
राम रहीम जब से मेदांता अस्पताल में भर्ती हुआ है वह हनीप्रीत से मिलने की जिद्द पर अड़ा हुआ था, सोमवार को हनीप्रीत उससे मिलने भी पहुंची। जिसके बाद खबरें आ रही थीं कि हनीप्रीत का 15 जून तक का अटेंडेंट पास बना हुआ है और वह राम रहीम की देखभाल करेगी। लेकिन अब खबर है कि उसका पास रद्द हो चुका है इसकी वजह है जेल मैनु्अल। राम रहीम रोहतक की जिस जेल में बंद है उसके मैनुअल के अनुसार उससे उसके परिवार का कोई सदस्य या अन्य कोई मिलने नहीं आ सकता। रोहतक जेल प्रशासन के विरोध के बाद मेदांता अस्पताल ने हनीप्रीत का पास निरस्त कर दिया है। राम रहीम को मेदांता अस्पताल में तीन स्तरीय सुरक्षा के तहत रखा गया है। जेल से निकलने के बाद राम रहीम की मुख्य सुरक्षा का जिम्मा महम के डीएसपी शमसेेर दहिया के पास है। जबकि गुरुग्राम डीसीपी ईस्ट मकसूद अहमद की ओर से तीन एसीपी व तीन इंसपेक्टर के साथ 55 जवानों को मेदांता के आस-पास तैनात किया गया है।
गुरुग्राम: राम रहीम से नहीं मिल पाएगी हनीप्रीत, पास हुआ रद्द, त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरा तैनात - अमर उजाला - Amar Ujala
Read More
No comments:
Post a Comment