- Hindi News
- National
- Lockdown: Coronavirus Outbreak India Cases, Vaccination LIVE Update | Maharashtra Pune Madhya Pradesh Bhopal Indore Rajasthan Uttar Pradesh Haryana Punjab Bihar Novel Corona (COVID 19) Death Toll India Today, Mumbai Delhi Coronavirus News
नई दिल्ली9 मिनट पहले
कोरोना संक्रमितों के आंकड़ों में कमी का सिलसिला जारी है। गुरुवार को देश में 91,755 मरीजों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई, 1 लाख 35 हजार 105 संक्रमित ठीक हो गए और 3,412 की मौत हो गई। यह लगातार चौथा दिन था जब नए संक्रमितों की संख्या एक लाख से कम रही।
10 जून को 46,514 एक्टिव केस, यानी इलाज करा रहे मरीजों की संख्या कम हुई है। इसमें गिरावट का सिलसिला करीब एक महीने से जारी है। पिछली बार 12 मई को इसमें 6,399 की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई थी। अभी देश में 11 लाख 18 हजार 956 मरीजों का इलाज चल रहा है। 9 मई को यह आंकड़ा 37 लाख 41 हजार 302 के पीक पर था।
देश में कोरोना महामारी आंकड़ों में
- बीते 24 घंटे में कुल नए केस आए: 91,755
- बीते 24 घंटे में कुल ठीक हुए: 1.35 लाख
- बीते 24 घंटे में कुल मौतें: 3,412
- अब तक कुल संक्रमित हो चुके: 2.92 करोड़
- अब तक ठीक हुए: 2.77 करोड़
- अब तक कुल मौतें: 3.63 लाख
- अभी इलाज करा रहे मरीजों की कुल संख्या: 11.18 लाख

12 राज्यों में लॉकडाउन जैसी पाबंदियां
देश के 12 राज्यों में पूर्ण लॉकडाउन जैसी पाबंदियां हैं। इनमें हिमाचल प्रदेश, झारखंड, छत्तीसगढ़, ओडिशा, कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, मिजोरम, गोवा, तेलंगाना, पश्चिम बंगाल और पुडुचेरी शामिल हैं। यहां पिछले लॉकडाउन जैसे ही कड़े प्रतिबंध लगाए गए हैं।
20 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में आंशिक लॉकडाउन
देश के 20 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में आंशिक लॉकडाउन है। यानी यहां पाबंदियां तो हैं, लेकिन छूट भी है। इनमें बिहार, दिल्ली, महाराष्ट्र, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, हरियाणा, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, उत्तराखंड, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, मेघालय, नगालैंड, असम, मणिपुर, त्रिपुरा, आंध्र प्रदेश और गुजरात शामिल हैं।

अपडेट
हैदराबाद में श्री श्वेतांबर तेरापंथी सभा ने कोविड-19 वैक्सीनेशन ड्राइव की शुरुआत की है। इसके तहत शहर में रहने वाले जैन समाज के लोगों को वैक्सीन लगवाने पर उसके रेट में 500 रुपए की सब्सिडी दी जाएगी।
प्रमुख राज्यों के हाल
1. महाराष्ट्र
यहां गुरुवार को 12,207 लोग संक्रमित पाए गए। 11,449 लोग ठीक हुए और 1,915 लोगों की मौत हो गई। हालांकि, इसमें 1,328 मौतें 16 जून को हुई हैं, जिन्हें गुरुवार के बुलेटिन में अपडेट किया गया है। इसमें 20 जून की 69 मौतें कम की गई हैं। यानी गुरुवार को महाराष्ट्र में 656 लोगों की मौत हुई है।
इससे पहले बिहार में ऐसा किया जा चुका है। 9 जून को वहां, 3,951 मौतें जोड़ी गई थीं। महाराष्ट्र में अब तक 58.76 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 56.08 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 1.03 लाख लोगों की मौत हुई है। फिलहाल 1.60 लाख मरीजों का इलाज चल रहा है।

2. छत्तीसगढ़
राज्य में गुरुवार को 1,034 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। 1,858 लोग ठीक हुए और 14 की मौत हो गई। अब तक 9.84 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 9.54 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 13,285 लोगों की मौत हो चुकी है। 17,275 मरीज ऐसे हैं, जिनका इलाज चल रहा है।

3. गुजरात
राज्य में गुरुवार को 544 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। 1,505 लोग ठीक हुए और 11 की मौत हो गई। यहां अब तक करीब 8.19 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 7.96 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 9,976 मरीजों की मौत हो चुकी है। यहां 12,711 संक्रमितों का इलाज चल रहा है।

4. उत्तर प्रदेश
यहां गुरुवार को 596 लोग संक्रमित पाए गए। 1,231 लोग ठीक हुए और 81 लोगों की मौत हो गई। अब तक राज्य में 17.01 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 16.67 लाख ठीक हो चुके हैं, जबकि 21,597 मरीजों ने दम तोड़ दिया। यहां 12,243 मरीजों का इलाज चल रहा है।

5. राजस्थान
यहां गुरुवार को 538 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। 2,268 लोग ठीक हुए और 23 की मौत हो गई। अब तक राज्य में 9.48 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 9.29 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 8,772 मरीजों की मौत हो चुकी है। फिलहाल 10,079 मरीजों का इलाज चल रहा है।

6. मध्यप्रदेश
यहां गुरुवार को 420 नए मामले सामने आए। 1,132 लोग ठीक हुए और 34 लोगों की मौत हो गई। अब तक राज्य में 7.87 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 7.72 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 8,475 लोगों की मौत हो गई। 6,325 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है।

7. दिल्ली
दिल्ली में गुरुवार को 305 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। 560 लोग ठीक हुए और 44 की मौत हो गई। अब तक 14.30 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 14.01 लाख से ज्यादा लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 24,748 मरीजों की मौत हो चुकी है। यहां 4,212 मरीजों का इलाज चल रहा है।

कोरोना देश में: 91,755 नए केस आए, 1.35 लाख मरीज ठीक हुए और 3,401 की मौत; लगातार चौथा दिन जब एक लाख से कम लो... - Dainik Bhaskar
Read More
No comments:
Post a Comment