- Hindi News
- National
- Gujarat Car And Truck Accident Near Tarapur, Anand District, 10 People Died
गांधीनगर36 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
गुजरात में एक परिवार पर बुधवार का दिन काल बनकर टूटा। यहां एक सड़क हादसे में परिवार के 10 लोगों की मौत हो गई। इनमें 2 बच्चे और 2 महिला भी शामिल है। हादसा आणंद जिले के तारापुर हाईवे पर सुबह 6:20 बजे हुआ।
बताया जा रहा हे कि कार की रफ्तार काफी तेज थी और वह सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार बुरी तरह डैमेज हो गई। इसमें फंसे शवों को काफी मुश्किल से निकाला गया।
कार में फंसा हुआ महिला का शव। यह आपको विचलित कर सकता है, इसलिए हमने इसे धुंधला कर दिया है।
ट्रक का ड्राइवर फरार
जानकारी के मुताबिक, तारापुर हाईवे पर स्थित इंद्रराज दूरावेट फैक्ट्री के पास ये दर्दनाक हादसा हुआ है। मृतकों की पहचान कर उनके परिजनों को सूचना दे दी गई है। सभी शवों को तारापुर के रेफरेल हॉस्पिटल में रखवा दिया गया है। हादसे के बाद से ही ट्रक का ड्राइवर फरार है। कार में सवार सभी लोग सूरत से भावनगर जा रहे थे।
कार और ट्रक में आमने सामने से टक्कर हुई थी।
मुख्यमंत्री रूपाणी ने हादसे पर जताया दुख
हादसे पर गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने दुख जताया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट में लिखा 'आणंद जिले के तारापुर के इंद्रराज के पास हुए दर्दनाक हादसे की दुख:द सूचना मिली। हादसे के शिकार लोगों को तत्काल और उचित मदद मुहैया कराने के निर्देश दिए गए हैं। भगवान से प्रार्थना है कि मृतकों की आत्मा को शांति और उनके परिजनों को दुख सहने की शक्ति प्रदान करें।'
राज्यसभा सांसद शक्तिसिंह गोहिल ने भी संवेदना जताई
कांग्रेस नेता और राज्यसभा सांसद शक्तिसिंह गोहिल ने भी हादसे ने भी दुख जताया। उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा, ''अशुभ समाचार, गंभीर हादसा। सूरत से भावनगर जा रहे कार और ट्रक की टक्कर में 10 की मौत हो गई। इनमें 1 बच्चे भी शामिल है। खबर से मन व्यथित है। श्रद्धा सुमन। सड़क हादसे को रोकने के लिए योजना बनाना जरूरी है। मृतक हमारे भावनगर का बताया जाता है।
ऐसा ही एक हादसा 21 मई को भी हुआ था
बीते महीने 21 मई को भी पालनपुर तालुका के रतनपुर के पास ऐसे ही हादसे में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई थी। इस दौरान भी परिवार कार से एक शादी समारोह से घर लौट रहा था। ईको कार की ट्रक से सीधी भिड़ंत हो गई थी, जिसमें कार में सभी चारों सदस्यों की मौके पर ही मौत हो गई थी।
गुजरात में भीषण सड़क हादसा: आणंद के तारापुर हाईवे पर ट्रक-कार की भिड़ंत, एक ही परिवार के 10 लोगों की मौत - Dainik Bhaskar
Read More
No comments:
Post a Comment