
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: Tanuja Yadav Updated Fri, 28 May 2021 12:26 PM IST
सार
आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चक्रवात यास के कारण ओडिशा राज्य में मची तबाही का जायजा लिया और मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के साथ बैठक की।पीएम मोदी और ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक - फोटो : ANI
ख़बर सुनें
विस्तार
राज्यपाल गणेशी लाल, ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक, केंद्रीय मंत्रियों धर्मेंद्र प्रधान और प्रताप सारंगी ने बीजू पटनायक अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत किया। चक्रवात यास से जुड़ी घटनाओं में अब तक चार लोगों की मौत हो गई जबकि इसके कारण ओडिशा, पश्चिम बंगाल और झारखंड में 21 लाख से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया।
चक्रवात के कारण ओडिशा में तीन लोगों और पश्चिम बंगाल में एक व्यक्ति की मौत हो गयी। वहीं पश्चिम बंगाल सरकार ने दावा किया है कि इस प्राकृतिक आपदा के कारण कम से कम एक करोड़ लोग प्रभावित हुए हैं।
Bhubaneswar | Prime Minister Narendra Modi holds meeting with Odisha CM Naveen Patnaik to assess the impact of cyclone Yaas pic.twitter.com/uBlYdxRikn
— ANI (@ANI) May 28, 2021
बंगाल की मुख्यमंत्री से करेंगे मुलाकात
इसके अलावा प्रधानमंत्री मोदी पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से भी मुलाकात करेंगे। चक्रवात यास को लेकर राज्य में मची तबाही और उससे प्रभावित इलाकों से संबंधित मुद्दों पर चर्चा करने के लिए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और पीएम मोदी मुलाकात करेंगे। इन दोनों की मुलाकात कलाईकुंडा एयरफोर्स स्टेशन पर होगी।
इसके अलावा दोनों चक्रवात यास से प्रभावित इलाकों का अलग-अलग हवाई दौरा करेंगे। आज कलाईकुंडा स्टेशन पर पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ पीएम मोदी का स्वागत करेंगे। चक्रवात यास से जिन-जिन जगहों पर जान-माल की हानि हुई है, पीएम मोदी उन जगहों का दौरा करेंगे। मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के बीच होने वाली बैठक में राज्यपाल जगदीप धनखड़ भी शामिल होंगे।
500 टीमें लोगों को निकालने और रास्तों में पड़े उखड़े पेड़ों को हटाने में जुटी हैं। खारखाई और सुवर्णरेखा नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। वहीं बोकारो में बिजली गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। मौसम विभाग के मुताबिक तूफान कमजोर होकर दक्षिण झारखंड से 75 किलोमीटर दूर पहुंच गया है। चाईबासा, मंदारनगर और रांची में अगले 24 घंटे बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
चक्रवात यास: पीएम मोदी ने ओडिशा के मुख्यमंत्री के साथ की बैठक, तूफान से मची तबाही का लिया जायजा - अमर उजाला - Amar Ujala
Read More
No comments:
Post a Comment