Rechercher dans ce blog

Wednesday, June 2, 2021

Monsoon 2021 Update: आज केरल पहुंचेगा मानसून, जानें- आपके राज्य में कब पहुंचेगा और कितनी होगी बारिश? - दैनिक जागरण (Dainik Jagran)

नई दिल्ली, एजेंसी। मानसून इस बार तय समय से दो दिन देरी से 3 जून को केरल पहुंच सकता है। मौसम विभाग ने पहले इसके 31 मई को केरल पहुंचने की संभावना जताए थे। हालांकि, इसमें भी 4 दिन आगे पीछे होने का अनुमान था। रविवार को मौसम विभाग ने कहा कि मानसून 3 जून को केरल पहुंचेगा। ये अंडमान निकोबार द्वीप समूह के आसपास पहुंच चुका है। वहीं केरल में 3 दिनों से प्री-मानसूनी बारिश हो रही है।

मौसम विभाग के मुताबिक दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के तीन जून को केरल पहुंचने की स्थितियां राज्य में बननी शुरू हो गई है। मॉनसून यहां सामान्य समय से देर से पहुंच रहा है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बुधवार को बताया कि केरल में बारिश में वृद्धि हुई है और दक्षिण अरब सागर के निचले स्तरों में पछुआ हवाएं चल रही हैं। उपग्रह से हासिल तस्वीरों के अनुसार, केरल तट और उससे सटे दक्षिण-पूर्वी अरब सागर में बादल छाए हुए हैं। आईएमडी ने कहा कि केरल में अगले 24 घंटे में बारिश के और बढ़ने से स्थिति के मॉनसून के अधिक अनुकूल होने का पूर्वानुमान है।

जानें- आपके राज्य में कब तक पहुंच सकता है मानसून

मौसम विभाग की माने तो मानसून केरल में दस्तक देने के बाद आगे बढ़ेगा। 11 जून को महाराष्ट्र व तेलंगाना में मानसून आने की संभावना है। 12 जून को पश्चिम बंगाल और 13 जून को ओडिशा में मानसून पहुंच सकता है। इसके बाद मानसून झारखंड और बिहार की ओर रुख करेगा। झारखंड में 14 जून को मानसून आने के आसार है। वहीं 16 जून को मानसून बिहार और छत्तीसगढ़ में प्रवेश करेगा। मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक 20 जून को मानसून उत्तराखंड और मध्य प्रदेश में दस्तक देगा। उत्तर प्रदेश में इस बार 23 जून को मानसून आने की संभावना है। 26 जून को मानसून गुजरात पहुंच सकता है। आपको बता दे कि इस बार राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और हरियाणा में 27 जून को मानसून आने की संभावना है। दिल्ली के बाद मानसून का रुख पंजाब की ओर होगा। यहां 28 मई तक आने की संभावना व्यक्त की जा रही है। अंत में 29 जून को मानसून राजस्थान पहुंच सकता है।

जानें- इस बार कैसा रहेगा मानसून?

वेदर एजेंसी स्काईमेट के मुताबिक, पूरे भारत में मानसून के 4 महीनों के दौरान औसत 880.6 मिलीमीटर बारिश होती है, जिसे लॉन्ग पीरियड एवरेज (LPA) कहते हैं। यानी 880.6 मिलीमीटर बारिश को 100 फीसद माना जाता है। इस साल 907 मिलीमीटर बारिश होने की संभावना है। यानी पूरे देश में मानसून सामान्य या बेहतर रह सकता है। अगर एजेंसी का अनुमान सही साबित होता है तो भारत में लगातार तीसरे साल ये अच्छा मानसून होगा। मौसम विभाग ने भी इस साल पूरे देश में औसतन बारिश सामान्य होने का अनुमान जताया है। विभाग ने कहा है कि पूरे देश में LPA के 96 से 104 फीसद तक बारिश होने का अनुमान है।

शॉर्ट मे जानें सभी बड़ी खबरें और पायें ई-पेपर,ऑडियो न्यूज़,और अन्य सर्विस, डाउनलोड जागरण ऐप

Adblock test (Why?)


Monsoon 2021 Update: आज केरल पहुंचेगा मानसून, जानें- आपके राज्य में कब पहुंचेगा और कितनी होगी बारिश? - दैनिक जागरण (Dainik Jagran)
Read More

No comments:

Post a Comment

'हां, ये सही है लेकिन क्या मुल्क में यही चलता रहेगा...', ASI रिपोर्ट पर बोले प्रोफेसर इरफान हबीब - Aaj Tak

ज्ञानवापी परिसर की ASI सर्वे रिपोर्ट को लेकर हिंदू पक्ष ने कई दावे किए हैं. गुरुवार को वकील विष्णु शंकर जैन ने रिपोर्ट सार्वजनिक की. उन्हों...