Rechercher dans ce blog

Wednesday, June 9, 2021

Nusrat Jahan का दावा- तलाक की जरूरत नहीं, Nikhil Jain के साथ था लिव इन रिलेशन - Zee News Hindi

नई दिल्ली: बांग्ला फिल्म इंडस्ट्री की एक्ट्रेस और टीएमसी सांसद नुसरत जहां (Nusrat Jahan) ने अपने पति निखिल जैन (Nikil Jain) से बिगड़े संबंधों के बीच अपना बयान दिया है. उनकी बातों ने लोगों को हैरान कर दिया है. नुसरत ने अपनी शादी को पूरी तरह से गैर कानूनी और अवैध बताया है. नुसरत जहां ने खुद एक बयान जारी किया, जिसमें पति निखिल से अलग होने की बात कही गई. निखिल का नाम लिए बिना ही नुसरत जहां ने उनके ऊपर फाइनेंशियल फ्रॉड होने का आरोप लगाया है. 

बीते साल हुई थी शादी

नुसरत जहां (Nusrat Jahan) ने बीते साल तुर्की में निखिल जैन (Nikhil Jain) के साथ शादी की थी. दोनों की शादी को लेकर खूब बातें हुईं. दोनों की शादी की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर छाई रही थीं, लेकिन नुसरत ने अब इसे अमान्य बताते हुए 10 प्वाइंट का बयान जारी किया है. नुसरत ने कहा कि तुर्की मैरिज रजिस्ट्रेशन एक्ट के मुताबिक यह शादी पूरी तरह से अमान्य थी. ये दो अलग धर्मों के लोगों की शादी थी इसी वजह से इसे स्पेशल मैरिज एक्ट के तहत रजिस्टर कराना था, जो कभी किया ही नहीं गया. 

गैरकानूनी है नुसरत की शादी

लिहाजा कानून के मुताबिक ये शादी गैरकानूनी है. कानून के हिसाब से ये रिश्ता एक रिलेशनशिप या कह लें कि लिव इन रिलेशनशिप जैसा था. इसके चलते तलाक लेने का का कोई तुक ही नहीं बनता है. नुसरत (Nusrat Jahan) ने जारी बयान में ये साफ कर दिया कि दोनों काफी पहले ही अलग हो चुके थे, बस ये बात सार्वजनिक रूप से सामने नहीं आई. नुसरत का कहना है कि वो अपनी बातें खुद तक ही रखना पसंद करती हैं. साथ ही उन्होंने कहा कि उनके किसी भी कदम को ‘अलगाव’ से जोड़कर नहीं देखा जाना चाहिए.

निखिल कर रहे हैं नुसरत के साथ फ्रॉड

नुसरत (Nusrat Jahan) ने साथ ही दावा किया कि उनके बैंक अकाउंट से निखिल जैन (Nikhil Jain) गैरकानूनी तरीके से पैसों का का हेर-फेर कर रहे हैं. नुसरत का दावा है कि उनसे अलग होने के बाद भी उनके खाते से कई बार देर रात पैसे निकाले गए हैं, जिसके बारे में उन्होंने पुलिस के पास शिकायत भी दर्ज कराई है. साथ ही नुसरत का कहना है कि उनके कई कीमती सामान अभी निखिल के घऱ पर ही हैं. साथ ही नुसरत ने बताया कि सारे गहने भी निखिल के पास ही हैं, जो उनके परिवारवालों ने दिए थे. 

ऐसे सामने आई प्रेग्नेंसी की बात

बता दें, बांग्लादेशी लेखिका तस्लीमा नसरीन ने TMC सांसद नुसरत जहां (Nusrat Jahan) की प्रेग्नेंसी और पति के साथ रिश्तों को लेकर फेसबुक पोस्ट लिखा है. जिसके बाद से उनकी शादीशुदा जिंदगी और प्रेग्नेंसी को लेकर चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक नुसरत जहां (Nusrat Jahan) 6 महीने की प्रेग्नेंट बताई जा रही हैं. हालांकि इस संबंध में उनकी ओर से या उनकी मीडिया टीम की ओर से कोई जानकारी सामने नहीं आई है. रिपोर्ट के मुताबिक उनके ससुराल वालों को भी इसकी जानकारी नहीं है. 

पति ने कहा, मेरा बेबी नहीं

रिपोर्ट के मुताबिक नुसरत (Nusrat Jahan)  के पति निखिल जैन (Nikhil Jain) ने इस प्रेग्नेंसी पर बड़ा बयान दिया है. उनका कहना है कि उन दोनों की शादी ढहने के कगार पर है. नुसरत पिछले साल दिसंबर 2020 से उनका घर छोड़कर अपने मम्मी-पापा के साथ बालीगंज वाले घर पर रह रही हैं. तब से वे दोनों एक बार भी नहीं मिले हैं. ऐसे में ये बेबी उनका कैसे हो सकता है? 

ये भी पढ़ें: वनराज की बॉडी देख आपस में भिड़ जाएंगी अनुपमा और काव्या, कहेंगी- ये बस मेरा है!  

एंटरटेनमेंट की लेटेस्ट और इंटरेस्टिंग खबरों के लिए यहां क्लिक कर Zee News के Entertainment Facebook Page को लाइक करें 

Adblock test (Why?)


Nusrat Jahan का दावा- तलाक की जरूरत नहीं, Nikhil Jain के साथ था लिव इन रिलेशन - Zee News Hindi
Read More

No comments:

Post a Comment

'हां, ये सही है लेकिन क्या मुल्क में यही चलता रहेगा...', ASI रिपोर्ट पर बोले प्रोफेसर इरफान हबीब - Aaj Tak

ज्ञानवापी परिसर की ASI सर्वे रिपोर्ट को लेकर हिंदू पक्ष ने कई दावे किए हैं. गुरुवार को वकील विष्णु शंकर जैन ने रिपोर्ट सार्वजनिक की. उन्हों...