Rechercher dans ce blog

Monday, June 14, 2021

जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव की अधिसूचना जारी, 15 जून से 3 जुलाई के बीच कराने का सरकार का निर्णय - अमर उजाला - Amar Ujala

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Mon, 14 Jun 2021 10:02 PM IST

सार

यूपी में जिला पंचायत अध्यक्ष का चुनाव 15 जून से 3 जुलाई के बीच होगा। इसकी अधिसूचना जारी हो गई है।

ख़बर सुनें

विस्तार

प्रदेश में जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव की दुदुंभी बज गई है। प्रदेश सरकार ने 15 जून से 3 जुलाई के बीच अध्यक्ष पद के चुनाव कराने की अधिसूचना जारी कर दी है। चुनाव का विस्तृत कार्यक्रम राज्य निर्वाचन आयोग जारी करेगा। प्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायतों के चुनाव मई में हुए थे, तभी से जिला पंचायत अध्यक्ष व क्षेत्र पंचायत प्रमुखों के चुनाव का इंतजार हो रहा था। प्रदेश सरकार ने पहले जिला पंचायत अध्यक्ष का चुनाव कराने का फैसला किया है, वहीं क्षेत्र पंचायत प्रमुखों के चुनाव जुलाई में कराए जाने की संभावना है।
विज्ञापन

अपर मुख्य सचिव पंचायती राज मनोज कुमार सिंह ने जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव संबंधी अधिसूचना जारी कर दी है। उन्होंने कहा है जिला पंचायत अध्यक्ष के पदों के सामान्य निर्वाचन-2021 के लिए 15 जून से 3 जुलाई की तिथि तय की गई है। अब राज्य निर्वाचन आयोग चुनाव का विस्तृत कार्यक्रम जारी करेगा। 

भाजपा व सपा के बीच तगड़ी जोरआजमाइश
प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले जिला पंचायत अध्यक्ष का चुनाव काफी अहम हैं। ज्यादातर जिलों में सत्ताधारी दल भाजपा व सपा के बीच कड़े मुकाबले के आसार हैं। कई जिलों में बसपा भी अध्यक्ष पद की मुख्य दावेदार है। ज्यादातर जिलों में जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में निर्दलीय जिला पंचायत सदस्यों की अहम भूमिका होगी, जिनकी जोड़तोड़ तेज हो गई है। अलग-अलग जिलों में सुभासपा, आप, कांग्रेस, अपना दल आदि समर्थित जीते सदस्य भी समीकरण को प्रभावित करेंगे।

उप चुनाव के बाद भी दो ग्राम प्रधान और ग्राम पंचायत सदस्य के 6,384 पद खाली रहे
त्रिस्तरीय पंचायत उप चुनाव में जिला  पंचायत सदस्य के छह और क्षेत्र पंचायत सदस्य के 186 पदों पर प्रत्याशी निर्वाचित हुए। उप चुनाव के बाद भी ग्राम प्रधान के दो और ग्राम पंचायत सदस्य के 6,384 पद रिक्त रह गए हैं।

राज्य निर्वाचन आयुक्त मनोज कुमार ने बताया कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए सोमवार को सुबह 8 बजे से मतगणना हुई। मतगणना के बाद रायबरेली, उन्नाव, लखीमपुर खीरी, वाराणसी और बदायूं में जिला पंचायत सदस्य के एक-एक वार्ड में हुए उप चुनाव के नतीजे सोमवार को घोषित किए गए।


उन्होंने बताया कि क्षेत्र पंचायत सदस्य के 186, ग्राम प्रधान के 156 और ग्राम पंचायत सदस्य के 14,179 रिक्त पदों पर हुए उप चुनाव के नतीजे भी घोषित किए गए। उन्होंने बताया कि श्रावस्ती की रामपुर देवमन और खैरी तराई ग्राम पंचायत में ग्राम प्रधान का पद रिक्त रहा है। इसी प्रकार ग्राम पंचायत सदस्य के 6,384 पद रिक्त रहे हैं। 

Adblock test (Why?)


जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव की अधिसूचना जारी, 15 जून से 3 जुलाई के बीच कराने का सरकार का निर्णय - अमर उजाला - Amar Ujala
Read More

No comments:

Post a Comment

'हां, ये सही है लेकिन क्या मुल्क में यही चलता रहेगा...', ASI रिपोर्ट पर बोले प्रोफेसर इरफान हबीब - Aaj Tak

ज्ञानवापी परिसर की ASI सर्वे रिपोर्ट को लेकर हिंदू पक्ष ने कई दावे किए हैं. गुरुवार को वकील विष्णु शंकर जैन ने रिपोर्ट सार्वजनिक की. उन्हों...