Rechercher dans ce blog

Saturday, May 15, 2021

Lockdown in India: बंगाल में 30 मई तक पूर्ण लाॅकडाउन, झारखंड में बढ़ेगी सख्ती, बिहार में 25 मई तक लाॅकडाउन, यूपी में 24 मई तक कोरोना कर्फ्यू - दैनिक जागरण (Dainik Jagran)

जागरण टीम, नई दिल्ली। बंगाल में कोरोना संक्रमण के मामलों में लगातार वृद्धि के मद्देनजर राज्य सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए 16 से 30 मई तक दो सप्ताह के लिए पूर्ण लाॅकडाउन लगाने की शनिवार को घोषणा की। राज्य के मुख्य सचिव अलापन बंदोपाध्याय ने उच्च स्तरीय बैठक के बाद संवाददाता सम्मेलन कर इसकी जानकारी दी। दूसरी तरफ, झारखंड में रविवार से सख्ती बढ़ाने का फैसला किया गया है। बिहार में भी लाॅकडाउन का अगला चरण रविवार से लागू होगा।

बंगाल में पूर्ण लाॅकडाउन आज सुबह छह बजे से 30 मई की शाम छह बजे तक

बंगाल के मुख्य सचिव ने बताया कि रविवार सुबह छह बजे से 30 मई की शाम छह बजे तक पूर्ण लाॅकडाउन रहेगा। इस दौरान सभी सरकारी व निजी कार्यालय, शॉपिंग कंपलेक्स, मॉल, सिनेमा हॉल, जिम, रेस्तरां, बार, पब, ब्यूटी पार्लर, खेल कंपलेक्स, आदि पूर्णत: बंद रहेंगे। स्कूल-कॉलेजों में पहले से ही छुट्टी है। निजी वाहन, टैक्सी, बस, फेरी सेवा, मेट्रो रेल, उपनगरीय लोकल ट्रेनें भी नहीं चलेंगी।

दूध, पानी, दवा की दुकानें, बिजली, अग्निशमन और मीडिया प्रतिबंध के दायरे में नहीं

कल-कारखाने भी बंद रहेंगे। सिर्फ जरूरी सेवाओं को छूट होगी। दूध, पानी, दवा की दुकानें, बिजली, अग्निशमन और मीडिया इस प्रतिबंध के दायरे में नहीं आएंगे। होम डिलीवरी को छूट रहेगी। बैंक 10 से दोपहर दो बजे तक खुलेंगे।

झारखंड में बाहर से आने वालों को दिखाना होगा पास, बसों का परिचालन बंद, ई-पास अनिवार्य

झारखंड में बसों का परिचालन बंद रहेगा। निजी वाहन से निकलने वालों के लिए ई-पास अनिवार्य होगा। आवश्यक सामग्री की दुकानें, निर्माण उद्योग से संबंधित उपक्रम चालू रह सकेंगे और इनसे जुड़े कर्मियों को ऑनलाइन पास बनवाना होगा। रविवार से दूसरे राज्यों से आने वालों को ई-पास दिखाना होगा।

Lockdown Pass 2021: {State Wise} COVID-19 E Pass Registration, Status

बिहार में आज से 25 मई तक लाॅकडाउन, दुकानें सुबह छह बजे से 10 बजे तक खुलेंगी

बिहार में रविवार से 25 मई तक लाॅकडाउन-2 में खाद्य सामग्री व अनिवार्य सेवा से संबंधित दुकानें सुबह छह बजे से 10 बजे तक ही खुली रहेंगी। ग्रामीण इलाकों में ये दुकानें सुबह आठ से दोपहर 12 बजे तक खुलेंगी। बेवजह गाड़ी चलाते पकड़े जाने पर दो हजार का जुर्माना लगेगा।

यूपी में 24 मई तक बढ़ा आंशिक कोरोना कर्फ्यू 

उत्तर प्रदेश में लागू आंशिक कोरोना कर्फ्यू के सकारात्मक परिणाम सरकार को नजर आ रहे हैं। लिहाजा, एक बार फिर कोरोना कर्फ्यू को बढ़ाकर 24 मई तक के लिए कर दिया गया है। 15 करोड़ प्रदेशवासियों को तीन माह तक निश्शुल्क राशन मिलेगा।

शॉर्ट मे जानें सभी बड़ी खबरें और पायें ई-पेपर,ऑडियो न्यूज़,और अन्य सर्विस, डाउनलोड जागरण ऐप

Adblock test (Why?)


Lockdown in India: बंगाल में 30 मई तक पूर्ण लाॅकडाउन, झारखंड में बढ़ेगी सख्ती, बिहार में 25 मई तक लाॅकडाउन, यूपी में 24 मई तक कोरोना कर्फ्यू - दैनिक जागरण (Dainik Jagran)
Read More

No comments:

Post a Comment

'हां, ये सही है लेकिन क्या मुल्क में यही चलता रहेगा...', ASI रिपोर्ट पर बोले प्रोफेसर इरफान हबीब - Aaj Tak

ज्ञानवापी परिसर की ASI सर्वे रिपोर्ट को लेकर हिंदू पक्ष ने कई दावे किए हैं. गुरुवार को वकील विष्णु शंकर जैन ने रिपोर्ट सार्वजनिक की. उन्हों...