Rechercher dans ce blog

Wednesday, June 9, 2021

अमित शाह जैसे नेताओं से फैल रहा कोरोना, बोले राकेश टिकैत, कहा- मुझे नहीं पता था नंदीग्राम से लड़ रहीं ममता - Jansatta

अमित शाह जैसे नेताओं से फैल रहा कोरोना, बोले राकेश टिकैत, कहा- मुझे नहीं पता था नंदीग्राम से लड़ रहीं ममता

टिकैत ने कहा कि हम कोई बड़ी मीटिंग नहीं कर रहे हैं जिससे कि कोरोना फैले। हम लोग कोरोना नियमों का पालन करते हुए प्रदर्शन कर रहे हैं।

राकेश टिकैत ने सरकार से कृषि कानून वापस लेने को कहा (Photo- Indian Express)

किसान नेता राकेश टिकैत इस समय बंगाल में हैं और उनकी सीएम ममता बनर्जी से मुलाकात हो सकती है। किसान आंदोलन को लेकर राजनीति करने और मीटिंग के एजेंडे को लेकर टिकैत ने कहा कि वे ममता बनर्जी से बंगाल के किसानों और मछुवारों को लेकर बातचीत करेंगे। किसानों की भलाई कैसे हो सकती है इसे लेकर वे सरकार से बात करेंगे।

जब पत्रकार ने पूछा कि क्या किसान आंदोलन से कोरोना नहीं फैल रहा है? टिकैत ने कहा कि हम कोई बड़ी मीटिंग नहीं कर रहे हैं जिससे कि कोरोना फैले। हम लोग कोरोना नियमों का पालन करते हुए प्रदर्शन कर रहे हैं। बंगाल चुनाव के दौरान कोरोना फैलने के बाद भी पीएम मोदी और अमित शाह की मीटिंग हुई, जिसके चलते कोरोना और फैला। टिकैत कहने लगे कि बंगाल चुनाव में केंद्र सरकार खुद प्रचार में लगी हुई थी तब कोरोना नहीं फैल रहा था क्या? टिकैत ने कहा कि उन्हें नहीं पता था कि ममता बनर्जी नंदीग्राम से चुनाव लड़ रहीं थीं।

टिकैत ने कहा कि बंगाल में किसानों को चावल पर एमएसपी नहीं मिलती है। इसे लेकर सीएम ममता बनर्जी से बातचीत की जा सकती है। जब पत्रकार ने पूछा कि आपने तो ममता बनर्जी के लिए प्रचार किया था। इस पर टिकैत ने कहा कि प्रचार किया था इसलिए अब उनके सामने मांगें भी रखेंगे। टिकैत ने साफ कहा कि हम चाहते हैं कि विपक्षी दल हमारे साथ आएं और कृषि कानूनों को लेकर केंद्र सरकार पर दबाव बनाएं।

मालूम हो कि संयुक्त किसान मोर्चा ने केंद्र सरकार से सभी किसानों के लिए लाभकारी न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) की गारंटी वाला कानून तत्काल लागू करने की मांग की। मोर्चा ने एक बयान में कहा कि ईंधन एवं अन्य चीजों की कीमत में इजाफा होने के कारण किसान अपनी फसल की लागत तक नहीं निकाल पा रहा है।

उन्होंने कहा, ” पंजाब में मक्का किसानों को 700 से 800 रुपये प्रति क्विंटल मिल रहा है जबकि इसका एमएसपी 1850 रुपये प्रति क्विंटल है। संयुक्त किसान मोर्चा सभी फसलों के लिए लाभकारी एमएसपी की गांरटी वाला कानून तत्काल लागू करने की मांग करता है।”

वहीं, संयुक्त किसान मोर्चा ने किसान आंदोलन का समर्थन करने वाले पंजाबी गायक जैजीबी का ट्विटर एकाउंट बंद किए जाने की भी आलोचना की। साथ ही सरकार पर आंदोलन को कमजोर करने और इसका समर्थन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने का भी आरोप लगाया।

Adblock test (Why?)


अमित शाह जैसे नेताओं से फैल रहा कोरोना, बोले राकेश टिकैत, कहा- मुझे नहीं पता था नंदीग्राम से लड़ रहीं ममता - Jansatta
Read More

No comments:

Post a Comment

'हां, ये सही है लेकिन क्या मुल्क में यही चलता रहेगा...', ASI रिपोर्ट पर बोले प्रोफेसर इरफान हबीब - Aaj Tak

ज्ञानवापी परिसर की ASI सर्वे रिपोर्ट को लेकर हिंदू पक्ष ने कई दावे किए हैं. गुरुवार को वकील विष्णु शंकर जैन ने रिपोर्ट सार्वजनिक की. उन्हों...