Rechercher dans ce blog

Sunday, May 9, 2021

दिल्ली: केजरीवाल सरकार ने 7 दिन फिर बढ़ाया लॉकडाउन, इस बार मेट्रो सेवा भी रहेगी बंद - अमर उजाला - Amar Ujala

सार

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दिल्ली में लॉकडाउन बढ़ाने का एलान कर दिया है। दिल्ली में अब अगले सोमवार सुबह 5 बजे तक के लिए लॉकडाउन रहेगा।

ख़बर सुनें

विस्तार

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दिल्ली में लॉकडाउन बढ़ाने का एलान कर दिया है। दिल्ली में अब अगले सोमवार सुबह 5 बजे तक के लिए लॉकडाउन रहेगा।
विज्ञापन

केजरीवाल ने रविवार को कहा कि दिल्ली में लागू लॉकडाउन को 17 मई तक एक और हफ्ते के लिए बढ़ा दिया गया है। इस दौरान मेट्रो ट्रेन की सेवाएं भी बंद रहेंगी।

दिल्ली में कल से मेट्रो चलनी बंद हो जाएगी। केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में 26 अप्रैल के बाद से कोरोना के केस कम होने शुरू हुए और पिछले एक-दो दिन में पॉजिटिविटी रेट 35% से घटकर 23% हो गया है। 

दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) द्वारा जारी एक आदेश के अनुसार, अब शादियां केवल घर या अदालत में ही हो सकती हैं इसमें 20 से ज्यादा लोग एकत्रित नहीं होंगे।

इसमें कहा गया है इस दौरान सार्वजनिक स्थानों, बैंक्वेट हॉल, होटलों और ऐसे ही अन्य स्थानों पर शादी समारोहों पर पूरी पाबंदी रहेगी।
केजरीवाल ने कहा कि पिछले कुछ दिनों में हालांकि कोविड-19 के मामलों में कमी आयी है लेकिन महामारी की मौजूदा लहर में किसी भी प्रकार की ढिलाई अब तक हासिल की गई कामयाबी को खत्म कर देगी।

उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार को कोविड-19 के मामलों में बेतहाशा वृद्धि के कारण 20 अप्रैल को लॉकडाउन लगाने के लिए मजबूर होना पड़ा था। हालांकि मामलों में गिरावट आयी है और संक्रमण दर छह अप्रैल को सबसे अधिक 35 प्रतिशत थी और अब करीब 23 प्रतिशत पर आ गई है।


मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि दिल्ली में पिछले कुछ दिनों में ऑक्सीजन आपूर्ति में सुधार हुआ है। अब हमें अस्पतालों से ऑक्सीजन आपूर्ति के लिए कॉल नहीं आ रही है। टीकाकरण भी तेजी से चल रहा है लेकिन अभी पर्याप्त मात्रा में टीके उपलब्ध नहीं हैं।

डीडीएमए ने कहा कि जिला मजिस्ट्रेट, पुलिस उपायुक्त, संबंधित प्राधिकारी यह सुनिश्चित करने के लिए जिम्मेदार होंगे कि लोग अंतर-राज्यीय बस टर्मिनल, रेलवे स्टेशनों, मंडियों और दुकानों पर कोविड-19 के अनुरूप व्यवहार करें।

विज्ञापन
आगे पढ़ें

विज्ञापन

Adblock test (Why?)


दिल्ली: केजरीवाल सरकार ने 7 दिन फिर बढ़ाया लॉकडाउन, इस बार मेट्रो सेवा भी रहेगी बंद - अमर उजाला - Amar Ujala
Read More

No comments:

Post a Comment

'हां, ये सही है लेकिन क्या मुल्क में यही चलता रहेगा...', ASI रिपोर्ट पर बोले प्रोफेसर इरफान हबीब - Aaj Tak

ज्ञानवापी परिसर की ASI सर्वे रिपोर्ट को लेकर हिंदू पक्ष ने कई दावे किए हैं. गुरुवार को वकील विष्णु शंकर जैन ने रिपोर्ट सार्वजनिक की. उन्हों...