- Hindi News
- National
- Lockdown: Coronavirus Outbreak India Cases, Vaccination LIVE Update | Maharashtra Pune Madhya Pradesh Bhopal Indore Rajasthan Uttar Pradesh Haryana Punjab Bihar Novel Corona (COVID 19) Death Toll India Today, Mumbai Delhi Coronavirus News
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
नई दिल्लीएक घंटा पहले
अस्पतालों में ऑक्सीजन और बेड की कमी के बीच दो अच्छी खबरें हैं। पहली- देश में पहली बार 24 घंटे में रिकॉर्ड 2 लाख 44 हजार 621 मरीज ठीक हुए हैं।
दूसरी- 4 दिन बाद संक्रमित होने वाले लोगों की संख्या में कमी दर्ज की गई है। आज 3.19 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हुए हैं। इससे पहले 21 अप्रैल को 3.15 लाख और 22 अप्रैल को 3.32 लाख से ज्यादा मरीज सामने आए थे। आज 2,762 लोगों की मौत हुई है। देश में एक्टिव मरीजों यानी इलाज करवा रहे लोगों की संख्या 28 लाख 75 हजार 041 है।
23 अप्रैल से बढ़ी ठीक होने वालों की संख्या
23 अप्रैल से देशभर में रोजाना 2 लाख से ज्यादा मरीज ठीक हो रहे हैं। इस दिन 2.20 लाख, 24 अप्रैल को 2.15 लाख, 25 अप्रैल को 2.18 लाख से ज्यादा लोग ठीक हुए हैं। यानी इन चार दिनों में कोरोना को मात देने वाले मरीजों की संख्या करीब 8.97 लाख से ज्यादा रही। इन दिनों में 13.15 लाख से ज्यादा नए मरीज मिले हैं।
बीते दिन रिकॉर्ड 3.54 लाख नए संक्रमित मिले, 2806 की मौत
देश में कोरोना की दूसरी लहर दिन-ब-दिन खतरनाक होती जा रही है। पिछले 24 घंटे में रिकॉर्ड 3 लाख 54 हजार 533 नए संक्रमित सामने आए। यह दुनिया के किसी भी देश में एक दिन में मिलने वाले संक्रमितों का सबसे बड़ा आंकड़ा है। इस दौरान 2,806 लोगों की कोरोना से मौत भी हुई। राहत की बात ये है कि रिकवर होने वाले लोगों का आंकड़ा भी लगातार बढ़ रहा है। रविवार को 2 लाख 18 हजार 561 लोगों ने कोरोना को मात दी।
सुबह 6 बजे से 10 बजे तक ही जरूरी सामान की खरीदारी की छूट
लॉकडाउन के दौरान लोगों को सुबह 6 बजे से 10 बजे तक ही जरूरी सामान की खरीदारी करने की इजाजत होगी। इसके साथ सिर्फ मैन्युफैक्चरिंग और कॉन्ट्रक्शन वर्क को अनुमति दी जाएगी। इस दौरान इमरजेंसी और जरूरी सेवाओं को छोड़कर सब कुछ बंद रहेगा। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने 18 से 45 साल तक के लोगों को फ्री वैक्सीन लगवाने का ऐलान भी किया।
देश में कोरोना महामारी आंकड़ों में
- बीते 24 घंटे में कुल नए केस आए: 3.54 लाख
- बीते 24 घंटे में कुल मौत: 2,806
- बीते 24 घंटे में कुल ठीक हुए: 2.18 लाख
- अब तक कुल संक्रमित हो चुके: 1.73 करोड़
- अब तक ठीक हुए: 1.42 करोड़
- अब तक कुल मौत: 1.95 लाख
- अभी इलाज करा रहे मरीजों की कुल संख्या: 28.07 लाख
एक्टिव मरीज अब 28 लाख के पार
देश में एक्टिव केस यानी ऐसे मरीज जिनका इलाज चल रहा है, उनकी संख्या 28 लाख के पार हो गई है। अभी देश में ऐसे 28 लाख 7 हजार 333 मरीज हैं, जिनका इलाज चल रहा है।
ऑक्सीजन न मिलने से हिसार में 5 कोरोना संक्रमितों की मौत
हिसार के एक निजी अस्पताल में रविवार को 5 कोरोना संक्रमितों की मौत हो गई। इसके बाद मृतकों के परिजन अस्पताल को और अस्पताल प्रबंधन सरकार को कोसता नजर आ रहा है। सोमवार सुबह अस्पताल में खासा हंगामा हुआ। मामला सोनी बर्न अस्पताल का है।
बीते दिन यहां पंजाब के मानसा जिले के गांव हाजीवाला निवासी अरविंद (60), हिसार जिले के गांव ढाणी खान बहादुर के राजेश्वर (45), गांव भाना के सितेंद्र (26), उकलाना के राजे राम (67) और दिल्ली के धर्म कॉलोनी निवासी अनिल कुमार को कोरोना वार्ड में भर्ती कराया गया था। ये सभी वेंटिलेटर पर थे। रविवार रात अचानक अस्पताल में ऑक्सीजन खत्म हो गई। 4 घंटे की जद्दोजहद के बाद बड़ी मुश्किल से 2 सिलेंडर मिल पाए और जब तक इन्हें लगाया गया, एक-एक करके पांचों की सांसें थम गई।
कोरोना अपडेट्स
- पुडुचेरी की उप-राज्यपाल ने राज्य की सभी शराब दुकानों को 30 अप्रैल तक बंद करने का निर्देश दिया गया है।
- पंजाब में भी शाम 6 बजे से सुबह 5 बजे तक डेली नाइट कर्फ्यू और वीकेंड में लॉकडाउन की घोषणा की गई है। कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच कर्नाटक में मंगलवार से 14 दिन का लॉकडाउन रहेगा। मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने सोमवार को इसका ऐलान किया।
