
19 जून तक पूरे प्रदेश में मौसम खराब रहने का पूर्वानुमान है। लोगों से नदी और नालों के समीप न जाने की अपील की गई है। वर्ष 2000 में मानसून ने प्रदेश में नौ जून को प्रवेश किया था। वर्ष 2008 में भी मानसून 13 जून को ही सक्रिय हुआ था। रविवार को राजधानी शिमला सहित प्रदेश के सभी क्षेत्रों में मौसम साफ रहा।
बीते तीन दिनों से प्रदेश में रात के समय बारिश का दौर जारी है। शिमला में सुबह छह बजे तक बारिश हुई। रविवार को ऊना में अधिकतम तापमान 34.6, कांगड़ा में 33.2, बिलासपुर में 32.0, हमीरपुर में 31.8, चंबा में 31.0, नाहन में 28.3, सोलन में 27.0, धर्मशाला में 27.6, शिमला में 22.3, केलांग में 19.1 डिग्री सेल्सियस रहा।
कब-कब आया मानसून
वर्ष तारीख
2020 24 जून
2019 2 जुलाई
2018 27 जून
2017 1 जुलाई
2016 21 जून
2015 24 जून
2014 1 जुलाई
2013 15 जून
2012 27 जून
2011 25 जून
2010 5 जुलाई
जून में अभी तक सामान्य से 39 फीसदी अधिक बरसे बादल
प्रदेश में एक से 13 जून तक प्रदेश में 41.6 मिलीमीटर बारिश हुई। इस अवधि में प्रदेश सामान्य से 39 फीसदी अधिक बादल बरसे। जिला सिरमौर में सामान्य से 98 फीसदी, सोलन में 92, ऊना में 153, मंडी में 65, कांगड़ा में 81 फीसदी अधिक बारिश हुई। किन्नौर-कुल्लू में सामान्य से एक फीसदी और लाहौल-स्पीति में 79 फीसदी कम बारिश हुई।
शनिवार रात को कहां-कितनी बारिश हुई रिकार्ड
क्षेत्र बारिश मिलीमीटर में
कंडाघाट 51.6
शाहपुर 36.5
डलहौजी 28
नाहन 23
ऊना 22
कांगड़ा 20.6
झंडूता-नादौन 20
बिलासपुर 14.6
सोलन 11.6
धर्मशाला 11
चंबा 7
शिमला 4.2
मंडी 4
बंगाल की खाड़ी में हवा के कम दबाव के चलते मानसून इस वर्ष सामान्य से पहले आया है। आगामी दो-तीन दिन सामान्य से अधिक बारिश होने के आसार हैं। एक सप्ताह बाद सामान्य बारिश का पूर्वानुमान है। - डॉ. मनमोहन सिंह, निदेशक, मौसम विज्ञान केंद्र शिमला
हिमाचल पहुंचा मानसून, इस बार 13 दिन पहले दी दस्तक - अमर उजाला - Amar Ujala
Read More
No comments:
Post a Comment