PNB scam, Fugitive businessman Mehul Choksi is missing: भगोड़ा हीरा व्यापारी मेहुल चोकसी कैरिबियाई द्वीपीय देश एंटीगुआ एवं बारबुडा में कथित तौर पर लापता हो गया है और रविवार से ही पुलिस उसकी तलाश में जुटी है. Also Read - PNB Scam: ब्रिटेन की अदालत ने Nirav Modi के भारत प्रत्यर्पण की दी इजाजत, कहा- दोषी साबित होने लायक हैं सबूत

स्थानीय मीडिया संस्थान ‘एंटीगुआन्यूजरूम’ ने पुलिस आयुक्त एटली रॉडने के हवाले से मंगलवार को बताया कि पुलिस ‘‘भारतीय कारोबारी मेहुल चोकसी का पता लगाने में जुटी है’’ जिसके लापता होने की अटकलें हैं. Also Read - PNB Scam: भगोड़े हीरा कारोबारी नीरव मोदी की रिमांड 7 जनवरी तक बढ़ाई गई

खबर के अनुसार, एंटीगुआ एवं बारबुडा की नागरिकता ले चुके चोकसी को रविवार को दक्षिण इलाके में गाड़ी चलाते देखा गया था. बाद में उसका वाहन बरामद हो गया लेकिन चोकसी का कुछ पता नहीं चल पाया. Also Read - PNB Scam: ब्रिटेन की अदालत ने भगोड़े हीरा कारोबारी नीरव मोदी की हिरासत अवधि 29 दिसंबर तक बढ़ाई

चोकसी के वकील से भी इस संबंध में सवाल किए गए, लेकिन उनकी ओर से भी कोई जवाब नहीं मिला है.

चोकसी ने जनवरी 2018 में भारत से भागने से पहले ही, 2017 में कैरिबियाई द्वीपीय देश एंटीगुआ एवं बारबुडा की नागरिकता हासिल कर ली थी.

चोकसी और उनके भतीजे नीरव मोदी पर कुछ बैंक अधिकारियों के साथ मिलकर पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) के साथ कथित तौर पर 13,500 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी करने का आरोप है.

नीरव मोदी अभी लंदन की एक जेल में बंद हैं. दोनों के खिलाफ केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) जांच कर रहा है.