चक्रवाती तूफान ताउते ने कानपुर सहित आसपास के 14 जिलों में भी दस्तक दे दी है। जिसकी वजह से सुबह से ही कानपुर सहित आसपास के जिले उन्नाव, इटावा, कानपुर देहात, हरदोई, फतेहपुर, चित्रकूट, हमीरपुर, फर्रूखाबाद, बांदा, जालौन में घने बादल छाए हुए हैं। तेज हवाएं चल रही हैं। बता दें कि देश के दक्षिण पश्चिम राज्यों में चक्रवाती तूफान ताउते का खतरा मंडरा रहा है। अब ये तूफान गुजरात की ओर से बढ़ रहा है। मंगलवार से तीन दिन तक आंधी-पानी के संकेत मिल रहे हैं। सीएसए के मौसम विभाग ने किसानों को अलर्ट जारी कर दिया है, कि कटी फसल को इकट्ठा कर लें। वहीं तेज बारिश में पेड़ों के नीचे खड़े होने से मना किया है। मंगलवार, बुुधवार और गुरुवार को 15-20 मिमी तक बारिश हो सकती है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, चक्रवाती तूफान ताउते सोमवार रात तक गुजरात के तट पर पहुंचेगा। इसके असर से विभिन्न राज्यों में तेज बारिश होगी।
Adblock test (Why?)
यूपी: चक्रवाती तूफान ताउते की दस्तक, घने बादल और तेज हवाओं के साथ बदला मौसम, विभाग ने जारी की चेतावनी - अमर उजाला - Amar Ujala
Read More
No comments:
Post a Comment