Rechercher dans ce blog

Friday, June 4, 2021

UP Board Result 2021: ऐसे बनेगी 10वीं, 12वीं के छात्रों की मार्कशीट, देखें रिजल्‍ट की संभावित डेट - News18 हिंदी

छात्रों को अंको में सुधार करने का अवसर दिया जाएगा.

छात्रों को अंको में सुधार करने का अवसर दिया जाएगा.

हाई स्कूल के 29.94 लाख तथा इंटरमीडिएट के 26.10 लाख परीक्षार्थी लाभान्वित होंगे. यूपी बोर्ड की 12वीं की परीक्षा के लिए 26 लाख परीक्षार्थियों ने अपना पंजीकरण कराया था. हाई स्कूल के करीब 30 लाख परीक्षार्थियों को 11वीं कक्षा में प्रोन्नत किया जाएगा.

  • Share this:

नई दिल्ली. सीबीएसई, आईसीएसई के बाद माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश (यूपी बोर्ड) और देश के बहुत से राज्य कोविड-19 महामारी के मद्देनजर 12वीं की परीक्षाएं रद्द कर चुके हैं. अब छात्रों का रिजल्ट को इंतजार है. उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की कक्षा-12 की बोर्ड परीक्षा निरस्त करने के निर्णय से 12वीं कक्षा के 26,10,316 विद्यार्थी लाभान्वित होंगे. 2021 की हाईस्कूल की परीक्षा पहले ही निरस्त की गई थी.

इंटरमीडिएट का रिजल्ट

इंटरमीडिएट की निरस्त हुयी परीक्षा के परीक्षाफलों को सम्बन्धित परीक्षार्थियों की 10वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा के प्राप्तांकों एवं उनकी 11वीं कक्षा की वार्षिक परीक्षा के प्राप्तांकों के औसत के आधार पर तैयार कराया जायेगा.

यदि 11वीं के नंबर उपलब्ध नहीं
यदि 11वीं कक्षा की वार्षिक परीक्षा के प्राप्तांक उपलब्ध नहीं होंगे तब उस स्थिति में 12वीं कक्षा की प्री-बोर्ड परीक्षा के प्राप्तांकों को लिया जायेगा. इंटरमीडिएट के जिन संस्थागत एवं व्यक्तिगत परीक्षार्थियों के उपर्युक्त प्राप्तांक उपलब्ध नहीं होंगे, उन्हें सामान्य रूप से प्रमोट कर दिया जायेगा तथा केवल कक्षोन्नति का प्रमाण पत्र दिया जाएगा.

-इंटरमीडिएट की वर्ष 2021 की परीक्षा के सभी पंजीकृत परीक्षार्थियों को आगामी इंटरमीडिएट परीक्षा में अपनी इच्छा के अनुसार एक विषय में अथवा अपने सभी विषयों की परीक्षा में सम्मिलित होकर अपने अंको में सुधार करने का अवसर प्राप्त होगा. यह अंक वर्ष 2021 की इंटरमीडिएट की परीक्षा के अंक ही माने जाएंगे.

हाईस्कूल का रिजल्ट

हाईस्कूल की निरस्त हुयी परीक्षा के परीक्षाफलों को सम्बन्धित परीक्षार्थियों की नौवीं कक्षा की वार्षिक परीक्षा के प्राप्तांकों एवं उनकी 10वीं कक्षा की प्री-बोर्ड परीक्षा के प्राप्तांकों के औसत के आधार पर तैयार कराया जायेगा. हाईस्कूल के जिन संस्थागत एवं व्यक्तिगत परीक्षार्थियों के उपर्युक्त प्राप्तांक उपलब्ध नहीं होंगे, उन्हे सामान्य रूप से 11वीं कक्षा में प्रोन्नत कर दिया जायेगा.

वर्ष 2021 की हाईस्कूल परीक्षा के सभी पंजीकृत परीक्षार्थियों को आगामी हाईस्कूल परीक्षा में अपनी इच्छा के अनुसार, एक विषय में अथवा अपने सभी विषयों की परीक्षा में सम्मिलित होकर अंको में सुधार करने का अवसर प्राप्त होगा तथा यह अंक वर्ष 2021 की हाईस्कूल परीक्षा के ही अंक माने जाएंगे.

ये भी पढ़ें-

cancelled 12 Board Exam 2021 Latest Updates: देश के 8 राज्यों में रद्द की जा चुकी है 12वीं बोर्ड परीक्षाएं, जानें लेटेस्ट अपडेट्स

Sarkari Jobs : CDIT में प्रोग्रामर और टेक्निकल राइटर सहित कई पदों पर भर्तियां, इतनी मिलेगी सैलरी

10वीं व 12वीं कक्षा के परीक्षार्थियों को प्रोन्नत किये जाने का निर्णय लिया गया है लेकिन परीक्षार्थियों को अंक दिये जाने का जो फार्मूला दिया गया है वह अंतिम नहीं है. इस महत्वपूर्ण निर्णय से हाई स्कूल के 29.94 लाख तथा इंटरमीडिएट के 26.10 लाख परीक्षार्थी लाभान्वित होंगे. यूपी बोर्ड की 12वीं की परीक्षा के लिए 26 लाख परीक्षार्थियों ने अपना पंजीकरण कराया था. हाई स्कूल के करीब 30 लाख परीक्षार्थियों को 11वीं कक्षा में प्रोन्नत किया जाएगा. आज तक की खबर के मुताबिक 'फाइनल रिजल्ट जुलाई के पहले सप्ताह कर जारी हो सकते हैं.' (भाषा के इनपुट के साथ)

सभी राज्यों की बोर्ड परीक्षाओं/ प्रतियोगी परीक्षाओं, उनकी तैयारी और जॉब्स/करियर से जुड़े Job Alert, हर खबर के लिए फॉलो करें- https://hindi.news18.com/news/career/

Adblock test (Why?)


UP Board Result 2021: ऐसे बनेगी 10वीं, 12वीं के छात्रों की मार्कशीट, देखें रिजल्‍ट की संभावित डेट - News18 हिंदी
Read More

No comments:

Post a Comment

'हां, ये सही है लेकिन क्या मुल्क में यही चलता रहेगा...', ASI रिपोर्ट पर बोले प्रोफेसर इरफान हबीब - Aaj Tak

ज्ञानवापी परिसर की ASI सर्वे रिपोर्ट को लेकर हिंदू पक्ष ने कई दावे किए हैं. गुरुवार को वकील विष्णु शंकर जैन ने रिपोर्ट सार्वजनिक की. उन्हों...