लिए मंत्रियों ने 'लिमिटेड फॉर्मेट' में परीक्षा कराए जाने को बेहतर बताया था.
ये भी पढ़ें- CBSE Board Exam 2021: इस दिन जारी होगी CBSE 12वीं की डेटशीट, पढ़िए जरूरी खबर
रमेश पोखरियाल ने कहा कि आज हर कोई इस बात से सहमत है कि करियर को आगे बढ़ाने और हायर एजुकेशन में जाने के लिए 12वीं की परीक्षा (CBSE Class 12 Board Exam 2021) करवाया जाना बहुत जरूरी है. इससे यूनिवर्सिटीज और कॉलेजों को प्रवेश लेने वाले स्टूडेंट्स का मूल्यांकन करने में मदद मिलती है.
पिछले साल भी हुई थी बोर्ड परीक्षा
शिक्षा मंत्री ने कहा कि कोरोना महामारी की वजह से पिछले साल भी देश के सामने ऐसे ही हालात थे. इसके बावजूद न केवल कुशलता के साथ बोर्ड एग्जाम करवाए गए बल्कि JEE और NEET जैसे कंपीटीटिव एग्जाम भी करवाए गए. जिनमें देशभर से 21 लाख से ज्यादा स्टूडेंट्स शामिल हुए.
LIVE TV
CBSE Class 12 Board Exam 2021: बारहवीं की परीक्षा होगी या नहीं, केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने दिया ये संकेत - Zee News Hindi
Read More
Haryana, Karnataka में बढ़ा लॉकडाउन, UP के कुछ जिलों को मिली छूट, जानें अपने राज्य की स्थिति - Zee News Hindi

नई दिल्ली: कुछ राज्य सरकारों ने कोरोना वायरस (Coronavirus) संक्रमण को रोकने के लिए लॉकडाउन को जून के पहले और दूसरे हफ्ते तक के लिए बढ़ा दिया है. वहीं कुछ राज्य जून महीने की पहली तारीख से कोविड प्रतिबंधों में ढील देने की तैयारी कर रहे हैं. यूपी (UP) में सरकार ने बड़ा फैसला करते हुए कम संक्रमण वाले जिलों को छूट देने की बात कही है. कुछ ही देर में छूट को लेकर मुख्य सचिव दिशा-निर्देश जारी कर सकते हैं. वहीं हरियाणा के मुख्मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने राज्य में 7 जून तक लॉकडाउन जारी रखने के आदेश दे दिए हैं.
शिक्षण संस्थान रहेंगे बंद
सीएम खट्टर ने घोषणा की है कि अगले 7 दिनों तक यहां ऑड-इवन फॉर्मूले के तहत दुकानें खुलेंगी. शिक्षण संस्थान 15 जून तक बंद रहेंगे. साथ ही राज्य में रात के 10 बजे से सुबह 5 बजे तक नाइट कर्फ्यू रहेगा. इसके अलावा कोरोना वायरस संक्रमण के कारण अपने माता-पिता (दोनों या माता-पिता में से कोई एक) को खो चुके बच्चों को राज्य सरकार मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के जरिए आर्थिक मदद देगी. इस योजना के तहत 18 साल से कम उम्र के बच्चों और किशोरों को मदद दी जाएगी.
यह भी पढ़ें: Mann Ki Baat 30 May: पीएम के मन की बात में देश की चुनौतियों पर चर्चा, फ्रंटलाइन योद्धाओं से सीधा संवाद
दिल्ली में मिलेंगी ये छूट
यहां 7 जून तक के लिए लॉकडाउन बढ़ा दिया गया है. हालांकि 31 मई से यहां अनलॉक की प्रक्रिया भी शुरू होगी. इसके तहत इंडस्ट्रियल एरिया में कैंपस के अंदर मैन्यूफेक्चरिंग करने की छूट होगी. इसके अलावा साइट्स पर कंस्ट्रक्शन का काम भी चल सकेगा.
