Rechercher dans ce blog

Wednesday, May 26, 2021

Cyclone Yaas Update: गंभीर चक्रवाती तूफान में बदला 'यास', बारिश और तेज हवाओं का तांडव - नवभारत टाइम्स

बंगाल की खाड़ी में उठे चक्रवाती तूफान यास ने तबाही मचानी शुरू कर दी है। भारत मौसम विज्ञान विभाग का कहना है कि यह यास गंभीर चक्रवाती तूफान में बदल चुका है। यास तूफान बुधवार सुबह करीब 9 बजे ओडिशा के भद्रक जिले के तट से टकराया।

यहां 120 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं। मौसम विभाग ने इसकी पुष्टि की है। तूफान के टकराते ही लैंडफॉल की प्रक्रिया शुरू हो गई है। बंगाल और ओडिशा के कई जिलों में भारी बारिश हो रही है।

ओडिशा के चांदीपुर और बालासोर जिले के धमरा में तेज हवाओं के साथ बारिश जारी है। पश्चिम बंगाल के कोलकाता और दक्षिण 24 परगना में हवाएं चलने और बारिश होने का क्रम जारी है।

बेहद खतरनाक हो चुका यह तूफान दोपहर में ओडिशा के पारादीप और सागर आइलैंड के बीच से गुजरेगा। चक्रवात के कारण 6 राज्यों बिहार, पश्चिम बंगाल, झारखंड, ओडिशा, तमिलनाडु और कर्नाटक में भारी बारिश का अलर्ट है। इसके आज दोपहर ओडिशा के बालासोर तट से टकराने की आशंका है।

ओडिशा और पश्चिम बंगाल में यास तूफान की वजह से कई राज्यों में अलर्ट जारी किया गया है। पूर्वी तटीय राज्‍यों पर यास तूफान का खतरा मंडरा रहा है। पश्चिम बंगाल और ओडिशा सरकार ने सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जोखिम वाले क्षेत्रों से 12 लाख से अधिक लोगों को निकालकर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया है। मौसम विभाग ने अगले कुछ घंटों में तूफान यास के तीव्र चक्रवाती तूफान में बदलने की आशंका जताई है।

Adblock test (Why?)


Cyclone Yaas Update: गंभीर चक्रवाती तूफान में बदला 'यास', बारिश और तेज हवाओं का तांडव - नवभारत टाइम्स
Read More

No comments:

Post a Comment

'हां, ये सही है लेकिन क्या मुल्क में यही चलता रहेगा...', ASI रिपोर्ट पर बोले प्रोफेसर इरफान हबीब - Aaj Tak

ज्ञानवापी परिसर की ASI सर्वे रिपोर्ट को लेकर हिंदू पक्ष ने कई दावे किए हैं. गुरुवार को वकील विष्णु शंकर जैन ने रिपोर्ट सार्वजनिक की. उन्हों...