Rechercher dans ce blog

Sunday, May 9, 2021

हाथी पर बैठा ये बच्चा अब बनने जा रहा है असम का मुख्यमंत्री, VIDEO में हिमंत बिस्व सरमा को पहचानना है मुश्किल - News18 हिंदी

फोटो साभारः वीडियो ग्रैब youtube/Himanta Biswa Sarma

फोटो साभारः वीडियो ग्रैब youtube/Himanta Biswa Sarma

राजनीतिक गलियारों में हिमंत बिस्व सरमा के मुख्यमंत्री बनने की खबर जैसे ही आई उनका एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. सोशल मीडिया यूजर्स इस वीडियो को देखकर काफी हैरान है और पूछ रहे हैं कि ये कैसे हो सकता है.

  • Share this:
नई दिल्ली. हाथी पर बैठा एक क्यूट सा बच्चा इन दिनों सुर्खियों में बना हुआ है. अब आप सोच रहे होंगे कि आखिरकार हम ऐसा क्यों कह रहे हैं. अरे ये बच्चा कोई और नहीं बल्कि असम का होने वाला मुख्यमंत्री है. जी हां बिल्कुल सही पहचाना है आपने हाथी पर बैठा ये बच्चा कोई और नहीं बल्कि बीजेपी के नेता और असम के नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा हैं. हिमंत सोमवार अपराह्न 12 बजे मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे. राजनीतिक गलियारों में हिमंत बिस्व सरमा के मुख्यमंत्री बनने की खबर जैसे ही आई उनका एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. सोशल मीडिया यूजर्स इस वीडियो को देखकर काफी हैरान है और पूछ रहे हैं कि ये कैसे हो सकता है. तो हम आपको बता देते हैं ये वीडियो असमिया फिल्म "कोकादुता नति अरु हती" का है. हिमंत जब छोटे थे तो उन्होंने असम की इस फिल्म में काम किया था. खास बात ये है कि हिमंत ने इस वीडियो को 2014 में खुद अपने यूट्यूब चैनल पर शेयर किया था. आप भी देखिए ये वीडियो...
Youtube Video

कई वर्षों बाद हिमंत बिस्व सरमा का वीडियो सोशल मीडिया पर छाने के बाद लोग कई तरह के कमेंट्स कर रहे हैं. कुछ यूजर्स ने बिस्व सरमा को ऑलराउंडर बताया है. वहीं, एक यूजर ने कहा कि बचपन में एक्टर, पढ़ाई में वकालत और राजनीति में कई विकेट लेने के बाद हिमंत साहब अब मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं, इससे पता चलता है कि वो कितने टैलेंटेड हैं.

Adblock test (Why?)


हाथी पर बैठा ये बच्चा अब बनने जा रहा है असम का मुख्यमंत्री, VIDEO में हिमंत बिस्व सरमा को पहचानना है मुश्किल - News18 हिंदी
Read More

No comments:

Post a Comment

'हां, ये सही है लेकिन क्या मुल्क में यही चलता रहेगा...', ASI रिपोर्ट पर बोले प्रोफेसर इरफान हबीब - Aaj Tak

ज्ञानवापी परिसर की ASI सर्वे रिपोर्ट को लेकर हिंदू पक्ष ने कई दावे किए हैं. गुरुवार को वकील विष्णु शंकर जैन ने रिपोर्ट सार्वजनिक की. उन्हों...