Rechercher dans ce blog

Sunday, June 6, 2021

Bihar Monsoon News: बिहार के 12 जिलों के लिए अलर्ट जारी, मानसून ने असम में दिखाया असर - दैनिक जागरण (Dainik Jagran)

पटना, जागरण संवाददाता। Bihar Weather Monsoon Forecast: दक्षिण-पश्चिम मानसून रविवार को असम में दस्तक दे चुका है। उसके बंगाल की ओर मुड़ने के आसार हैं। उसके बाद बिहार एवं झारखंड में प्रवेश करेगा। प्रदेश में पश्चिमी हवाओं के कारण फिलहाल काफी गर्मी पड़ रही है। तेज धूप के साथ उमस परेशानी पैदा कर रही है।

पटना मौसम विज्ञान केंद्र के विज्ञानी संजय कुमार का कहना है कि सभी की नजर मानसून पर टिकी है। अगले 24 घंटे में पता चल जाएगा कि मानसून कितने दिनों में बंगाल की ओर मुड़ता है। फिलहाल प्रदेश में पश्चिमी हवाओं के कारण काफी गर्मी और उमस है। ज्यादा नमी वाले क्षेत्रों में आंधी के साथ बारिश भी हो रही है। पटना में स्थित मौसम विज्ञान विभाग के केंद्र ने बिहार के 12 जिलों के लिए 10 जून तक येलो अलर्ट जारी किया है।

येलो अलर्ट वाले जिलों में हो सकती है बारिश

मानसून के बंगाल की ओर मुड़ते ही बिहार एवं झारखंड में मानसून की बारिश शुरू हो पाएगी। राजधानी के वातावरण में फैली नमी एवं तेज धूप के कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ज्यादा नमी वाले क्षेत्रों में आंधी के साथ बारिश हो रही है। राज्य के पूर्वी एवं उत्तरी क्षेत्र में रविवार को भी आंधी के साथ बारिश हुई। येलो अलर्ट वाले जिलों में बारिश रुक-रुक कर होती रहेगी।

कई जिलों में हुई बारिश

मुख्य रूप से कटिहार, भागलपुर, बांका, मुंगेर, खगडिय़ा, जमुई, किशनगंज, पूर्णिया, अररिया, मधेपुरा सहरसा, सुपौल में बारिश हुई। इन जिलों के लिए मौसम विज्ञान केंद्र ने येलो अलर्ट जारी कर दिया है।

राजधानी में सख्त मौसम

राजधानी में रविवार को सुबह से ही मौसम काफी सख्त रहा। तेज धूप और उमस से लोग पसीने से तरबतर होते रहे। रविवार को पटना का अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। भागलपुर सर्वाधिक गर्म स्थान रहा। वहां अधिकतम तापमान 38.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

मानसून ने असम में दी दस्तक, पूर्णिया के रास्ते करेगा बिहार में प्रवेश

24 घंटे में पता चलेगा मानसून कितने दिनों में बंगाल की ओर मुड़ेगा

12 जिलों के लिए 10 जून तक येलो अलर्ट जारी

शॉर्ट मे जानें सभी बड़ी खबरें और पायें ई-पेपर,ऑडियो न्यूज़,और अन्य सर्विस, डाउनलोड जागरण ऐप

Adblock test (Why?)


Bihar Monsoon News: बिहार के 12 जिलों के लिए अलर्ट जारी, मानसून ने असम में दिखाया असर - दैनिक जागरण (Dainik Jagran)
Read More

No comments:

Post a Comment

'हां, ये सही है लेकिन क्या मुल्क में यही चलता रहेगा...', ASI रिपोर्ट पर बोले प्रोफेसर इरफान हबीब - Aaj Tak

ज्ञानवापी परिसर की ASI सर्वे रिपोर्ट को लेकर हिंदू पक्ष ने कई दावे किए हैं. गुरुवार को वकील विष्णु शंकर जैन ने रिपोर्ट सार्वजनिक की. उन्हों...