Rechercher dans ce blog

Sunday, June 6, 2021

Monsoon 2021: जानिए दिल्ली, यूपी, बिहार और हरियाणा समेत आपके राज्य में कब होगी मानसून की पहली बारिश - दैनिक जागरण (Dainik Jagran)

नई दिल्ली, एजेंसियां। दक्षिण भारत के कई राज्यों में मानसून ने दस्तक दे दी है। सबसे पहले मानसून केरल के तट से टकराया, इसके बाद कर्नाटक समेत कई अन्य राज्यों में मानसून पहुंच चुका है। तमिलनाडु के रामेश्वरम में रविवार को तड़के भारी बारिश हुई, जिससे यहां भी राज्य में मानसून का मौसम शुरू हो गया है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ( India Meteorological Department, IMD) ने 4 जून को भविष्यवाणी की थी कि मानसून अगले 24 घंटों के दौरान केरल, लक्षद्वीप, तमिलनाडु, पुडुचेरी, और कर्नाटक के कुछ हिस्सों में पहुंचने की संभावना है। अब यह मानसून इन सब जगहों पर पहुंच चुका है और तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश हो रही है।

वहीं, अब यह मानसून पश्चिम तटों पर तेजी से आगे की ओर बढ़ रहा है। गोवा और महाराष्ट्र में भी मानसून पहुंच चुका है। यहां तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हो चुकी है। स्काईमेट वेदर की मानें तो बिहार, उत्तर प्रदेश, झारखंड, बंगाल समेत पूर्वी भागों में मानसून पहुंचने में थोड़ी देरी हो सकती है। दिल्ली, पंजाब, हरियाणा में आज गरज चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। हालाकि, यह मानसून के सीजन की बारिश नहीं होगी।

अगले दस दिनों में ओडिशा, झारखंड और बिहार के कुछ हिस्सों में पहुंचेगा मानसून

भारतीय मौसम विभाग ने कहा कि मॉनसून मध्य बंगाल की खाड़ी और बंगाल की खाड़ी के पूर्वोत्तर हिस्सों तक पहुंच चुका है। अगले दस दिनों में दक्षिण-पश्चिम मॉनसून ओडिशा, झारखंड, पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों और बिहार तक पहुंच जाएगा।

दिल्ली में मंगलवार से चलने लगेंगी तेज हवाएं

भारीतय मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार इस हफ्ते दिल्‍ली में गर्मी से राहत मिलने के आसार कम हैं। दिन में पारा 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। रविवार और सोमवार को आसमान पर बादल छाए रहने और कहीं-कहीं बूंदाबादी के आसार भी हैं। मंगलवार से दिन के समय तेज हवाएं चलने ललेंगी। वहीं शुक्रवार को तेज धूप होने का अनुमान है। इस हफ्ते न्‍यूनतम तापमान 25 से 28 डिग्री के बीच रह सकता है।

शॉर्ट मे जानें सभी बड़ी खबरें और पायें ई-पेपर,ऑडियो न्यूज़,और अन्य सर्विस, डाउनलोड जागरण ऐप

Adblock test (Why?)


Monsoon 2021: जानिए दिल्ली, यूपी, बिहार और हरियाणा समेत आपके राज्य में कब होगी मानसून की पहली बारिश - दैनिक जागरण (Dainik Jagran)
Read More

No comments:

Post a Comment

'हां, ये सही है लेकिन क्या मुल्क में यही चलता रहेगा...', ASI रिपोर्ट पर बोले प्रोफेसर इरफान हबीब - Aaj Tak

ज्ञानवापी परिसर की ASI सर्वे रिपोर्ट को लेकर हिंदू पक्ष ने कई दावे किए हैं. गुरुवार को वकील विष्णु शंकर जैन ने रिपोर्ट सार्वजनिक की. उन्हों...