Rechercher dans ce blog

Friday, May 28, 2021

सागर राणा मर्डर केस में सुशील कुमार का एक और साथी दबोचा, अब तक 8 लोग गिरफ्तार - Hindustan

छत्रसाल स्टेडियम में हुई 23 वर्षीय सागर राणा की हत्या मामले में दिल्ली पुलिस ने रोहित करोर को गिरफ्तार किया है। इस मामले में मुख्य आरोपी ओलंपिक पदक विजेता अंतर्राष्ट्रीय पहलवान सुशील कुमार समेत अब तक 8 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस ने सुशील कुमार के खिलाफ हत्या, अपहरण और आपराधिक षड्यंत्र का मामला दर्ज किया है।

आरोप है कि सुशील कुमार और कुछ अन्य पहलवानों द्वारा चार मई की रात को दिल्ली के छत्रसाल स्टेडियम परिसर में कथित रूप से की गई मारपीट में सागर राणा की मौत हो गई थी और सागर के दोस्त सोनू तथा अमित कुमार घायल हो गए थे। पुलिस इस मामले में सुशील कुमार, अजय बक्करवाला, प्रिंस, भूपेंद्र, मोहित, गुलाब और मंजीत को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस ने बताया कि भूपेंद्र, मोहित, गुलाब और मंजीत काला असौदा और नीरज बवाना गिरोह के सक्रिय सदस्य हैं।

जानिए कैसे हुई थी पहलवान सागर राणा की मौत, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से हुआ खुलासा

सागर की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में कहा गया है कि सागर की मौत सिर पर किसी भारी वस्तु से हमले के प्रभाव के परिणामस्वरूप दिमाग में चोट लगने के कारण हुई थी। सभी चोटें प्रकृति में एंटीमॉर्टम हैं। इससे पहले फॉरेंसिक साइंस लैब ने अपनी रिपोर्ट में मोबाइल की उस वीडियो फुटेज को सही ठहराया था जिसमें सुशील अपने साथियों के साथ सागर की पिटाई करते दिख रहे हैं। 

आरोप है कि चार मई की रात सुशील एवं उनके साथियों ने 23 साल के सागर राणा सहित चार लोगों का अपहरण कर छत्रसाल स्टेडियम में जमकर पिटाई की थी। हमलावरों में से एक प्रिंस दलाल ने इस घटना का वीडियो बना लिया था। जब पुलिस मौके पर पहुंची तो सभी भाग निकले, लेकिन प्रिंस पकड़ा गया। तलाशी के दौरान उसके पास से मोबाइल फोन मिला। फोन में कुछ वीडियो मिले जिसमें सुशील कुमार अपने साथियों के साथ पिटाई करते हुए दिखाई दे रहे हैं। घटना के पीछे वजह मॉडल टाउन इलाके में स्थित एक संपत्ति को लेकर हुआ विवाद बताया जा रहा है। 

Adblock test (Why?)


सागर राणा मर्डर केस में सुशील कुमार का एक और साथी दबोचा, अब तक 8 लोग गिरफ्तार - Hindustan
Read More

No comments:

Post a Comment

'हां, ये सही है लेकिन क्या मुल्क में यही चलता रहेगा...', ASI रिपोर्ट पर बोले प्रोफेसर इरफान हबीब - Aaj Tak

ज्ञानवापी परिसर की ASI सर्वे रिपोर्ट को लेकर हिंदू पक्ष ने कई दावे किए हैं. गुरुवार को वकील विष्णु शंकर जैन ने रिपोर्ट सार्वजनिक की. उन्हों...