Rechercher dans ce blog

Wednesday, May 26, 2021

बंगाल: चक्रवात यास के चलते प्रभावित हुए एक करोड़ लोग, तीन लाख मकान क्षतिग्रस्त - अमर उजाला - Amar Ujala

पीटीआई, कोलकाता Published by: गौरव पाण्डेय Updated Wed, 26 May 2021 05:44 PM IST

सार

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को बताया कि चक्रवात ‘यास’ के कारण मौसम संबंधी प्रतिकूल परिस्थितियों की वजह से राज्य में कम से कम एक करोड़ लोग प्रभावित हुए और तीन लाख मकान क्षतिग्रस्त हुए।

बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी - फोटो : एएनआई (फाइल)

ख़बर सुनें

विस्तार

मुख्यमंत्री बनर्जी ने बताया कि मछलियां पकड़ने गए एक व्यक्ति की ‘दुर्घटनावश’ मौत हो गई। उन्होंने लोगों को सचेत किया कि तूफान के कारण समुद्र में ऊंची लहरें उठती रहेंगी। उन्होंने दावा किया कि बंगाल चक्रवात से सबसे अधिक प्रभावित हुआ है। मुख्यमंत्री ने बताया कि 15 लाख चार हजार 506 लोगों को संवेदनशील स्थानों से सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है।
विज्ञापन

ममता बनर्जी ने कहा, ‘मैं पूर्व मेदिनीपुर, दक्षिण 24 परगना और उत्तर 24 परगना जिलों में प्रभावित इलाकों का जल्द ही हवाई सर्वेक्षण करूंगी।’ उन्होंने बताया कि अभी राज्य सरकार के पास चक्रवात यास के कारण हुए नुकसान से संबंधित प्रारंभिक आंकड़े हैं। बनर्जी ने कहा कि नुकसान संबंधी सटीक जानकारी मिलने में अभी कम से कम 72 घंटे का समय लगेगा।

बता दें कि चक्रवात ‘यास’ बुधवार सुबह करीब नौ बजे तट पर टकराया था। इसके साथ ही उत्तरी ओडिशा और पड़ोसी राज्य पश्चिम बंगाल में भीषण चक्रवाती तूफान ने अपना प्रभाव दिखाना शुरू कर दिया जहां इस दौरान 130-140 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं।

Adblock test (Why?)


बंगाल: चक्रवात यास के चलते प्रभावित हुए एक करोड़ लोग, तीन लाख मकान क्षतिग्रस्त - अमर उजाला - Amar Ujala
Read More

No comments:

Post a Comment

'हां, ये सही है लेकिन क्या मुल्क में यही चलता रहेगा...', ASI रिपोर्ट पर बोले प्रोफेसर इरफान हबीब - Aaj Tak

ज्ञानवापी परिसर की ASI सर्वे रिपोर्ट को लेकर हिंदू पक्ष ने कई दावे किए हैं. गुरुवार को वकील विष्णु शंकर जैन ने रिपोर्ट सार्वजनिक की. उन्हों...