
कोरोना की दूसरी लहर में अपनी जान जोखिम में डालकर काम पर डटे कोरोना वॉरियर्स का हौसला बढ़ाना भी एक बड़ा काम है। ITBP के जवान लवली सिंह ने अपने गाने के जरिए यही करने की कोशिश की है। शानदार आवाज के मालिक लवली ने संजू फिल्म का गाना 'कर हर मैदान फतह' गाकर लोगों को जोश बढ़ा रहे हैं। उन्होंने खास तौर पर ये गाना कोरोना वॉरियर्स को समर्पित किया है। हाथ में गिटार लेकर लवली सिंह ने जिस खूबसूरती से ये गाना गाया है, वो लोगों को काफी पंसद आ रहा है और उनका वीडियो खूब वायरल हो रहा है।
कर हर मैदान फतह...कोरोना काल में निराशा ना हो हावी, गाने से जोश बढ़ा रहा ITBP का ये जवान - नवभारत टाइम्स
Read More
No comments:
Post a Comment