
आपकी आलोचना में रुचि नहीं, वैक्सीन में है
बहुत गर्व है. शाबाश. भगवान के लिए यकीन कीजिए-सबकुछ आपके और सत्ताधीशों के बारे में नहीं है. यहां आपकी आलोचना नहीं कर रहे. मौत सामने खड़ी है. वैक्सीन मांग रहे हैं. उम्मीद का सिरिंज मत घोंपिए. एक ही आंकड़े को तरह-तरह के पैकेट में पैक करके मत परोसिए. इससे तथ्य नहीं बदलेगा.
कोरोना सुपरफास्ट है और वैक्सीन सप्लाई बेहद स्लो. जुलाई तक के लिए आपके ही शब्दों में आपने 51 करोड़ डोज वैक्सीन का इंतजाम किया है. बुक किया है, मिला नहीं है. मिल गया तो 25 करोड़ लोग को वैक्सीन दे पाएंगे. यानी जुलाई तक आप कुल आबादी का महज 18% वैक्सीनेट करेंगे. सिंगल डोज भी जोड़िएगा तो 36% आबादी. विशेषज्ञ कहते हैं कि कोरोना को रोकने के लिए कम से कम 60-70% आबादी को टीका लगना जरूरी है. सरकार को नहीं देश को बचाइए.
(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)
'दिसंबर तक कोरोना वैक्सीन के 216 करोड़ डोज', वीके पॉल की ‘नो बॉल’? - Quint Hindi
Read More
No comments:
Post a Comment