Rechercher dans ce blog

Tuesday, June 8, 2021

अखिलेश भी लगवाएंगे कोरोना वैक्सीन, बोले- हम भाजपा के टीके के खिलाफ थे भारत सरकार के नहीं - Hindustan

मुलायम सिंह यादव के कोरोना वैक्सीन लगवाने के अगले दिन सपा मुखिया अखिलेश यादव के सुर बदल गए। कोरोना वैक्सीन को बीजेपी की वैक्सीन बताते वाले अखिलेश ने मंगलवार को ट्वीट कर कहा है कि जनाक्रोश को देखते हुए आख़िरकार सरकार ने कोरोना के टीके के राजनीतिकरण की जगह ये घोषणा करी कि वो टीके लगवाएगी। हम भाजपा के टीके के ख़िलाफ़ थे पर ‘भारत सरकार’ के टीके का स्वागत करते हुए हम भी टीका लगवाएंगे व टीके की कमी से जो लोग लगवा नहीं सके थे उनसे भी लगवाने की अपील करते हैं।

मुलायम के वैक्सीन लगवाते ही भाजपा ने अखिलेश पर उठाए थे सवाल:

 मुलायम सिंह के टीका लगवाने की फोटो वायरल होते ही बीजेपी यूपी की तरफ से तंज कसते हुए कहा गया कि अगर अखिलेश यादव की मानें तो  समाजवादी पार्टी के संस्थापक श्री मुलायम सिंह यादव जी ने 'भाजपा' की वैक्सीन लगवा ली। अब वो भाजपा का प्रचार कर रहे हैं या अपने पुत्र द्वारा फैलाए गए भ्रम को तोड़ रहे हैं... ये आप तय कर लीजिए! हां, वैक्सीन जरूर लगवाइए! पीडब्ल्यूडी मंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि सपा संरक्षक व पूर्व मुख्यमंत्री श्री मुलायम सिंह यादव जी स्वदेशी वैक्सीन लगवाने के लिए आपका धन्यवाद। आपके द्वारा वैक्सीन लगवाना इस बात का प्रमाण है कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश जी द्वारा वैक्सीन को लेकर अफवाह फैलाई गयी थी। इसके लिएअखिलेश जी को माफ़ी मांगनी चाहिए।

अखिलेश ने कई बार बदले बयान: 

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने वैक्सीन को बीजेपी का टीका कहकर नहीं लगवाने की बात कही थी। हालांकि, कुछ समय बाद अखिलेश यादव ने अपना बयान वापस लेते हुए कहा था कि वो पूर्ण परीक्षण होने के बाद कोरोना का टीका लगवाएंगे। कोरोना की दूसरी लहर के दौरान उनके सुर बदल गए थे। वह बीजेपी सरकार से सभी लोगों को मुफ्त में वैक्सीन लगवाने की मांग करने लगे थे। अब वे खुद भी वैक्सीन लगवाएं। 

संबंधित खबरें

Adblock test (Why?)


अखिलेश भी लगवाएंगे कोरोना वैक्सीन, बोले- हम भाजपा के टीके के खिलाफ थे भारत सरकार के नहीं - Hindustan
Read More

No comments:

Post a Comment

'हां, ये सही है लेकिन क्या मुल्क में यही चलता रहेगा...', ASI रिपोर्ट पर बोले प्रोफेसर इरफान हबीब - Aaj Tak

ज्ञानवापी परिसर की ASI सर्वे रिपोर्ट को लेकर हिंदू पक्ष ने कई दावे किए हैं. गुरुवार को वकील विष्णु शंकर जैन ने रिपोर्ट सार्वजनिक की. उन्हों...