Rechercher dans ce blog

Sunday, June 13, 2021

Petrol Price Today: महंगे पेट्रोल से आज राहत, गाड़ी की टंकी फुल कराने से पहले चेक करें 1 लीटर का भाव - News18 हिंदी

नई दिल्ली: लगातार दो दिन की तेजी के बाद आज पेट्रोल-डीजल (Petrol-Diesel) की कीमतों में स्थिरता देखने को मिली है. देश की राजधानी समेत सभी महानगरों में महंगे पेट्रोल (Petrol Price Today) से आम जनता को राहत मिली है. आपको बता दें लगातार इजाफे के बाद देश के कई शहरों में पेट्रोल का भाव 105 रुपये के करीब पहुंच गया है. जयपुर, भोपाल और रीवा समेत कई शहरों में पेट्रोल का रेट तीन डिजिट में हैं.

सिर्फ जून माह के 12 दिन की बात की जाए तो इतने में ही पेट्रोल करीब 2 रुपये महंगा हो गया. वहीं, चार मई के बाद से देखें तो अब तक रुक-रुक कर पेट्रोल 24 दिनों में ही दिन में 5.80 रुपये प्रति लीटर महंगा हो गया है. वहीं, डीजल 24 दिनों में 6.20 रुपये प्रति लीटर तक महंगा ह चुका है.

यह भी पढ़ें: FD Rates: पेटीएम बैंक के एफडी पर मिल रहा है SBI और HDFC से ज्यादा ब्याज, प्री-मैच्योर विड्रॉल पर नहीं लगेगी पेनाल्टी

जानिए आज आपके शहर में पेट्रोल-डीजल का रेट (Petrol-Diesel Price Today)
>> दिल्ली - 96.12 रुपये प्रति लीटर वहीं डीजल 86.98 रुपये प्रति लीटर है

>> मुंबई - 102.30 रुपये प्रति लीटर, डीजल 94.39 रुपये प्रति लीटर

>> कोलकाता - 96.06 रुपये प्रति लीटर, डीजल 89.83 रुपये प्रति लीटर

>> चेन्‍नई - 97.43 रुपये प्रति लीटर, डीजल 91.64 रुपये प्रति लीटर

>> बेंगलुरु - 99.33 रुपये प्रति लीटर, डीजल 92.21 रुपये प्रति लीटर

>> नोएडा - 93.46 रुपये प्रति लीटर, डीजल 87.46 रुपये प्रति लीटर

इन शहरों 100 के पार है पेट्रोल-डीजल का भाव

>> जयपुर - 102.73 रुपये प्रति लीटर, डीजल 95.92 रुपये प्रति लीटर

>> भोपाल - 104.29 रुपये प्रति लीटर, डीजल 95.60 रुपये प्रति लीटर

>> श्रीगंगा नगर - 107.22 रुपये प्रति लीटर, डीजल 100.05 रुपये प्रति लीटर

>> रीवा - 106.51 रुपये प्रति लीटर, डीजल 97.65 रुपये प्रति लीटर

हर दिन 6 बजे बदलती हैं कीमतें

बता दें कि पेट्रोल और डीजल की कीमतों में रोजाना बदलाव सुबह 6 बजे होता है. सुबह 6 बजे से ही नई दरें लागू हो जाती हैं. पेट्रोल डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है. विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमतें क्या हैं, इस आधार पर रोज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है.

यह भी पढ़ें: Post Office की इस स्कीम में लगाएं पैसा, 5 साल में 15 लाख के मिलेंगे 21 लाख- जानिए कैसे

इस तरह चेक करें अपने शहर का भाव

देश की तीनों ऑयल मार्केटिंग कंपनी HPCL, BPCL और IOC आप सुबह 6 बजे के बाद पेट्रोल डीज़ल के नए रेट जारी करती है. नए रेट्स के लिए आप वेबसाइट पर जाकर जानकारी हासिल कर सकते हैं. वहीं, मोबाइल फोन पर SMS के जरिए भी रेट चेक कर सकते है. आप 92249 92249 नंबर पर SMS भेजकर भी पेट्रोल डीजल के भाव के बारे में पता कर सकते हैं. आपको RSP<स्पेस> पेट्रोल पंप डीलर का कोड लिखकर 92249 92249 पर भेजना पड़ेगा. अगर आप दिल्ली में हैं और मैसेज के जरिये पेट्रोल डीजल का भाव जानना चाहते हैं तो आपको RSP 102072 लिखकर 92249 92249 पर भेजना होगा.

Adblock test (Why?)


Petrol Price Today: महंगे पेट्रोल से आज राहत, गाड़ी की टंकी फुल कराने से पहले चेक करें 1 लीटर का भाव - News18 हिंदी
Read More

No comments:

Post a Comment

'हां, ये सही है लेकिन क्या मुल्क में यही चलता रहेगा...', ASI रिपोर्ट पर बोले प्रोफेसर इरफान हबीब - Aaj Tak

ज्ञानवापी परिसर की ASI सर्वे रिपोर्ट को लेकर हिंदू पक्ष ने कई दावे किए हैं. गुरुवार को वकील विष्णु शंकर जैन ने रिपोर्ट सार्वजनिक की. उन्हों...