Rechercher dans ce blog

Tuesday, April 27, 2021

Haryana weather news: झुलसाने लगी दिन की गर्मी, अब आगे ऐसा रहेगा हरियाणा का मौसम - दैनिक जागरण

हरियाणा में दिन का तापमान बढ़ने लगा है। पिछले दिनों बारिश से मौसम में कुछ ठंडक थी। यह अप्रैल के तापमान की सबसे तेज गिरावट थी। पर अब गर्मी सताने लगी है। अब तापमान बढ़ने लगा है। अब मौसम 28 अप्रैल तक खुश्क और गर्म रहेगा।

हिसार, जेएनएन। पश्चिमी विक्षोभ और साइक्लोनिक सर्कुलेशन के कारण पहले हरियाणा के तापमान में गिरावट हुई। अब फिर से दिन का तापमान चढ़ने लगा रहै। हिसार में दिन का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। इतनी गर्मी लोगों को झुलसाने का काम कर रही है। वहीं रात्रि के तापमान में अभी भी गिरावट है। रात्रि तापमान सामान्य से 5 डिग्री कम होकर 18.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

गौरतलब है कि पश्चिमी विक्षोभ और साइक्लोनिक सर्कुलेशन ने हरियाणा के मौसम को सुहाना बनाने का काम किया था। आने वाले दिनों में मौसम विज्ञानियों ने तापमान बढ़ने का अंदेशा जताया है। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डा. मदन खिचड़ ने बताया कि राज्य में मौसम 28 अप्रैल तक आमतौर पर खुश्क रहने की संभावना है। इस दौरान बीच बीच में हल्की गति से हवा चलने व दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी होने की संभावना है। इस पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है।

सब्जियों और फलदार पौधों में करें सिंचाई

किसानों को बदलते मौसम में विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। मौसम खुश्क रहने की संभावना को देखते फसलों की कटाई व कढाई जल्दी से जल्दी पूरी करें। गेहूं कढाई के बाद तूड़ी व भूसे को अवश्य ढकें। नरमा की बिजाई अच्छी प्रकार से खेत तैयार कर रिकमन्डेड बीटी किस्मों से विश्विद्यालय के कपास वैज्ञानिकों की सलाह अनुसार करें। मौसम खुश्क व गर्म रहने की संभावना को देखते हुए सब्जियों व फलदार पौधों में आवश्यकतानुसार सिंचाई करें। इसके साथ ही मंडी में जाने पर मास्क व सैनिटाइजर का प्रयोग करें। इसी प्रकार कृषि में प्रयोग होने वाले उपकरणों को भी सैनिटाइज करें।

हिसार की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

Indian T20 League

शॉर्ट मे जानें सभी बड़ी खबरें और पायें ई-पेपर,ऑडियो न्यूज़,और अन्य सर्विस, डाउनलोड जागरण ऐप

kumbh-mela-2021

Let's block ads! (Why?)


Haryana weather news: झुलसाने लगी दिन की गर्मी, अब आगे ऐसा रहेगा हरियाणा का मौसम - दैनिक जागरण
Read More

No comments:

Post a Comment

'हां, ये सही है लेकिन क्या मुल्क में यही चलता रहेगा...', ASI रिपोर्ट पर बोले प्रोफेसर इरफान हबीब - Aaj Tak

ज्ञानवापी परिसर की ASI सर्वे रिपोर्ट को लेकर हिंदू पक्ष ने कई दावे किए हैं. गुरुवार को वकील विष्णु शंकर जैन ने रिपोर्ट सार्वजनिक की. उन्हों...