न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 27 May 2021 08:55 PM IST
सार
एलोपैथी को लेकर दिए गए बयान के बाद बाबा रामदेव की ओर से पूछे गए 25 सवालों को लेकर अब आईएमए भी मैदान में उतर आया है। आईएमए ने भी बाबा रामदेव को बहस की चुनौती दी है।ख़बर सुनें
विस्तार
हरिद्वार: बाबा रामदेव और आचार्य बालकृष्ण के समर्थन में आए वैष्णव संत, पतंजलि पहुंचकर की मुलाकात
बाबा रामदेव और आईएमए के बीच चल रहा विवाद लगातार जारी है। बाबा से उनकी क्वालिफिकेशन पूछने और मानहानि का दावा करने की चेतावनी देने के बाद आईएमए उत्तराखंड ने गुरुवार को उन्हें खुली बहस की चुनौती दी है। सचिव डा. खन्ना ने कहा कि बाबा अपने पांच विशेषज्ञों को लेकर आ जाएं। मीडिया की मौजूदगी में बहस कर लें। उन्होंने कहा कि ऐलोपैथी और डॉक्टरों को लेकर बयानबाजी करने वाले बाबा सारी दुनिया के सामने उनसे बात करें, वो इसके लिए पूरी तरह तैयार हैं।

एलोपैथी विवाद : बाबा रामदेव के बयान पर बालकृष्ण और आईएमए में खटपट, पढ़ें अब तक किसने क्या कहा
उन्होंने कहा कि बाबा ने सार्वजनिक रूप से ऐलोपैथी और डॉक्टरों का मजाक उड़ाया है। कोरोना के समय में सभी डॉक्टर दिन रात मरीजों की सेवा में जुटे हैं। उनके इस बयान से डॉक्टरों का मनोबल गिरा है। उन्होंने कहा कि बाबा को ऐलोपैथी के बारे में कुछ भी पता नहीं है। फिर भी वे वर्षों से पैथी में काम कर रहे डॉक्टरों से जवाब मांग रहे हैं। उन्होंने कहा कि अगर बाबा इतने बड़े ज्ञानी हैं तो सार्वजनिक मंच पर आकर क्यों बहस नहीं करते।

एलोपैथी विवाद: आईएमए की बाबा रामदेव को खुली बहस की चुनौती, कहा- उन्होंने 25 सवाल पूछे हम केवल पांच ही पूछेंगे - अमर उजाला - Amar Ujala
Read More



No comments:
Post a Comment