Rechercher dans ce blog

Friday, May 14, 2021

चक्रवाती तूफान के कारण देश के इन इलाकों में भारी बारिश की आशंका - News18 हिंदी

भारी बारिश का अनुमान. (सांकेतिक तस्वीर)

भारी बारिश का अनुमान. (सांकेतिक तस्वीर)

मौसम विभाग (IMD) का कहना है कि अरब सागर पर बना कम दबाव का क्षेत्र 16 मई तक चक्रवाती तूफान में बदल सकता है जिससे गोवा और दक्षिण कोंकण क्षेत्र में कुछ स्थानों पर भारी बारिश का अनुमान है.

  • Share this:
मुंबई. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने बृहस्पतिवार को एक चेतावनी जारी कर कहा कि अरब सागर पर बना कम दबाव का क्षेत्र 16 मई तक चक्रवाती तूफान में बदल सकता है जिससे गोवा (Goa) और दक्षिण कोंकण क्षेत्र (South Konkan Area) में कुछ स्थानों पर भारी बारिश का अनुमान है. आईएमडी ने कहा, ‘दक्षिणपूर्व अरब सागर और लक्षद्वीप इलाके में आज कम दबाव का क्षेत्र बन गया है.’ विभाग ने एक चेतावनी रिपोर्ट में कहा कि यह शनिवार सुबह तक इसी क्षेत्र में गहरे दबाव के क्षेत्र में बदल जाएगा और उसके बाद 24 घंटे में चक्रवाती तूफान का रूप ले लेगा. विभाग ने बताया कि उसके उत्तर-उत्तर पश्चिम गुजरात और पाकिस्तानी तटों की ओर बढ़ने की संभावना है. आईएमडी ने बताया कि यह 18 मई की शाम तक गुजरात तट के नजदीक पहुंच सकता है. उसने बताया कि इसके कारण दक्षिण कोंकण और गोवा क्षेत्र में शनिवार को कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होगी तथा रविवार और सोमवार को कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश होगी. विभाग के अनुसार, 24 घंटों में 64.5 मिलीमीटर से 115.5 मिमी. बारिश को भारी बारिश माना जाता है. महाराष्ट्र के दक्षिण कोंकण क्षेत्र में सिंधुदुर्ग और रत्नागिरी जिले आते हैं. 17 मई के बाद गुजरात तट पर बारिश होगी इसी तरह 17 मई के बाद गुजरात तट पर बारिश होगी. 18 मई को सौराष्ट्र और कच्छ में भारी से बहुत भारी बारिश का अनुमान है. चक्रवाती तूफान के कारण इस क्षेत्र में अगले पांच-छह दिनों में 50 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने के साथ बारिश होने का अनुमान है.

Adblock test (Why?)


चक्रवाती तूफान के कारण देश के इन इलाकों में भारी बारिश की आशंका - News18 हिंदी
Read More

No comments:

Post a Comment

'हां, ये सही है लेकिन क्या मुल्क में यही चलता रहेगा...', ASI रिपोर्ट पर बोले प्रोफेसर इरफान हबीब - Aaj Tak

ज्ञानवापी परिसर की ASI सर्वे रिपोर्ट को लेकर हिंदू पक्ष ने कई दावे किए हैं. गुरुवार को वकील विष्णु शंकर जैन ने रिपोर्ट सार्वजनिक की. उन्हों...