दो दिन पहले पटना पुलिस ने JAP के अध्यक्ष और पूर्व सांसद पप्पू यादव को उनके आवास से गिरफ्तार किया था
इस मसले पर विपक्ष के साथ-साथ बिहार की गठबंधन सरकार में शामिल पार्टियों के नेताओं की तरफ से पप्पू यादव (Pappu Yadav) को समर्थन मिल रहा है. लेकिन, मुख्य विपक्षी दल आरजेडी (RJD) इस मुद्दे पर सरकार और पप्पू यादव को कठघरे में खड़ा करने की कोशिश कर रही है
पटना. राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने जन अधिकार पार्टी (JAP) के अध्यक्ष और पूर्व सांसद पप्पू यादव की गिरफ्तारी पर बीजेपी और जेडीयू के साथ उनकी सांठ-गांठ होने का आरोप लगाया है. आरजेडी की तरफ से कहा गया है कि 32 साल पुराने जिस केस में पप्पू यादव (Pappu Yadav) की गिरफ्तारी हुई है, वो इस केस में अब तक फरार चल रहे थे. आरजेडी ने आरटीआई का हवाला देते हुए कहा कि बिहार सरकार से इस बारे में पूछा गया था कि क्या पप्पू यादव इस कांड संख्या में जमानत पर हैं या फरार हैं?, तब उस वक्त बिहार सरकार (Bihar Government) की तरफ से लिखित में उत्तर दिया गया था कि पप्पू यादव फरार हैं. इस बारे में आरजेडी की तरफ से लिखित में मधेपुरा प्रशासन को सारी जानकारी भी उपलब्ध कराई गई थी. आरजेडी का आरोप है कि उस वक्त सरकार की तरफ से पप्पू यादव को बिहार में हेलिकॉप्टर से घूमने की इजाजत दी गई, क्योंकि वो बीजेपी-जेडीयू के समर्थन से महागठबंधन के वोटों में बिखराव के लिए इस्तेमाल किए जा रहे थे. आरजेडी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर पप्पू यादव की गिरफ्तारी नहीं होने देने का भी आरोप लगाया. पार्टी ने यह भी आरोप लगाया कि कोरोना काल में बिहार सरकार अपनी नाकामियों को छिपाने, मरते लोगों, जलते शवों और नदियों में बहती लाशों से ध्यान हटाने के लिए इस तरह की कोशिश कर रही है. गठबंधन सरकार में शामिल सहयोगी पार्टियों ने सवाल खड़ा किए बता दें कि पप्पू यादव की गिरफ्तारी पर बिहार की गठबंधन सरकार में शामिल पार्टियों के नेता जीतनराम मांझी और मुकेश सहनी ने अपनी असहमति जताई थी, जबकि, दूसरी तरफ, बीजेपी के भी एक नेता की तरफ से सवाल खड़ा किया गया था. अब आरजेडी इसको भी मुद्दा बनाकर मुख्यमंत्री को निशाने पर ले रही है. पप्पू यादव से सांठ-गांठऔर मिलीभगत का आरोप आरजेडी की तरफ से लगाया जा रहा है.
दूसरी तरफ, पप्पू यादव की पत्नी और कांग्रेस की पूर्व सांसद रंजीत रंजन ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधा है. रंजीत रंजन ने अपने ट्वीट में सीधे मुख्यमंत्री को चुनौती दिया है. फिलहाल इस मसले पर विपक्ष के साथ-साथ सरकार में शामिल पार्टियों के नेताओं की तरफ से पप्पू यादव को समर्थन मिल रहा है. लेकिन, मुख्य विपक्षी दल आरजेडी इस मुद्दे पर सरकार और पप्पू यादव को कठघरे में खड़ा करने की कोशिश कर रही है.
दूसरी तरफ, पप्पू यादव की पत्नी और कांग्रेस की पूर्व सांसद रंजीत रंजन ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधा है. रंजीत रंजन ने अपने ट्वीट में सीधे मुख्यमंत्री को चुनौती दिया है. फिलहाल इस मसले पर विपक्ष के साथ-साथ सरकार में शामिल पार्टियों के नेताओं की तरफ से पप्पू यादव को समर्थन मिल रहा है. लेकिन, मुख्य विपक्षी दल आरजेडी इस मुद्दे पर सरकार और पप्पू यादव को कठघरे में खड़ा करने की कोशिश कर रही है.
पप्पू यादव की गिरफ्तारी को RJD ने बताया सियासी ड्रामा, BJP-JDU से लगाया सांठ-गांठ का आरोप - News18 इंडिया
Read More
No comments:
Post a Comment