अक्षय तृतीया गोल्ड में करें निवेश
अक्षय तृतीया (Akshaya Tritiya 2021) पर सोना खरीदना शुभ माना जाता है इस वजह से बड़ी संख्या में लोग गोल्ड (Gold Price Today) खरीदते हैं या फिर सोने में निवेश करते हैं.
नई दिल्ली: अक्षय तृतीया (Akshaya Tritiya 2021) पर सोना खरीदना शुभ माना जाता है इस वजह से बड़ी संख्या में लोग गोल्ड (Gold Price Today) खरीदते हैं या फिर सोने में निवेश करते हैं. इस बार अगर आप भी गोल्ड खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो हम आपको बताते हैं कि कहां से आप तगड़ा मुनाफा कमा सकते हैं. बता दें कोरोना काल की दूसरी लहर में सोने की कीमतों में लगातार तेजी देखने को मिल रही है. इस समय 24 कैरेट गोल्ड का भाव करीब 47,700 रुपये के आसपास है. ऐसे में क्या आप गोल्ड में निवेश करके अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं. आइए आपको बताते हैं- एक्सपर्ट की मानें तो अगले एक डेढ़ साल में सोने की कीमतें नई ऊंचाई को छू सकती हैं, जिस तरह से इन दिनों सोने में तेजी देखने को मिल रही है. उस हिसाब से आने वाले एक साल में गोल्ड नया रिकॉर्ड बना सकता है, जिसके जरिए आप अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं. यह भी पढ़ें: PNB में कराई है FD तो जान लें अब कितना मिलेगा ब्याज, बैंक ने कर दिया बड़ा संशोधन 50 हजार तक जा सकता है भाव
मोतीलाल ओसवाल की रिपोर्ट के मुताबिक, आने वाले कुछ ही महीनों में 10 ग्राम गोल्ड का भाव 50 हजार रुपये के पार जा सकता है तो निवेशक इस समय पैसा लगाकर तगड़ा मुनाफा कमा सकते हैं. इस समय सोने के भाव के हिसाब से करीब 3300 रुपये का मुनाफा मिल सकता है. 12 से 15 महीने में बढ़ सकते हैं रेट्स इसके अलावा इस रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि आने वाले 12 से 15 महीनों तक गोल्ड नया रिकॉर्ड बना सकता है. रिपोर्ट में कहा गया है कि तब 10 ग्राम 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 56,500 रुपये तक हो सकती है. रिपोर्ट का मुताबिक, 'कोरोना मामलों की वृद्धि, बढ़ती मुद्रास्फीति की उम्मीदें, मध्य पूर्व में तनाव, अमेरिका और चीन के बीच ट्रेड युद्ध की वजहों से सोने की कीमतों में इजाफा देखने को मिल सकता है.'
यह भी पढ़ें: फ्लिपकार्ट ग्राहकों के लिए जरूरी खबर, यूजर्स फटाफट चेंज कर लें अपना पासवर्ड, नहीं तो... गोल्ड प्राइस चेक करें बता दें कि दिल्ली में इस वक्त 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 46,110 रुपये और 24 कैरेट सोने की कीमत 50,110 रुपये चल रही है. है. वहीं चांदी 71,500 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर बिक रही है. मुंबई में 22 कैरेट सोना 44,920 रुपये और 24 कैरेट सोने की कीमत 45,920 रुपये बनी हुई है. वहीं, गुड रिटर्न्स वेबसाइट के मुताबिक, गुरुवार को सोने के भाव (Gold Price Today) में 10 रुपये प्रति ग्राम की कमी आई है. इसके साथ ही 22 कैरेट के रेट 44,710 वहीं 24 कैरेट का भाव 45,710 पर आ गए. बता दें कि सोने चांदी का भाव सभी शहरों में अलग-अलग होता है. अगर चांदी की बात की जाए तो आज इसके दाम में 370 रुपये की कमी दर्ज की गई है. 1 किलो चांदी का भाव 71,130 रुपये प्रति किलो है.

Akshaya Tritiya 2021: इस अक्षय तृतीया गोल्ड में निवेश कर कमाएं तगड़ा मुनाफा, जानें कहां लगाएं पैसा - News18 हिंदी
Read More
No comments:
Post a Comment