Rechercher dans ce blog

Tuesday, June 15, 2021

उलटफेर: मायावती की बसपा भी टूट की कगार पर, एक और विधायक के बागी होते ही बनेगी नई पार्टी - अमर उजाला - Amar Ujala

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा Published by: कुमार संभव Updated Tue, 15 Jun 2021 06:18 PM IST

सार

सूत्रों का दावा है कि पार्टी के बागी विधायकों ने गुटबाजी करते हुए नया राजनीतिक दल बनाने की योजना तैयार की है। उन्हें जैसे ही एक और बागी विधायक का साथ मिलेगा, नई पार्टी बन जाएगी। 

बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती। - फोटो : ANI

ख़बर सुनें

विस्तार

विधानसभा चुनावों की दस्तक होते ही उत्तर प्रदेश में भी सियासी घमासान छिड़ गया है। राज्य में मायावती की बहुजन समाज पार्टी यानी बसपा भी अब बड़ी टूट की कगार पर पहुंच चुकी है। सूत्रों का दावा है कि पार्टी के बागी विधायकों ने गुटबाजी करते हुए नया राजनीतिक दल बनाने की योजना तैयार की है। उन्हें जैसे ही एक और बागी विधायक का साथ मिलेगा, नई पार्टी बन जाएगी। यह जानकारी बसपा के बागी विधायक असलम राइनी ने दी। 
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि अब बसपा के सभी बागी विधायक नई राजनीतिक पार्टी बनाएंगे, जिसके नेता बसपा से निष्कासित लालजी वर्मा होंगे। गौरतलब है कि नई पार्टी बनाने के लिए 12 विधायकों की जरूरत होती है। असलम राइनी के मुताबिक, बसपा के बागी विधायकों की संख्या 11 पहुंच चुकी है। उन्होंने दावा किया कि एक और विधायक का साथ मिलते ही नए राजनीतिक दल का एलान कर दिया जाएगा। 


 
गौरतलब है कि बसपा के बागी विधायकों ने मंगलवार (15 जून) सुबह सपा प्रमुख अखिलेश यादव से भी मुलाकात की थी। हालांकि, सिर्फ छह बागी विधायक ही अखिलेश से मिलने गए थे। इनमें भिनगा-श्रावस्ती से विधायक असलम राइनी, प्रतापपुर-इलाहाबाद से विधायक मुजतबा सिद्दीकी, हांडिया-प्रयागराज से विधायक हाकिम लाल बिंद, सिधौली-सीतापुर से विधायक हरगोविंद भार्गव, ढोलाना-हापुड़ से विधायक असलम अली चौधरी और मुंगरा बादशाहपुर विधायक सुषमा पटेल शामिल थे। इस मुलाकात के बाद बसपा विधायकों के सपा में जाने की अटकलें तेज हो गईं।

जानकारी के मुताबिक, मायावती ने अपने दो विधायकों राम अचल राजभर और लालजी वर्मा को कुछ दिन पहले पार्टी से निष्कासित किया था। उन पर पंचायत चुनाव के दौरान पार्टी विरोधी गतिविधियों का आरोप था। इसके बाद बागी विधायकों की गतिविधियां अचानक काफी तेज हो गईं। दरअसल, दोनों बागी विधायकों के निष्कासन के बाद बसपा में इस्तीफों का दौर भी तेज हो गया। 

 

Adblock test (Why?)


उलटफेर: मायावती की बसपा भी टूट की कगार पर, एक और विधायक के बागी होते ही बनेगी नई पार्टी - अमर उजाला - Amar Ujala
Read More

No comments:

Post a Comment

'हां, ये सही है लेकिन क्या मुल्क में यही चलता रहेगा...', ASI रिपोर्ट पर बोले प्रोफेसर इरफान हबीब - Aaj Tak

ज्ञानवापी परिसर की ASI सर्वे रिपोर्ट को लेकर हिंदू पक्ष ने कई दावे किए हैं. गुरुवार को वकील विष्णु शंकर जैन ने रिपोर्ट सार्वजनिक की. उन्हों...