कर्नाटक में बढ़ा लॉकडाउन
कर्नाटक गृह मंत्री बसवराज बोम्मई ने कहा है कि हमें 30 जून तक कोविड की रोकथाम के उपायों का पालन करने के संबंध में भारत सरकार से सामान्य दिशा-निर्देश मिले हैं. वहीं 7 जून तक मौजूदा प्रतिबंधों में कोई बदलाव नहीं होगा. इस मामले पर आखिरी निर्णय लेने के लिए सीएम बीएस येदियुरप्पा कुछ दिनों में मंत्रियों और विशेषज्ञों के साथ मीटिंग करेंगे.
इन राज्यों ने बढ़ाया लॉकडाउन
महाराष्ट्रः यहां 15 दिन के लिए यानी 15 जून तक लॉकडाउन बढ़ना तय है. स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने कहा है कि इस बाद लॉकडाउन में थोड़ी ढील मिल सकती है.
झारखंडः यहां 3 जून तक लॉकडाउन रहेगा. यहां तीसरी बार है लॉकडाउन बढ़ाया गया है.
राजस्थानः यहां भी 8 जून तक लॉकडाउन रहेगा लेकिन 1 जून से थोड़ी छूट मिलेगी.
पश्चिम बंगालः यहां 16 मई से 30 मई तक के लिए लॉकडाउन लगाया गया था, जिसे अब बढ़ाकर 15 जून की शाम तक के लिए कर दिया गया है. साथ ही लॉकडाउन में छूट देने की बात अब तक नहीं कही गई है.
तमिलनाडुः यहां भी 7 जून तक के लिए लॉकडाउन बढ़ा दिया गया है. इस दौरान फल, सब्जी और किराने की दुकानें भी बंद रहेंगी.
केरलः यहां 9 जून तक के लिए लॉकडाउन बढ़ा दिया गया है.
इन राज्यों में छूट देने की तैयारी
मध्य प्रदेश में एक जून से अनलॉक की प्रकिया शुरू होगी हालांकि, नाइट कर्फ्यू और रविवार को जनता कर्फ्यू पहले की तरह लगाया जाएगा. वहीं हिमाचल प्रदेश में तो 31 मई से कई छूट दी जा रही हैं. सुबह 9 बजे से शाम 5 तक सभी दुकानें खोलने की इजाजत रहेगी. हालांकि शनिवार और रविवार को सिर्फ जरूरी सेवाओं से जुड़ी दुकानें ही खोली जाएंगी.
Haryana, Karnataka में बढ़ा लॉकडाउन, UP के कुछ जिलों को मिली छूट, जानें अपने राज्य की स्थिति - Zee News Hindi
Read More
'हां, ये सही है लेकिन क्या मुल्क में यही चलता रहेगा...', ASI रिपोर्ट पर बोले प्रोफेसर इरफान हबीब - Aaj Tak
ज्ञानवापी परिसर की ASI सर्वे रिपोर्ट को लेकर हिंदू पक्ष ने कई दावे किए हैं. गुरुवार को वकील विष्णु शंकर जैन ने रिपोर्ट सार्वजनिक की. उन्हों...
-
SC On Bihar Caste Survey: बिहार के जाति सर्वे पर केंद्र सरकार ने सोमवार (28 अगस्त) को सुप्रीम कोर्ट में जवाब दाखिल किया. केंद्र ने कहा कि ...
-
29 जुलाई 2021, 19:21 IST अपडेटेड 46 मिनट पहले इमेज स्रोत, Getty Images प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई वाली केंद्र सरकार...
-
नई दिल्ली, जागरण ब्यूरो। पिछले साढ़े तीन साल से भारतीय जांच एजेंसियों की आंख में धूल झोंक रहे भगोड़े आर्थिक अपराधी मेहुल चोकसी के प्रत्यर्...