Rechercher dans ce blog

Monday, May 10, 2021

देशभर में तेजी से होगी Covaxin की सप्लाई, भारत बायोटेक दिल्ली सहित 14 राज्यों में सीधे भेजेगी वैक्सीन - News18 हिंदी

देशभर में तेजी से होगी 'Covaxin' की सप्लाई

देशभर में तेजी से होगी 'Covaxin' की सप्लाई

दिल्ली और महाराष्ट्र सहित 14 राज्यों को कोविड-19 की वैक्सीन ‘कोवैक्सीन’ ('Covaxin') की सीधी आपूर्ति एक मई से शुरू कर दी है.

  • Share this:
नई दिल्ली: भारत बायोटेक की संयुक्त प्रबंध निदेशक सुचित्रा इला के मुताबिक कंपनी ने दिल्ली और महाराष्ट्र सहित 14 राज्यों को कोविड-19 की वैक्सीन ‘कोवैक्सीन’ की सीधी आपूर्ति एक मई से शुरू कर दी है. हैदराबाद स्थित कंपनी ने केंद्र सरकार द्वारा किए गए आवंटन के अनुसार कोविड-19 की वैक्सीन की आपूर्ति शुरू की है. इला ने ट्वीट कर बताया कि, ‘‘भारत बायोटेक एक मई 2021 से भारत सरकार द्वारा किए गए आवंटन के आधार पर इन राज्य सरकारों को कोवैक्सीन की सीधी आपूर्ति की पुष्टि करता है. अन्य राज्यों से भी अनुरोध मिले हैं और हम स्टॉक की उपलब्धता के आधार पर वितरण करेंगे.’’ यह भी पढ़ें: Paytm यूजर्स के लिए बड़ी खबर, पेमेंट करते समय अब से नहीं देना होगा ये चार्ज, जानें किन लोगों को मिलेगा फायदा इन राज्यों में कर रही है आपूर्ति
कंपनी इस समय आंध्र प्रदेश, असम, छत्तीसगढ़, गुजरात, जम्मू और कश्मीर, झारखंड, मध्य प्रदेश, ओडिशा, तमिलनाडु, तेलंगाना, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल को वैक्सीन की आपूर्ति कर रही है. कंपनी ने घटाई कीमतें आपको बता दें बीते 29 अप्रैल को कंपनी ने राज्‍यों के लिए कोवैक्‍सीन की कीमत घटाकर 400 रुपये प्रति डोज कर दी थी. इससे पहले यह कीमत 600 रुपये प्रति डोज तय की गई थी. दरअसल, वैक्‍सीन कीमत को लेकर काफी आलोचना के बाद कंपनी ने कीमतें घटाई थीं. भारत बायोटेक भारत सरकार को 150 रुपये प्रति डोज के हिसाब से कोवैक्‍सीन की सप्‍लाई कर रही है.
यह भी पढ़ें: Indian Railways: रेलवे ने अगले आदेश तक कैंसिल कर दीं ये सभी ट्रेनें, चेक कर लें अपनी ट्रेन का टिकट आपको बता दें 1 मई से 18 साल से ऊपर के लोगों के लिए वैक्सीनेशन शुरू हुआ है. भारत में अभी तीन वैक्‍सीन ऑक्‍सफोर्ड-एस्‍ट्रेजेनेका की कोविशील्‍ड, भारत बायोटेक की कोवैक्‍सीन और रूस की स्‍फूतनिक उपलब्‍ध हैं.

Adblock test (Why?)


देशभर में तेजी से होगी Covaxin की सप्लाई, भारत बायोटेक दिल्ली सहित 14 राज्यों में सीधे भेजेगी वैक्सीन - News18 हिंदी
Read More

No comments:

Post a Comment

'हां, ये सही है लेकिन क्या मुल्क में यही चलता रहेगा...', ASI रिपोर्ट पर बोले प्रोफेसर इरफान हबीब - Aaj Tak

ज्ञानवापी परिसर की ASI सर्वे रिपोर्ट को लेकर हिंदू पक्ष ने कई दावे किए हैं. गुरुवार को वकील विष्णु शंकर जैन ने रिपोर्ट सार्वजनिक की. उन्हों...