Rechercher dans ce blog

Tuesday, April 27, 2021

Corona Cases in India : नए मामलों में आई मामूली कमी, 24 घंटे में 3.23 लाख केस और 2,771 की गई जान - दैनिक जागरण (Dainik Jagran)

नई दिल्ली, प्रेट्र। बीते 24 घंटों में देश में 3,23,144 और लोगों के कोरोना से संक्रमित होने से अब तक इस बीमारी की चपेट में आने वालों की संख्या बढ़कर 1,76,36,307 हो गई है। इन नए मामलों के साथ लोगों के ठीक होने की दर घटकर 82.54 फीसद हो गई है। हालांकि पिछले कुछ दिनों से हर दिन मामले बढ़ने की जगह मंगलवार को नए मामलों में गिरावट आई है। इसे एक सकारात्मक संदेश माना जा रहा है।

स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा मंगलवार सुबह आठ बजे जारी आंकड़ों के मुताबिक, इस दौरान 2,771 और लोगों के मरने से मृतकों की कुल संख्या 1,97,894 हो गई है। फिलहाल सक्रिय मामले 28,82,204 हैं। ये कुल मामलों का 16.34 फीसद हैं। आंकड़ों के अनुसार इस बीमारी से 1,45,56,209 लोग ठीक हो चुके हैं। वहीं मृत्यु दर गिरकर 1.12 फीसदी हो गई है।

कोरोना ने 7 अगस्त को 20 लाख का आंकड़ा पार किया था। इसी तरह 23 अगस्त को 30 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख और 19 दिसंबर को एक करोड़ के आंकड़े को पार कर गया। जबकि 19 अप्रैल तक देश में 1.50 करोड़ संक्रमित हो चुके हैं।

16 लाख से अधिक नमूनों की जांच

इंडियन काउंसिल आफ मेडिकल रिसर्च (आइसीएमआर) के अनुसार देश में अब तक 26,09,79,877 नमूनों की जांच की जा चुकी है। अकेले सोमवार को 16,58,700 नमूनों की जांच की गई।

सर्वाधिक मौतें महाराष्ट्र में

बीते 24 घंटों में 2,771 लोगों की मौत हुई उनमें सर्वाधिक 524 लोग महाराष्ट्र के हैं। इसके बाद दिल्ली में 380, उत्तर प्रदेश में 249, छत्तीसगढ़ से 226, कर्नाटक से 201, गुजरात से 158 और झारखंड से 124 लोगों की मौत हो गई।

देश में अब तक कोरोना से 1,97,894 मौतें हुई हैं। इनमें महाराष्ट्र से 65,284, दिल्ली से 14,628, कर्नाटक से 14,627, तमिलनाडु से 13,651, उत्तर प्रदेश से 11,414, बंगाल से 11,009, पंजाब से 8,530 आंध्र प्रदेश और छत्तीसगढ़ से 7,736 लोग शामिल हैं।

दस राज्यों में हैं लगभग सत्तर फीसद मामले

बीते 24 घंटों में देश में कोरोना के जो नए मामले सामने आए हैं उनमें से 69.1 फीसद मामले सर्वाधिक प्रभावित दस राज्यों के हैं। इन राज्यों में महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, दिल्ली कर्नाटक, केरल, छत्तीसगढ़, बंगाल, तमिलनाडु, गुजरात और राजस्थान हैं। महाराष्ट्र में सबसे अधिक दैनिक नए मामले 48,700 दर्ज किए गए हैं। इसके बाद उत्तर प्रदेश में 33,551 और कर्नाटक में 29,744 नए मामले सामने आए।

Indian T20 League

शॉर्ट मे जानें सभी बड़ी खबरें और पायें ई-पेपर,ऑडियो न्यूज़,और अन्य सर्विस, डाउनलोड जागरण ऐप

kumbh-mela-2021

Let's block ads! (Why?)


Corona Cases in India : नए मामलों में आई मामूली कमी, 24 घंटे में 3.23 लाख केस और 2,771 की गई जान - दैनिक जागरण (Dainik Jagran)
Read More

No comments:

Post a Comment

'हां, ये सही है लेकिन क्या मुल्क में यही चलता रहेगा...', ASI रिपोर्ट पर बोले प्रोफेसर इरफान हबीब - Aaj Tak

ज्ञानवापी परिसर की ASI सर्वे रिपोर्ट को लेकर हिंदू पक्ष ने कई दावे किए हैं. गुरुवार को वकील विष्णु शंकर जैन ने रिपोर्ट सार्वजनिक की. उन्हों...