Rechercher dans ce blog

Saturday, May 22, 2021

CBSE 12th board Exams 2021 Live Updates: 12वीं की परीक्षा को लेकर मंत्रियों की 11:30 बजे से शुरू होगी हाई-लेवल मीटिंग - Hindustan

सीबीएसई समेत अन्य राज्यों की 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं और प्रोफेशनल कोर्सों के लिए होने वाली प्रवेश परीक्षाओं को लेकर आज हाई-लेवल मीटिंग शुरू हो गई है। इस मीटिंग की अध्यक्षता रक्षामंत्री राजनाथ सिंह कर रहे हैं। मीटिंग में केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक, महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति जुबिन इरानी और सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावडेकर मौजूद हैं।मीटिंग की जानकारी केंद्रीय शिक्षा मंत्री निशंक ने शनिवार को ट्वीट कर दी थी।

उन्होंने एक ट्वीट में लिखा कि 23 मई 2021 को यह मीटिंग डिजिटल माध्यम से होगी जिसमें राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के शिक्षा मंत्री और सचिव भी भाग लेंगे। शिक्षा मंत्री ने इस स्थिति में कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षा और अन्य प्रवेश परीक्षाओं के आयोजन के संबंध में छात्रों, शिक्षकों, अभिभावकों और अन्य लोगों से बहुमूल्य सुझाव मांगे हैं। शिक्षा मंत्री के अनुसार, सुझाव उन्हें उनके आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर भेजे जा सकते हैं। 

11: 40AM- 12वीं समेत इन्य परीक्षाओं पर हाई-लेवल मीटिंग शुरू 

12वीं समेत अन्य एंट्रेस परीक्षा को लेकर उच्च-स्तरीय बैठक शुरू हो गई है। इस हाई-लेवल मीटिंग में कई मंत्री शामिल हुए हैं, जहां सीबीएसई 12वीं परीक्षा 2021 पर फैसला लिया जा सकता है।

11:30AM- जेईई मेन परीक्षा 2021 हुई थी स्थगित

शिक्षा मंत्री निशंक पहले ही अप्रैल और मई की परीक्षा के लिए जेईई मेन परीक्षा 2021 को स्थगित कर चुके हैं। देश भर में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए संयुक्त प्रवेश परीक्षा रद्द कर दी गई थी। ऐसे में माना जा रहा है कि जेईई मेन एग्जाम 2021 की तारीख पर भी आज आ सकता है अपडेट

11:20AM- शिक्षा मंत्रालय द्वारा अंतिम निर्णय

हिन्दुस्तान टाइम्स ने बोर्ड के एक वरिष्ठ अधिकारी के हवाले से लिखा, "अभी तक कुछ भी तय नहीं हुआ है। सभी सुझावों पर विचार करने के बाद ही शिक्षा मंत्रालय द्वारा अंतिम निर्णय लिया जाएगा।"

11:05AM- इन विकल्पों पर किया जा सकता है विचार

सीबीएसई सूत्रों के अनुसार, जिन संभावित विकल्पों पर विचार किया जा सकता है, वे हैं - केवल मुख्य विषयों के लिए ऑफलाइन परीक्षा आयोजित करना, विभिन्न राज्यों या जिलों में कोरोना स्थिति के अनुसार योजनाबद्ध दो चरणों में सभी परीक्षाएं आयोजित करना या रद्द करना। वैकल्पिक मूल्यांकन योजना के आधार पर परीक्षा और परिणाम घोषित करना।

10:46AM- CBSE Class 12 exams: ज्यादातर राज्यों ने स्थगित कर दी थीं इंटर की परीक्षाएं

देशभर में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए ज्यादातर राज्यों ने इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा को स्थगित कर दिया था। सीबीएसई और आईसीएसई ने भी 12वीं परीक्षा को टाल दिया था।

10:30 AM- कैसे और कब आयोजित होंगी परीक्षाएं? आज फैसला संभव

12वीं बोर्ड परीक्षाओं के साथ एनटीए, नीट और जेईई मेन परीक्षा 2021 समेत अन्य प्रवेश परीक्षाओं पर आज फैसला लिया जा सकता है। उच्च-स्तरीय बैठक में परीक्षा के दौरान सावधानियों पर विचार किया जा सकता है, ताकि संक्रमण के प्रसार को रोका जा सके। यह परीक्षाएं जून-जुलाई में आयोजित हो सकती हैं।

10: 06AM- झारखंड सीएम ने शिक्षकों, अभिभावकों और छात्रों से मांगे सुझाव-

झारखंड सीएम हेमंत सोरेन ने रविवार को एक ट्वीट में लिखा कि राज्य के सभी 12वीं में पढ़ने वाले छात्रों, उनके अभिभावकों और शिक्षकों से इस साल के बोर्ड परीक्षाओं पर राय जानना चाहता हूं। कृपया अपना बहुमूल्य सुझाव कमेंट बॉक्स पर शेयर करें। मुझे भारत सरकार के साथ होने वाली बैठक में आपके विचार या सुझावों को बेहतर ढंग से रखने में मदद मिलेगी।

9:43 AM- 12वीं लंबित परीक्षाओं पर आ हो सकता है फैसला

12वीं की लंबित बोर्ड परीक्षाओं पर चर्चा के लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में एक उच्च स्तरीय बैठक होने वाली है। परीक्षा आयोजित करने या रद्द करने पर अंतिम निर्णय आज लिए जाने की संभावना है।

09:51 AM- केंद्रीय शिक्षा मंत्री निशंक का ट्वीट-

केंद्रीय शिक्षा मंत्री निशंक ने बताया कि यह उच्च स्तरीय बैठक वर्जुअल मीडियम के जरिए होगी। उम्मीद लगाई जा रही है कि सीबीएसई, आईसीएसई और अन्य राज्यों के 12वीं बोर्ड परीक्षा के साथ नीट, जेईई मेन समेत अन्य परीक्षाओं पर फैसला हो सकता है।

Adblock test (Why?)


CBSE 12th board Exams 2021 Live Updates: 12वीं की परीक्षा को लेकर मंत्रियों की 11:30 बजे से शुरू होगी हाई-लेवल मीटिंग - Hindustan
Read More

No comments:

Post a Comment

'हां, ये सही है लेकिन क्या मुल्क में यही चलता रहेगा...', ASI रिपोर्ट पर बोले प्रोफेसर इरफान हबीब - Aaj Tak

ज्ञानवापी परिसर की ASI सर्वे रिपोर्ट को लेकर हिंदू पक्ष ने कई दावे किए हैं. गुरुवार को वकील विष्णु शंकर जैन ने रिपोर्ट सार्वजनिक की. उन्हों...