Rechercher dans ce blog

Saturday, May 15, 2021

Cyclone Tauktae: चक्रवाती तूफान ताउते को लेकर हाई अलर्ट जारी, 175 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चलेगी हवा- जानें सबकुछ - दैनिक जागरण (Dainik Jagran)

नई दिल्ली, एजेंसी। मौसम विभाग ने 'तौकते' चक्रवाती तूफान (Cyclone Tauktae) के चलते हाई अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने कहा है कि चक्रवाती तूफान तौकते के अगले तीन घंटे के भीतर गंभीर चक्रवाती तूफान में तब्दील होने की आशंका है। यह मंगलवार तक गुजरात तट से टकरा सकता है। गुजरात और दीव के समुद्र तट चक्रवात को लेकर निगरानी में हैं। भारत में यह इस साल का पहला चक्रवाती तूफान है। चक्रवाती तूफान को लेकर गुजरात और दीव तटों के लिए पीला अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक इसके अगले तीन घंटों के दौरान एक गंभीर चक्रवाती तूफान में और उसके बाद के 12 घंटों के दौरान बहुत गंभीर चक्रवाती तूफान में बदलने की आशंका है। इसके उत्तर-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने और 18 मई की सुबह गुजरात तट पर पहुंचने के आसार हैं। तूफान के 18 मई को दोपहर या शाम तक पोरबंदर और नलिया के बीच गुजरात तट को पार करने की प्रबल संभावना है। मौसम विभाग ने पश्चिमी तटीय राज्य को सतर्क किया है। लिहाज़ा केंद्र सरकार ने हालात से निपटने के लिए एनडीआरएफ को भी तैनात कर दिया है। 

भारतीय वायुसेना के दो C-130 एयरक्राफ्ट से एनडीआरएफ की तीन टीम गुजरात के जामनगर पहुंची हैं। कुल 126 एनडीआरएफ कर्मियों को ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर से एयरलिफ्ट करके लाया गया। यह टीम राहत और बचाव कार्यों के लिए तैनात की जा रही है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने ट्वीट कर जानकारी दी, “लक्षद्वीप और अरब सागर के आसपास के इलाकों में गहरा मौसमी डिप्रेशन चक्रवाती तूफान (Tauktae) में बदल गया है।

जानें- अभी कहां है ये तूफान

अरब सागर में ये तूफान पिछले 6 घंटे के दौरान 9 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आगे बढ़ रहा है। मौसम विभाग का अनुमान है कि तट से टकराते समय चक्रवात की रफ्तार 140 से 150 किलोमीटर प्रति घंटे तक रह सकती है। गुजरात के तट से ये तूफान इस वक्त 160 किलोमीटर दूर है, जबकि गोवा के पणजी से इसकी दूरी 350 किलोमीटर है।

चक्रवाती तूफान कब टकराएगा तट से

मौसम विभाग के मुताबिक इस तूफान के शनिवार रात तक अत्यंत भीषण चक्रवाती तूफान में तब्दील होने की संभावना है। 18 मई को दोपहर या फिर शाम को ये तूफान गुजरात के पोरबंदर और नालिया तट को पार करेगा।

आईएमडी ने कहा कि 16-19 मई के बीच पूरी संभावना है कि ये 150-160 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार वाली हवाओं के साथ एक ‘अत्यंत भीषण चक्रवाती तूफान’ में तब्दील होगा। हवाओं की रफ्तार बीच-बीच में 175 किलोमीटर प्रति घंटा भी हो सकती है।

इन राज्यों में बारिश की चेतावनी

इस तूफान के चलते लक्षद्वीप में 15 मई को कहीं-कहीं मूसलाधार बारिश होगी। कर्नाटक (तटीय एवं आसपास के जिलों) में 15 मई को अधिकतर स्थानों पर हल्की से मध्यम तथा कुछ स्थानों पर भारी बारिश होगी। कोंकण और गोवा में 15-16 मई को भारी से अत्यंत भारी बारिश होने की संभावना है। आईएमडी ने कहा कि गुजरात में सौराष्ट्र क्षेत्र के तटीय जिलों में 16 मई से बारिश होने की संभावना है और 17 मई को भारी से अत्यंत भारी बारिश हो सकती है। बता दें कि केरल के कई इलाकों में अभी से से ही तेज बारिश शुरू हो गई है। यहां के कई जिलों में रेड अलर्ट जारी कर दिया गया है। 

पीएम मोदी ने बुलाई बैठक, कई उड़ानें रद

चंक्रवाती तूफान को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज शाम बैठक बुलाई है। इस बैठक में नेशनल डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी के अधिकारी भी शामिल होंगे। पीएम मोदी चक्रवात से निपटने की तैयारियां का जायजा लेंगे।तूफान को देखते हुए कई फ्लाइट्स को रद कर दिया गया है। विस्तारा एयलाइंस के कहा है कि चेन्नई, तिरुवनंतपुरम, कोच्चि, बेंगलुरु, मुंबई, पुणे, गोवा और अहमदाबाद के लिए उड़ानें 17 मई, 2021 तक प्रभावित रहेगी। वहीं तूफान 'तौकते' को लेकर गुजरात के मुख्य सचिव ने आपात बैठक की है। साइक्लोन गुजरात के 14 जिलों को असर कर सकती है। मौसम विभाग के अनुमान के बाद 14 जिलों के डीएम,एसपी के साथ विडियो कॉन्फ्रेन्स करके कोविड प्रोटोकॉल के साथ क्या तैयारियां होनी चाहिये इसकी समीक्षा की गई।

शॉर्ट मे जानें सभी बड़ी खबरें और पायें ई-पेपर,ऑडियो न्यूज़,और अन्य सर्विस, डाउनलोड जागरण ऐप

Adblock test (Why?)


Cyclone Tauktae: चक्रवाती तूफान ताउते को लेकर हाई अलर्ट जारी, 175 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चलेगी हवा- जानें सबकुछ - दैनिक जागरण (Dainik Jagran)
Read More

No comments:

Post a Comment

'हां, ये सही है लेकिन क्या मुल्क में यही चलता रहेगा...', ASI रिपोर्ट पर बोले प्रोफेसर इरफान हबीब - Aaj Tak

ज्ञानवापी परिसर की ASI सर्वे रिपोर्ट को लेकर हिंदू पक्ष ने कई दावे किए हैं. गुरुवार को वकील विष्णु शंकर जैन ने रिपोर्ट सार्वजनिक की. उन्हों...