Rechercher dans ce blog

Wednesday, May 12, 2021

Weather Update: मौसम का बदला मिजाज, इन राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी, जानें- आपके क्षेत्र में कैसा रहेगा मौसम - दैनिक जागरण (Dainik Jagran)

नई दिल्ली, एजेंसी। मौसम विभाग के मुताबिक देश में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने का असर कई राज्यों में बारिश के रूप में देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 24 घंटों में दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, बिहार, छत्तीसगढ़, केरल, जम्मू-कश्मीर, कर्नाटक, असम, मेघालय और झारखंड के कुछ हिस्सों में बारिश होने की संभावना है। वहीं इन राज्यों के कुछ इलाकों नें धूल भरी आंधी और बादल की गर्जना के साथ बारिश और ओले गिर सकते हैं।

बिहार में भारी बारिश

बिहार में आज मौसम का मिजाज बदला नजर आया। राजधानी पटना, भोजपुर, मुजफ्फरपुर समेत कई जिलों सुबह से ही बादल छाए रहे। इस दौरान आंधी के साथ बारिश भी हुई है। जिसके बाद लोगों को भीषण गर्मी से काफी निजात मिली है। पटना में सुबह के समय अचानक ही बादल छाए और फिर जोरदार बारिश हुई। इस बीच चल रही ठंडी हवा से लोगों को काफी सुकून मिला। ऐसा ही हाल मुजफ्फरपुर और भोजपुर में भी देखने को मिला। 

उत्तराखंड में भारी बारिश की चेतावनी

उत्तराखंड में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग ने उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़, पौड़ी गढ़वाल, बागेश्वर और नैनीताल में मूसलाधार बारिश की चेतावनी जारी की है। इन जिलों में मौसम विभाग ने आज और कल के लिए ऑरेंज एलर्ट जारी किया है। वहीं कल उत्तराखंड में बादल फटने की वजह से भारी तबाही हुई है।

राजस्थान में ओलावृष्टि व बारिश होने भी अनुमान

पिछले 24 घंटे में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से राजस्थान के विभिन्न इलाकों में बारिश हुई। मौसम विभाग ने आज और कल के लिए राज्य के अलग-अलग हिस्सों में बादल छाये रहने और बारिश के होने का पूर्वानुमान जताया है। मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक बीते 24 घंटे में राज्य में कई जगहों पर बादल गरजने के साथ बारिश हुई। जबकि, पश्चिमी राजस्थान में एक दो जगह धूल भरी आंधी आई। जयपुर में सोमवार रात भी बूंदाबांदी हुई और मंगलवार सुबह से ही बादल छाए हुए हैं और बारिश हुई है।

Indian T20 League

शॉर्ट मे जानें सभी बड़ी खबरें और पायें ई-पेपर,ऑडियो न्यूज़,और अन्य सर्विस, डाउनलोड जागरण ऐप

kumbh-mela-2021

Adblock test (Why?)


Weather Update: मौसम का बदला मिजाज, इन राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी, जानें- आपके क्षेत्र में कैसा रहेगा मौसम - दैनिक जागरण (Dainik Jagran)
Read More

No comments:

Post a Comment

'हां, ये सही है लेकिन क्या मुल्क में यही चलता रहेगा...', ASI रिपोर्ट पर बोले प्रोफेसर इरफान हबीब - Aaj Tak

ज्ञानवापी परिसर की ASI सर्वे रिपोर्ट को लेकर हिंदू पक्ष ने कई दावे किए हैं. गुरुवार को वकील विष्णु शंकर जैन ने रिपोर्ट सार्वजनिक की. उन्हों...