Chandra Grahan (Lunar Eclipse) 2021 Date and India Timings, Live Streaming Online: इस ग्रहण का सूतक काल मान्य नहीं होगा। ये एक उपच्छाया चंद्र ग्रहण है। जिसे नंगी आंखों से नहीं देखा जा सकता। ज्योतिष अनुसार उसी ग्रहण का सूतक काल मान्य होता है जिसे खुली आंखों से स्पष्ट रूप से देखा जा सके।
Lunar Eclipse 2021 Live Updates: चंद्र ग्रहण दक्षिण अमेरिका, उत्तरी यूरोप, पूर्वी एशिया, ऑस्ट्रेलिया, ओशिनिया, अलास्का, अटलांटिक, हिंद महासागर, अंटार्कटिका और प्रशांत महासागर के क्षेत्रों में दिखाई देगा।Chandra Grahan 2021 Date and India Timings, Live Streaming: साल का पहला चंद्र ग्रहण बुधवार 26 मई को लगने जा रहा है। इस दिन बुद्ध पूर्णिमा भी है। चंद्र ग्रहण की घटना सिर्फ पूर्णिमा के दिन ही घटित होती है। ग्रहण वैज्ञानिक दृष्टि से तो महत्वपूर्ण होता ही है साथ ही इसका धार्मिक महत्व भी होता है। विज्ञान अनुसार ग्रहण एक खगोलीय घटना है जो विशेष परिस्थितियों में घटती है। वहीं धार्मिक मान्यताओं अनुसार चंद्र ग्रहण लगना अशुभ माना जाता है। इसलिए इस दौरान कई कार्य वर्जित होते हैं। जानिए चंद्र ग्रहण कब, कहां, कितने बजे और कैसे देगा दिखाई…
चंद्र ग्रहण का दिन और समय: ग्रहण 26 मई दिन बुधवार को अनुराधा नक्षत्र और वृश्चिक राशि में लगेगा। इसकी शुरुआत दोपहर 2 बजकर 18 मिनट से होगी और इसकी समाप्ति 7 बजकर 19 मिनट पर। ये उपच्छाया चंद्र ग्रहण होगा जिसकी कुल अवधि 5 घंटे की होगी।
कहां देगा दिखाई? चंद्र ग्रहण दक्षिण अमेरिका, उत्तरी यूरोप, पूर्वी एशिया, ऑस्ट्रेलिया, ओशिनिया, अलास्का, अटलांटिक, हिंद महासागर, अंटार्कटिका और प्रशांत महासागर के क्षेत्रों में दिखाई देगा। इन जगहों पर पूर्ण चंद्र ग्रहण का नजारा देखने को मिलेगा। हालांकि भारत में ये चंद्र ग्रहण उपछाया की तरह ही दिखेगा।
क्या सूतक काल लगेगा? इस ग्रहण का सूतक काल मान्य नहीं होगा। ये एक उपच्छाया चंद्र ग्रहण है। जिसे नंगी आंखों से नहीं देखा जा सकता। ज्योतिष अनुसार उसी ग्रहण का सूतक काल मान्य होता है जिसे खुली आंखों से स्पष्ट रूप से देखा जा सके। उपच्छाया चंद्र ग्रहण के समय चांद सामान्य पूर्णिमा के चांद की तरह ही नजर आता है। यानी पूर्णिमा के चांद और उपच्छाया चंद्र ग्रहण में कोई अंतर समझ नहीं आता। इस ग्रहण को देखने के लिए विशेष तरह के उपकरणों की जरूरत पड़ती है। क्या है Super Blood Moon? जानिए क्या भारत में देगा ये दिखाई
उपच्छाया ग्रहण क्या होता है? उपच्छाया चंद्र ग्रहण तब लगता है जब चंद्रमा पृथ्वी की वास्तविक छाया में न आकर उसकी उपच्छाया से ही बाहर निकल जाता है। उपच्छाया ग्रहण को वास्तविक चंद्र ग्रहण नहीं माना जाता है। इस ग्रहण के समय चंद्रमा के रंग और आकार में कोई भी अंतर नहीं आता है। बस चांद पर एक धुंधली सी छाया नजर आती है। खगोलीय विज्ञान के अनुसार वास्तविक ग्रहण तब होता है जब चंद्रमा और सूरज के बीच पृथ्वी आ जाती है और सूर्य की रोशनी चंद्रमा पर नहीं पड़ पाती इसी घटना को चंद्र ग्रहण कहा जाता है।
कैसे देखें चंद्र ग्रहण? चंद्र ग्रहण को खुली आंखों से देखना पूरी तरह से सुरक्षित होता है। अगर आप इसके खूबसूरत नजारे को करीब से देखना चाहते हैं तो आप टेलिस्कोप की मदद ले सकते हैं। ये उपछाया चंद्र ग्रहण है इसलिए इसे देखने के लिए खास सोलर फिल्टर वाले चश्मों (सोलर-व्युइंग ग्लासेस, पर्सनल सोलर फिल्टर्स या आइक्लिप्स ग्लासेस) का प्रयोग करना पड़ेगा। आज देखने को मिलेगा चांद का अद्भुत नजारा, भारत में इन जगहों पर लगेगा चंद्र ग्रहण
चंद्र ग्रहण को लाइव कहां देख सकते हैं? कई यूट्यूब चैनलों पर चंद्र ग्रहण की लाइव स्ट्रीमिंग की जाती है। timeanddate और CosmoSapiens चैनल पर आप चंद्र ग्रहण को लाइव देख सकते हैं।
चंद्र ग्रहण से जुड़े लाइव अपडेट के लिए बने रहिए इस ब्लॉग पर…
Chandra Grahan 2021 Live Updates: क्या खुली आंखों से देख सकते हैं चंद्र ग्रहण, जानिए ग्रहण से संबंधित हर जानकारी यहां - Jansatta
Read More
No comments:
Post a Comment