Rechercher dans ce blog

Monday, June 7, 2021

63 दिनों में पहली बार देश में एक लाख से नीचे आए कोरोना के नए केस, संक्रमण दर भी घटकर 4.62% पर आई - Hindustan

भारत में पिछले 24 घंटे के अंदर कोरोना वायरस के एक लाख से भी कम नए मामले दर्ज किए गए हैं। 63 दिनों के बाद भारत में पहली बार कोरोना के एक लाख से कम मामले दर्ज हुए हैं। वहीं, 66 दिनों बाद कोरोना के इतने कम मामले आए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देशभर में एक दिन के अंदर कोरोना वायरस के 86,498 नए मामले आए हैं।

राहत भरी बात यह है कि इस अवधि में मौतों के आंकड़े में भी गिरावट देखने को मिली है। पिछले 24 घंटे में देश में 2123 मरीजों ने इस संक्रमण के कारण दम तोड़ा। 

देश में कोरोना के एक्टिव मामलों की संख्या भी घटकर 13 लाख 3 हजार 702 हो गई है। पिछले 24 घंटे के अंदर 97 हजार 907 एक्टिव मामले घटे हैं। एक दिन के अंदर देश में 1 लाख 82 हजार 282 कोरोना मरीज ठीक हुए हैं। यह लगातार 26वां दिन है जब दैनिक मामलों से ज्यादा संख्या कोरोना से ठीक होने वाले मरीजों की है।

देश में कोरोना से ठीक होने की दर में भी बढ़ोतरी हो रही है और यह अब 94.29 फीसदी पर पहुंच गई है। वहीं, साप्ताहित संक्रमण दर गिरकर 5.94 फीसदी पर आ गया है। भारत में लगातार 15 दिनों से दैनिक संक्रमण दर 10 फीसदी से नीचे है और बीते दिन में भी यह 4.62 प्रतिशत रहा। 

आईसीएमआर के मुताबिक, देशभर में अब तक कोरोना के 36 करोड़ 82 लाख 7 हजार 596 नमूनों की जांच हुई है। इनमें से 18 लाख 73 हजार 485 नमूने 7 जून को जांचे गए हैं। वहीं, अब तक 23,61,98,726 लोगों को कोरोना टीका लगा है। इनमें से 33,64,476 खुराकें 7 जून को दी गई हैं।

Adblock test (Why?)


63 दिनों में पहली बार देश में एक लाख से नीचे आए कोरोना के नए केस, संक्रमण दर भी घटकर 4.62% पर आई - Hindustan
Read More

No comments:

Post a Comment

'हां, ये सही है लेकिन क्या मुल्क में यही चलता रहेगा...', ASI रिपोर्ट पर बोले प्रोफेसर इरफान हबीब - Aaj Tak

ज्ञानवापी परिसर की ASI सर्वे रिपोर्ट को लेकर हिंदू पक्ष ने कई दावे किए हैं. गुरुवार को वकील विष्णु शंकर जैन ने रिपोर्ट सार्वजनिक की. उन्हों...