Rechercher dans ce blog

Saturday, May 22, 2021

दिल्ली में 18+ का वैक्सीनेशन बंद: केजरीवाल ने मोदी सरकार को जिम्मेदार ठहराया; बोले- हर महीने 80 लाख टीके की... - Dainik Bhaskar

  • Hindi News
  • National
  • Arvind Kejriwal Update | Delhi CM Arvind Kejriwal On Coronavirus COVID Vaccine Shortage

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

नई दिल्ली2 घंटे पहले

दिल्ली सरकार ने रविवार से 18 से 44 साल की उम्र के लोगों का वैक्सीनेशन बंद कर दिया है। केजरीवाल सरकार ने इसकी वजह वैक्सीन की कमी को बताया है। शनिवार को प्रेस कान्फ्रेंस कर वैक्सीन की कमी के मुद्दे पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मोदी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने प्रधानमंत्री को चिट्‌ठी लिखकर वैक्सीन प्रोडक्शन बढ़ाने के लिए 4 सलाह दी है।

उन्होंने कहा, 'केंद्र सरकार ने दिल्ली के लिए 18 साल से ऊपर के लोगों के लिए जो वैक्सीन भेजी थीं, वो खत्म हो गई हैं। इसलिए शनिवार को कुछ ही सेंटर पर वैक्सीनेशन किया जा रहा है। ये स्टॉक भी शाम तक खत्म हो जाएगा। कल से पूरे राज्य में युवाओं का वैक्सीनेशन बंद करना पड़ेगा। केंद्र को लिखकर हमने और वैक्सीन मांगी हैं। जैसे ही मिलेंगी, हम वैक्सीनेशन शुरू कर देंगे।'

जून में सिर्फ 8 लाख वैक्सीन मिलेंगी
केजरीवाल ने आगे कहा कि दिल्ली को हर महीने 80 लाख वैक्सीन की जरूरत है, लेकिन इसके मुकाबले मई में हमें केवल 16 लाख वैक्सीन ही मिली हैं। जून के लिए केंद्र ने दिल्ली का कोटा और कम कर दिया है। जून में हमें केवल 8 लाख वैक्सीन दी जाएगी। अगर हर महीने केंद्र से 8 लाख वैक्सीन मिली तो दिल्ली के युवाओं को वैक्सीन लगाने में 30 महीने से ज्यादा लग जाएंगे। तब तक पता नहीं कितनी लहरें आएंगी और कितने लोगों की जान जाएगी।

दिल्ली के हर व्यक्ति को वैक्सीनेट करने के लिए 2.5 करोड़ वैक्सीन की जरूरत है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में कोरोना की रफ्तार काफी कम हो गई है। पिछले 24 घंटे में संक्रमण दर घटकर 3.5% रह गई है, लेकिन इसका ये मतलब नहीं है कि कोरोना का खतरा टल गया है।

दूसरे देशों से तुरंत वैक्सीन खरीदे केंद्र
CM केजरीवाल ने कहा कि भारत बायोटेक कंपनी ने वैक्सीन का फॉर्मूला दूसरी कंपनियों के साथ शेयर करने पर सहमति जताई है, ये अच्छी बात है। केंद्र सरकार को दूसरी वैक्सीन कंपनियों को भी ऐसा करने का आदेश देना चाहिए। केंद्र को 24 घंटे के अंदर दूसरे देशों से बड़ी तादाद में वैक्सीन खरीदनी चाहिए और राज्यों को उनकी जरूरत के हिसाब से बांटनी चाहिए।

उन्होंने मांग की कि सभी विदेशी कंपनियों की वैक्सीन भारत में इस्तेमाल करने की मंजूरी दी जाए और विदेशी कंपनियों को यहां प्रोडक्शन करने की इजाजत भी मिले। केंद्र सरकार को उन देशों से वैक्सीन मंगाने की कोशिश करना चाहिए, जहां जरूरत से ज्यादा मात्रा में वैक्सीन उपलब्ध हैं।

दिल्ली में 2,260 नए केस
दिल्ली में शनिवार को 2,260 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। 6,453 लोग ठीक हुए और 182 की मौत हो गई। अब तक 14.15 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 13.60 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 22,013 मरीजों की मौत हो चुकी है। यहां 31,308 का इलाज चल रहा है।

खबरें और भी हैं...

Adblock test (Why?)


दिल्ली में 18+ का वैक्सीनेशन बंद: केजरीवाल ने मोदी सरकार को जिम्मेदार ठहराया; बोले- हर महीने 80 लाख टीके की... - Dainik Bhaskar
Read More

No comments:

Post a Comment

'हां, ये सही है लेकिन क्या मुल्क में यही चलता रहेगा...', ASI रिपोर्ट पर बोले प्रोफेसर इरफान हबीब - Aaj Tak

ज्ञानवापी परिसर की ASI सर्वे रिपोर्ट को लेकर हिंदू पक्ष ने कई दावे किए हैं. गुरुवार को वकील विष्णु शंकर जैन ने रिपोर्ट सार्वजनिक की. उन्हों...