Rechercher dans ce blog

Saturday, June 12, 2021

Petrol Diesel Price : लगातार दूसरे दिन बढ़े पेट्रोल-डीजल के भाव, जानिए आपके शहर में क्या हो गए दाम - दैनिक जागरण (Dainik Jagran)

नई दिल्ली, बिजनेस डेस्क। Petrol Diesel की कीमतों में लगातार दूसरे दिन शनिवार को बढ़ोत्तरी हुई है। देश में शनिवार को पेट्रोल की कीमत में करीब 27 पैसे और डीजल की कीमत में 23 पैसे का उछाल आया है। क्रूड ऑयल की कीमतों में इजाफा होने के चलते पेट्रोल-डीजल के भाव में यह तेजी आई है। क्रूड ऑयल WTI का भाव बढ़कर 70.81 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया है। वहीं, ब्रेंट ऑयल की कीमत बढ़कर 72.59 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गयी है।

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की बात करें, तो यहां शनिवार को पेट्रोल की कीमत 96.12 रुपये प्रति लीटर (Petrol price today) पर पहुंच गई, जबकि डीजल की कीमत 86.98 रुपये प्रति लीटर (Diesel price today) पर पहुंच गई है।

देश के अन्य बड़े महानगरों की बात करें, तो मुंबई में पेट्रोल का भाव 102.30 रुपये प्रति लीटर और डीजल का भाव 94.39 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया है। चेन्नई की बात करें, तो शनिवार को यहां पेट्रोल 97.43 रुपये प्रति लीटर पर और डीजल 91.64 रुपये प्रति लीटर पर मिल रहा है।

कोलकाता में शनिवार को पेट्रोल 96.06 रुपये प्रति लीटर पर और डीजल 89.83 रुपये प्रति लीटर पर मिल रहा है। इसके अलावा मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में पेट्रोल 104.29 रुपये प्रति लीटर पर और डीजल 95.60 रुपये प्रति लीटर पर मिल रहा है।

बिहार की राजधानी पटना में शनिवार को पेट्रोल 98.21 रुपये प्रति लीटर पर मिल रहा है और डीजल 92.29 रुपये प्रति लीटर पर मिल रहा है। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ की बात करें, तो यहां शनिवार को पेट्रोल 93.35 रुपये प्रति लीटर पर और डीजल 87.38 रुपये प्रति लीटर पर मिल रहा है।

रविवार को चंडीगढ़ में पेट्रोल 92.45 रुपये प्रति लीटर पर और डीजल 86.63 रुपये प्रति लीटर में मिल रहा है। इसके अलावा बेंगलुरु में पेट्रोल 99.33 रुपये प्रति लीटर पर और डीजल 91.21 रुपये प्रति लीटर पर मिल रहा है। वहीं, रांची में शनिवार को पेट्रोल 92.29 रुपये प्रति लीटर पर और डीजल 91.82 रुपये प्रति लीटर पर मिल रहा है।

शॉर्ट मे जानें सभी बड़ी खबरें और पायें ई-पेपर,ऑडियो न्यूज़,और अन्य सर्विस, डाउनलोड जागरण ऐप

Adblock test (Why?)


Petrol Diesel Price : लगातार दूसरे दिन बढ़े पेट्रोल-डीजल के भाव, जानिए आपके शहर में क्या हो गए दाम - दैनिक जागरण (Dainik Jagran)
Read More

No comments:

Post a Comment

'हां, ये सही है लेकिन क्या मुल्क में यही चलता रहेगा...', ASI रिपोर्ट पर बोले प्रोफेसर इरफान हबीब - Aaj Tak

ज्ञानवापी परिसर की ASI सर्वे रिपोर्ट को लेकर हिंदू पक्ष ने कई दावे किए हैं. गुरुवार को वकील विष्णु शंकर जैन ने रिपोर्ट सार्वजनिक की. उन्हों...