यहां जानिये सभी राज्यों में 12वीं परीक्षा को लेकर क्या है अपडेट
UP Board to RBSE Class 12 Board Exams Date and Time: देश के शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल ने सभी राज्यों से 12वीं परीक्षा के आयोजन को लेकर सलाह मांगी है. शिक्षा मंत्री ने 25 मई तक सलाह देने को कहा है.
UP Board to RBSE Class 12 Board Exams Date and Time: इस साल कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा आयोजित करने के संबंध में केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल 'निशंक' ने हाल ही में राज्य के शिक्षा मंत्रियों और शिक्षा सचिवों के साथ बैठक की और उसके बाद राज्यों से 25 मई तक 12वीं की परीक्षा आयोजित करने को लेकर अपने सुझाव बनाने को कहा. हालांकि केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने राज्यों को परीक्षा आयोजित करने के दो विकल्प सुझाए हैं. पहला यह कि परीक्षा पैटर्न में बदलाव कर उसे एमसीक्यू आधारित बना दिया जाए और दूसरा यह कि सिर्फ प्रमुख विषयों की परीक्षा ही आयोजित की जाएं. सुझाव यह भी है कि परीक्षा का समय 3 घंटे से घटा कर 1.5 घंटे कर दिया जाए. लेकिन केंद्र सरकार मौजूदा स्थिति को देखते हुए कौन सा फैसला लेती है यक 1 जून को घोषित होगा. यहां जानिये सभी राज्यों में 12वीं परीक्षा को लेकर क्या है अपडेट : उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने कोविद-19 महामारी के कारण कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा रद्द कर दी है. जहां कक्षा 10 के छात्रों का मूल्यांकन आंतरिक मूल्यांकन और प्री-बोर्ड परिणामों के आधार पर किया जाना है, वहीं स्थिति सामान्य होने पर कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा जुलाई के महीने में होने की उम्मीद है. फाइनल शेड्यूल की घोषणा अभी बाकी है.
राजस्थान: माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान ने अभी तक कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं पर निर्णय नहीं लिया है. अन्य राज्यों के विपरीत, राजस्थान सरकार ने अभी तक कक्षा 10 की परीक्षा पर भी अंतिम निर्णय नहीं लिया है. हालांकि जून तक अंतिम फैसला लेने की संभावना जताई जा रही है. मध्य प्रदेश: मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (एमपीबीएसई) भी जून के पहले सप्ताह में एमपी बोर्ड कक्षा 12 की परीक्षा पर फैसला करेगा. राज्य के स्कूल शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने 23 मई को उच्च स्तरीय बैठक में भाग लेने के बाद एक ट्वीट के माध्यम से इसकी जानकारी दी. एमपीबीएसई कक्षा 12 बोर्ड परीक्षा कार्यक्रम उम्मीदवारों के स्वास्थ्य और सुरक्षा दोनों को ध्यान में रखते हुए जारी किया जाएगा.
छत्तीसगढ़: छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CGBSE) भारत में बढ़ते कोरोनावायरस मामलों के बीच कक्षा 12 परीक्षा कार्यक्रम जारी करने वाला पहला बोर्ड बन गया है. बोर्ड ने ओपन बुक मोड में परीक्षा आयोजित करने की घोषणा की है. बोर्ड की ताजा अधिसूचना के अनुसार, छात्र घर बैठे ही कक्षा 12 की परीक्षा दे सकेंगे. उन्हें 1 जून से 5 जून तक चयनित विषयों के उनके संबंधित केंद्रों से प्रश्न पत्र और उत्तर पुस्तिकाएं उपलब्ध कराई जाएंगी. प्रश्न पत्र प्राप्त होने के बाद, उन्हें पांच दिनों के भीतर अपनी उत्तर पुस्तिकाएं जमा करनी होंगी. महाराष्ट्र: महाराष्ट्र के स्कूल शिक्षा मंत्री वर्षा गायकवाड़ ने कहा कि रविवार को उच्च स्तरीय बैठक के दौरान कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षाओं पर निर्णय एक सप्ताह में लिया जाएगा. उन्होंने यह भी कहा कि बोर्ड मौजूदा महामारी की स्थिति के कारण महाराष्ट्र एचएससी परीक्षा के लिए ऐसा रास्ता भी निकाल सकता है, जिसमें परीक्षा लेने की आवश्यकता ना पड़े. ये भी पढ़ें- MPCJ Result 2021 : मध्य प्रदेश सिविल जज भर्ती प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट जारी, इतना रहा कटऑफ Sarkari Naukri : यूजीसी में सलाहकार बनने का मौका, 70 हजार तक मिलेगी सैलरी, देखें डिटेल

सभी राज्यों की बोर्ड परीक्षाओं/ प्रतियोगी परीक्षाओं, उनकी तैयारी और जॉब्स/करियर से जुड़े Job Alert, हर खबर के लिए फॉलो करें- https://hindi.news18.com/news/career/
UP Board से लेकर RBSE तक जानिये, कब होगा Class 12 Board Exams - News18 हिंदी
Read More
No comments:
Post a Comment