
He is like my younger brother, and I welcome him to Bharatiya Janata Party (BJP). I congratulate him: BJP leader Jyotiraditya Scindia on #JitinPrasada joining BJP pic.twitter.com/hNkLIZDOB2
— ANI (@ANI) June 9, 2021
वहीं हरियाणा प्रदेश कांग्रेस नेता कुलदीप बिश्नोई ने पूर्व केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद के भाजपा में शामिल होने पर कांग्रेस के लिए बड़ा झटका करार दिया है। बिश्नोई ने कहा कि उनकी पार्टी को राज्यों में जीत हासिल करने के लिए जन नेताओं की पहचान कर उन्हें मजबूती प्रदान करनी चाहिए। बिश्नोई ने ट्वीट किया, ‘‘पहले ज्योतिरादित्य सिंधिया ... और अब जितिन प्रसाद ...। कांग्रेस के लिए यह बड़ा झटका है, क्योंकि हम उन नेताओं को खो रहे हैं जिन्होंने पार्टी को दिया और आगे भी दे सकते थे।’’
छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने भी कसा तंज, कहा- पार्टी छोड़ने के लिए धन्यवाद
कांग्रेस पार्टी की छत्तीसगढ़ इकाई ने भी पार्टी छोड़ने को लेकर जितिन प्रसाद पर तंज कसा है। इसके लिए पार्टी की छत्तीसगढ़ इकाई ने बुधवार को अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा कि जितिन प्रसाद जी का कांग्रेस पार्टी छोड़ने के लिए धन्यवाद।
जितिन प्रसाद जी का कांग्रेस पार्टी छोड़ने के लिए धन्यवाद।
— INC Chhattisgarh (@INCChhattisgarh) June 9, 2021
जाने वाले जाते रहते हैं: खड़गे
उधर, कांग्रेस सासंद मल्लिकार्जुन खड़ने ने जितिन प्रसाद के भाजपा में शामिल होने को दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया। उन्होंने कहा, 'जाने वाले जाते रहे हैं, हम उन्हें रोक नहीं सकते। यह उनका फैसला था। उनका यहां (कांग्रेस में) भी भविष्य था। हालांकि, यह दुर्भाग्यपूर्ण है।' इसके साथ ही पंजाब कांग्रेस में मतभेदों के समाधान के लिए गठित किए गए कांग्रेस के पैनल को लेकर खड़गे ने कहा कि हम तीन-चार दिन में अपनी रिपोर्ट जमा कर देंगे।
कांग्रेस में ऐसे नेता हैं जो सही इस्तेमाल किए जाने पर नतीजे दे सकते हैं: देवड़ा
कांग्रेस नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री मिलिंद देवरा ने जितिन प्रसाद के भाजपा में शामिल होने के बाद कहा कि कांग्रेस को अपनी पुरानी स्थिति पाने के लिए प्रयास करना चाहिए। उन्होंने ट्वीट किया, ‘मेरा मानना है कि कांग्रेस एक पार्टी के तौर पर यह कर सकती है और करना ही चाहिए कि वह एक विशाल पार्टी वाली अपनी पुरानी स्थिति फिर से हासिल करे। हमारे पास अब भी ऐसे नेता हैं जिन्हें अगर सशक्त किया जाए और बेहतरीन ढंग से इस्तेमाल किया जाए तो वे नतीजे दे सकते हैं।’
प्रसाद को यह नहीं भूलना चाहिए : डीके शिवकुमार
जितिन प्रसाद के भाजपा में शामिल होने पर कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने कहा कि कांग्रेस पार्टी और नेहरू परिवार ने ही उन्हें पहचान दिलाई। उन्हें और मुझे यह नहीं भूलना चाहिए।
भाजपा में उनका भविष्य उज्ज्वल होगा : अदिति सिंह
कांग्रेस की बागी विधायक अदिति सिंह ने बुधवार को कहा कि यह कांग्रेस के लिए एक बड़ी क्षति है और पार्टी को आत्ममंथन करना चाहिए कि ज्योतिरादित्य सिंधिया और जितिन प्रसाद जैसे वरिष्ठ नेता क्यों जा रहे हैं। कांग्रेस एक परिवार की पार्टी बनती जा रही है। भाजपा में उनका (जतिन) भविष्य उज्ज्वल होगा।
जितिन का जाना हमारे चेहरे पर एक बड़ा तमाचा : रावत
कांग्रेस नेता हरीश रावत ने कहा कि जितिन प्रसाद का भाजपा में शामिल होना हमारे चेहरे पर एक बड़े तमाचे की तरह है। यह दुखद और निराशाजनक है। मुझे आश्चर्य है कि उन्होंने कांग्रेस को एक क्षेत्रीय पार्टी कहा और उस पार्टी में शामिल हो गए, जिसके खिलाफ उनके परिवार ने लड़ाई लड़ी।
भाजपा के हुए जितिन: सीएम योगी और सिंधिया ने किया स्वागत, कांग्रेस का तंज- पार्टी छोड़ने के लिए 'धन्यवाद' - अमर उजाला - Amar Ujala
Read More
No comments:
Post a Comment