- दिल्ली सरकार ने फैसला किया है कि 18 साल से अधिक उम्र के लोगों को मुफ्त में वैक्सीन दी जाएगी। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हमने दिल्ली में एक करोड़ 34 लाख वैक्सीन खरीदने की मंजूरी दी है। वैक्सीन के एक निर्माता ने कहा है कि वो राज्य सरकारों को 400 और दूसरे ने कहा कि वो 600 रुपये में वैक्सीन देंगे और केंद्र सरकार को 150-150 रुपये में देंगे। इसकी एक ही कीमत होनी चाहिए।
- बीते 24 घंटों में 14 राज्यों में 10 हजार से ज्यादा संक्रमित मिले हैं। महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 66,191 लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है। इसके बाद कर्नाटक और यूपी में 34 हजार से ज्यादा, केरल और दिल्ली में 22 हजार से ज्यादा नए केस सामने आए हैं।
- तमिलनाडु, बंगाल, राजस्थान ऐसे राज्य हैं, जहां यह संख्या 15 हजार से ज्यादा है। चुनावी राज्य बंगाल में तो एक दिन में 15,889 मरीजों का नया रिकॉर्ड बन गया है। गुजरात और तेलंगाना में भी रविवार को पुराने रिकॉर्ड टूट गए।
- कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए हिमाचल प्रदेश की सरकार ने 4 जिलों में नाइट कर्फ्यू लगाने का फैसला लिया है। इन चार जिलों के नाम कांगड़ा, उना, सोलन और सिरमौर है। इनमें 27 अप्रैल से 10 मई तक रात 10 बजे से सुबह 5 बजे तक नाइट कर्फ्यू रहेगा। ये फैसला एक बैठक में लिया गया है, जिसकी अध्यक्षता मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर कर रहे थे।
सऊदी अरब के दमाम बंदरगाह से रविवार को 4 क्रायोजेनिक टैंक में 80 टन ऑक्सीजन का जत्था भारत के लिए रवाना हुआ। ये जत्था जल्द मुंद्रा बंदरगाह पहुंचेगा। अदाणी समूह की अगुवाई में यह जत्था लाया जा रहा है। दूसरी ओर कांडला पोर्ट पर रविवार को ही मेडिकल ऑक्सीजन सिलेंडर बनाने के उपयोग में आने वाले पाइप का जत्था भी आ पहुंचा। हजीरा पोर्ट से एमवी हाय नाम 86 नामक जहाज कांडला पहुंचा।
प्रमुख राज्यों के हाल
1. महाराष्ट्र
यहां सोमवार को 48,700 लोग संक्रमित पाए गए। 71,736 लोग रिकवर हुए और 524 की मौत हो गई। अब तक राज्य में 43 लाख 43 हजार लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 36.01 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 65 हजार 284 लोगों की मौत हो गई है। 6 लाख 74 हजार 770 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है।
2. उत्तर प्रदेश
यहां सोमवार को 33,551 लोग संक्रमित पाए गए। 26,719 लोग रिकवर हुए और 249 लोगों की मौत हो गई। अब तक राज्य में 11 लाख 20 हजार लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 8 लाख 04 हजार ठीक हो चुके हैं, जबकि 11,414 मरीजों ने दम तोड़ दिया। 3 लाख 04 हजार का इलाज चल रहा है।
3. दिल्ली
देश की राजधानी दिल्ली में सोमवार को 20,201 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। 22,055 लोग ठीक हुए और 380 की मौत हो गई। अब तक 10 लाख 47 हजार लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 9 लाख 40 हजार ठीक हो चुके हैं, जबकि 14,628 मरीजों की मौत हो चुकी है। 92,358 का इलाज चल रहा है।
4. छत्तीसगढ़
यहां सोमवार को 15,084 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। 17,341 लोग ठीक हुए और 226 की मौत हो गई। अब तक राज्य में 6 लाख 67 हजार लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 5 लाख 38 हजार लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 7,536 मरीजों की मौत हो चुकी है। 1 लाख 21 हजार का इलाज चल रहा है।
5. गुजरात
राज्य में सोमवार को 14,340 लोग संक्रमित मिले। 7,727 लोग रिकवर हुए और 158 की मौत हो गई। अब तक 5 लाख 10 हजार लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 3 लाख 82 हजार ठीक हो चुके हैं, जबकि 6,486 मरीजों की मौत हो चुकी है। 1,21,461 मरीज ऐसे हैं जिनका इलाज चल रहा है।
6. मध्यप्रदेश
सोमवार को राज्य में 12,686 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। 11,612 लोग ठीक हुए और 88 की मौत हो गई। अब तक 5 लाख 11 हजार 990 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 4 लाख 14 हजार 235 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 5,221 लोगों की मौत हो चुकी है। 92,534 मरीज ऐसे हैं जिनका इलाज चल रहा है।
कोरोना देश में: पहली बार एक दिन में रिकॉर्ड 2.48 लाख से ज्यादा मरीज ठीक हुए; 3.19 लाख से ज्यादा पॉजिटिव केस... - Dainik Bhaskar
Read More
No comments:
Post a Comment