Rechercher dans ce blog

Friday, May 14, 2021

चारधाम 2021 : पावन वेला में खुले गंगोत्री धाम के कपाट, प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री ने कराई पहली पूजा - अमर उजाला - Amar Ujala

न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, उत्तरकाशी Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sat, 15 May 2021 08:21 AM IST

सार

इससे पहले शुक्रवार को यमुनोत्री धाम के कपाट खोले गए। हालांकि इस बार कोरोना महामारी की वजह से आम श्रद्धालु चारधाम यात्रा के लिए नहीं आ पाएंगे। वहीं सरकार इन धामों के ऑन लाइन दर्शन करवाने की बात भी कर रही है।

गंगोत्री धाम के कपाट खुले - फोटो : अमर उजाला

ख़बर सुनें

विस्तार

अक्षय तृतीया के मिथुन लग्न की शुभ बेला पर शनिवार को आज प्रात: साढ़े सात बजे पर विश्व प्रसिद्ध गंगोत्री धाम के कपाट छह माह के लिए खोल दिए गए। कोरोना महामारी के मद्देनजर सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन के अनुसार इस बार बिना श्रद्धालुओं के कपाट खोले गए। कपाटोद्घाटन पर पहली पूजा देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व प्रदेश के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत द्वारा भेंट स्वरूप भेजी गई 1101-1101 रुपये की धनराशि के साथ हुई।
विज्ञापन

शुक्रवार को शीतकालीन प्रवास मुखबा गांव से मां गंगा की भोग मूर्ति को डोली यात्रा के साथ गंगोत्री धाम के लिए रवाना किया गया था। डोली यात्रा भैरोंघाटी स्थित प्राचीन भैरव मंदिर में रात्रि विश्राम के पश्चात आज शनिवार को तड़के गंगोत्री पहुंची। जिसके बाद सुबह साढ़े सात बजे गंगोत्री मंदिर के कपाट खुले।

चारधाम यात्रा 2021 : अक्षय तृतीया पर विधि विधान से खुले यमुनोत्री धाम के कपाट, सबसे पहले प्रधानमंत्री की ओर से हुई पूजा

कोविड महामारी के चलते इस बार तीर्थ पुरोहितों के गांव मुखबा में कोई विशेष उत्साह नहीं दिखा। शुक्रवार सुबह मुखबा स्थित गंगा मंदिर में मां गंगा की विशेष पूजा अर्चना की गई। पूर्वाह्न पौने बारह बजे मंदिर के गर्भगृह से मां गंगा की भोग मूर्ति के साथ ही मां सरस्वती एवं मां अन्नपूर्णा की मूर्ति को बाहर निकालकर डोली में विराजमान किया गया।

चारधाम यात्रा 2021 : अपने धाम रवाना हुए भगवान केदारनाथ, तस्वीरों में देखें भक्तिमय डोली यात्रा


गांव में मौजूद करीब 25 पुरोहित परिवारों ने आराध्य समेश्वर देवता की डोली की मौजूदगी में मां गंगा की डोली यात्रा का विदा किया। इस बार कोविड गाइड लाइन के चलते महज 21 लोग ही डोली यात्रा में शामिल हुए। सेना का पाइप बैंड भी डोली यात्रा में शामिल नहीं हो पाया।
विज्ञापन
आगे पढ़ें

कपाट खुलने पर पर्यटन मंत्री ने दी बधाई

विज्ञापन

Adblock test (Why?)


चारधाम 2021 : पावन वेला में खुले गंगोत्री धाम के कपाट, प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री ने कराई पहली पूजा - अमर उजाला - Amar Ujala
Read More

No comments:

Post a Comment

'हां, ये सही है लेकिन क्या मुल्क में यही चलता रहेगा...', ASI रिपोर्ट पर बोले प्रोफेसर इरफान हबीब - Aaj Tak

ज्ञानवापी परिसर की ASI सर्वे रिपोर्ट को लेकर हिंदू पक्ष ने कई दावे किए हैं. गुरुवार को वकील विष्णु शंकर जैन ने रिपोर्ट सार्वजनिक की. उन्हों...