Rechercher dans ce blog

Friday, June 4, 2021

ट्विटर ने उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू के अकाउंट का ब्लू टिक हटाया, उधर नाइजीरिया सरकार ने किया बैन - Jansatta

ट्विटर ने उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू के अकाउंट से ब्लू टिक हटाते हुए उसे अनवेरिफाइड कर दिया है। जिसके बाद सोशल मीडिया पर एक नया विवाद शुरू हो गया है। भाजपा नेता ने इसे संविधान पर हमला बताते हुए ट्विटर को भारत में बैन करने की मांग की।

ट्विटर ने देश के उपराष्ट्रपति एम. वैंकेया नायडू के के ट्विटर अकाउंट को अनवेरिफाइड किया।

माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर ने भारत के उपराष्ट्रपति एम. वैंकेया नायडू के अकाउंट से ब्लू टिक हटाते हुए उसे अनवेरिफाइड कर दिया है। जिसके बाद एक नया विवाद शुरू हो गया है। भारतीय जाता पार्टी के नेता ने इसे संविधान पर हमला बताया है।

नई सोशल मीडिया गाइडलाइन आने के बाद से ट्विटर और सरकार के बीच विवाद चल रहा है। ऐसे में उपराष्ट्रपति का अकाउंट अनवेरिफाइड किए जाने से विवाद और बढ़ गया है। एनडीटीवी के वरिष्ठ पत्रकार अखिलेश शर्मा ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। अखिलेश ने वैंकेया नायडू के अकाउंट का स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए लिखा “भारत के उपराष्ट्रपति एम वेंकैय्या नायडू के ट्विटर अकाउंट से ‘ब्लू टिक’ हटा कर उसे ‘unverified’ कर दिया गया।”

ट्विटर की इस हरकत पर भाजपा नेता सुरेश नाखुआ ने सवाल करते हुए कहा, ‘ट्विटर ने उपराष्ट्रपति के हैंडल से क्यों ब्लू टिक हटाया? यह भारत के संविधान पर हमला है।’ भाजपा नेता के अलावा कई यूजर्स ने इसपर नाराजगी व्यक्त की है।

विकास कौशिक नाम के यूजर ने लिखा “ट्विटर खुद को सरकार से ऊपर हैं क्या ? अब समय आ गया है इसको भारत में भी बैन किया जाय।” पीके नाम के एक यूजर ने लिखा “कोई बात नही अभी भाजपा इसकी कड़े शब्दों में निंदा करेगी। ऐसा लगता है गंजे को नाखून मिल गए है कोई भी कुछ भी कर रहा है।”

हालांकि कई यूजर्स का मानना है कि अकाउंट सक्रिय नहीं था इस कारण हो सकता है उसे अनवेरिफाइड कर दिया हो। एक यूजर ने लिखा “उन्होंने आखिरी एक साल पहले किया था। ऐसे में ट्विटर के पास और क्या ही रास्ता है। उन्हें बोलो रोज ट्वीट करें और कुछ भी बकवास लिखें जैसे ज़्यादातर मोदी भक्त करते हैं।

बता दें नाइजीरिया ने शुक्रवार को ट्विटर को अपने यहां सस्पेंड कर दिया है। नाइजीरिया ने कहा है कि प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल नाइजीरिया के कॉर्पोरेट अस्तित्व को कम करने में सक्षम गतिविधियों के लिए किया जा रहा है। सूचना मंत्रालय ने कहा कि संघीय सरकार ने अनिश्चितकाल के लिए ट्विटर को सस्पेंड कर दिया है।

ट्विटर ने दो दिन पहले ही नियमों को तोड़ने का आरोप लगाते हुए नाइजीरिया के राष्ट्रपति मुहम्मदू बुहारी के आधिकारिक अकाउंट के एक ट्वीट को डिलीट कर दिया था। हालांकि, शुक्रवार को बयान जारी करने के तुरंत बाद भी ट्विटर नाइजीरिया में भी काम कर रहा था। इसके बारे में पूछे जाने पर मंत्रालय के विशेष सहायक सेगुन अडेमी ने एएफपी को बताया, “मैं तकनीकी सवालों का जवाब नहीं दे सकता … संचालन अनिश्चितकाल के लिए सस्पेंड कर दिया गया है।”

Adblock test (Why?)


ट्विटर ने उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू के अकाउंट का ब्लू टिक हटाया, उधर नाइजीरिया सरकार ने किया बैन - Jansatta
Read More

No comments:

Post a Comment

'हां, ये सही है लेकिन क्या मुल्क में यही चलता रहेगा...', ASI रिपोर्ट पर बोले प्रोफेसर इरफान हबीब - Aaj Tak

ज्ञानवापी परिसर की ASI सर्वे रिपोर्ट को लेकर हिंदू पक्ष ने कई दावे किए हैं. गुरुवार को वकील विष्णु शंकर जैन ने रिपोर्ट सार्वजनिक की. उन्हों...