Rechercher dans ce blog

Tuesday, May 25, 2021

Cyclone Yaas: चक्रवात 'यास' के टकराने से पहले बंगाल, ओडिशा ने लाखों लोगों को निकाला, झारखंड भी सतर्क - अमर उजाला - Amar Ujala

विज्ञापन

06:45 AM, 26-May-2021

बंगाल के दिघा में तेज लहरें

यास तूफान के निकट आने के साथ ही बंगाल के दिघा में समुद्र तट पर लहरें और हवाएं तेज हो गई हैं। 

06:31 AM, 26-May-2021

धामरा में तेज हवाओं के साथ बारिश

यास के पहुंचने से पहले ओडिशा में भद्रक के धामरा में तेज हवाओं के साथ बारिश हो रही है। 

06:18 AM, 26-May-2021

यास तूफान बंगाल की खाड़ी में ओडिशा के धामरा से 60 किमी, पारादीप से 90 किमी व बगाल के दिखा से 100 किमी दूर पहुंचा।

 

06:15 AM, 26-May-2021

बंगाल में दो लाख से अधिक पुलिसकर्मी व नागरिक स्वयंसेवक तैनात

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि बंगाल में इस प्राकृतिक आपदा से निपटने के लिए 74,000 से अधिक अधिकारियों एवं कर्मचारियों के अलावा दो लाख से अधिक पुलिसकर्मियों एवं नागरिक स्वयंसेवकों को तैनात किया गया है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) और राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) कर्मियों को तैनात किया गया है और आवश्यकता पड़ने पर सेना की भी मदद ली जाएगी।
 

05:49 AM, 26-May-2021

लाखों लोगों को सुरक्षित जगह पहुंचाया गया

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को कहा कि उनके प्रशासन ने नौ लाख से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया है। वहीं, ओडिशा सरकार का कहना है कि उसने सुरक्षा को देखते हुए तटीय जिलों से तीन लाख से अधिक लोगों को निकाला है।
 

05:29 AM, 26-May-2021

दक्षिण पूर्व रेलवे ने कई ट्रेनों को रद्द करने की घोषणा की

इसी तरह, भुवनेश्वर का बीजू पटनायक हवाईअड्डा मंगलवार रात 11 बजे से बृहस्पतिवार सुबह पांच बजे तक बंद रहेगा। दक्षिण पूर्व रेलवे ने भी कई ट्रेनों को रद्द करने की घोषणा की है। चक्रवात के मद्देनजर पड़ोसी राज्य झारखंड ने भी अलर्ट जारी किया है और चक्रवात के प्रभाव के मद्देनजर तैयारी की जा रही है।
 

05:13 AM, 26-May-2021

कोलकाता अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर उड़ानों का संचालन निरस्त

चक्रवात के खतरे के बीच भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण ने कहा कि कोलकाता के नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर बुधवार को सुबह 8:30 बजे से शाम 7:45 तक उड़ानों का संचालन निरस्त रहेगा।
 

04:58 AM, 26-May-2021

दोपहर तक धामरा तट से टकराएगा तूफान यास

मौसम विभाग के मुताबिक यास बेहद ताकतवर तूफान में तब्दील होकर ओडिशा के तटीय इलाकों में उत्तर-उत्तरपश्चिम दिशा की तरफ बढ़ेगा और दोपहर तक धामरा के उत्तर व बालासोर के दक्षिण में पहुंचेगा। इस दौरान 130-140 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी।
 

 

04:50 AM, 26-May-2021

Cyclone Yaas Live: भीषण चक्रवाती तूफान में तब्दील हुआ 'यास', ओडिशा के धामरा बंदरगाह के करीब पहुंचा

चक्रवात यास मंगलवार की शाम को भीषण चक्रवाती तूफान में तब्दील हो गया। इसके चलते पश्चिम बंगाल और ओडिशा सरकार ने सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जोखिम वाले क्षेत्रों से 12 लाख से अधिक लोगों को निकालकर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के महानिदेशक एम. महापात्र ने कहा कि ओडिशा और पश्चिम बंगाल के लिए ‘रेड कोडेड’ चेतावनी जारी की गई है। महापात्र ने कहा कि उत्तर पश्चिम और बंगाल की खाड़ी में गंभीर चक्रवाती तूफान यास भीषण चक्रवाती तूफान में तब्दील हो गया है।

यह उत्तर- उत्तर पश्चिम की तरफ मुड़ सकता है तथा इसकी तीव्रता और अधिक हो सकती है। यह बुधवार की सुबह तक उत्तर ओडिशा में धामरा बंदरगाह के पास दस्तक दे सकता है। मौसम विभाग का कहना है कि चक्रवात के दौरान हवा की गति 155 से 165 किलोमीटर प्रतिघंटा रहने और इसके बढ़कर 185 किलोमीटर प्रतिघंटा तक पहुंचने की संभावना है।

चक्रवात के खतरे के बीच भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण ने कहा कि कोलकाता के नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर बुधवार को सुबह 8:30 बजे से शाम 7:45 तक उड़ानों का संचालन निरस्त रहेगा।

Adblock test (Why?)


Cyclone Yaas: चक्रवात 'यास' के टकराने से पहले बंगाल, ओडिशा ने लाखों लोगों को निकाला, झारखंड भी सतर्क - अमर उजाला - Amar Ujala
Read More

No comments:

Post a Comment

'हां, ये सही है लेकिन क्या मुल्क में यही चलता रहेगा...', ASI रिपोर्ट पर बोले प्रोफेसर इरफान हबीब - Aaj Tak

ज्ञानवापी परिसर की ASI सर्वे रिपोर्ट को लेकर हिंदू पक्ष ने कई दावे किए हैं. गुरुवार को वकील विष्णु शंकर जैन ने रिपोर्ट सार्वजनिक की. उन्हों...