
नई दिल्ली, जेएनएन। 8 June Weather News: एक तरफ दक्षिण में मानसून पहुंचने से झमाझम मेघा बरस रहे हैं वहीं राजधानी दिल्ली में लोग भीषण गर्मी से परेशान है। पिछले दो दिनों से उमस भरी गर्मी से दिल्लीवासियों के पसीने छूट गए हैं। यहां पर फिलहाल गर्मी से राहत मिलने के कोई आसार नजर नहीं आ रहे हैं। वहीं अगर मानसून की ताजा स्थिति के बारे में बात करें तो दक्षिण भारत के कई राज्यों में मानसूनी बारिश शुरू हो चुकी है। केरल और कर्नाटक होते हुए तमिलनाडु, गोवा और महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में मानसून लगभग पहुंच गया है। वहीं पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश पहुंचने में थोड़ी देर हो सकती है।
आंध्र प्रदेश और ओडिशा में आज बरस सकते हैं मेघा
मौसम विगाग की तरफ से देश के किसी ना किसी कोने में बारिश का अलर्ट जारी किया जाता रहा है। आज यानी 8 जून को आंध्र प्रदेश और ओडिशा में बारिश के आसार जताए जा रहे हैं। इसके अलावा असम, मेघालय, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 9 जून को भारी बारिश हो सकती है।
उत्तराखंड का मौसम रहेगा शुष्क (Uttarakhand Weather Update)
वहीं उत्तराखंड के मौसम की बात करें तो यहां के ज्यादातर इलाकों में मौसम शुष्क बना हुआ है। कुछ पर्वतीय क्षेत्रों को छोड़ सभी जगह दिन में चटख धूप खिल रही है। मौसम विभाग के अनुसार अभी कुछ दिन आसमान साफ रहेगा। जिससे तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है।
जानें झारखंड के मौसम का हाल (Jharkhand Weather and Monsoon Update)
जल्द ही झारखंड में भी झमाझम बरसात होगी। रिपोर्ट की मानें तो झारखंड में मानसून 13 जून तक दस्तक दे सकता है। मानसून के आगमन के लिए बंगाल की खाड़ी में 11 जून तक एक कम दबाव का क्षेत्र बन रहा है। वर्तमान में मानसून की गति काफी अच्छी है।
यूपी में गर्मी से 2 दिन बाद मिल सकती है राहत (Uttar Pradesh Weather News)
यूपी के लोगों को अगले 2 दिनों में गर्मी से राहत मिल सकती है। यहां के कई इलाकों में 2 दिन बाद बारिश के आसार बन रहे हैं। रिपोर्ट की मानें तो बाराबंकी में सोमवार की दोपहर बाद कुछ इलाकों में आंधी के साथ बारिश हुई। जिसके चलते काफी नुकसान भी हुआ। पेड़ गिरने से बिजली के तार व खंभे टूटने से कई जगह बिजली भी बाधित हो गई है।
शॉर्ट मे जानें सभी बड़ी खबरें और पायें ई-पेपर,ऑडियो न्यूज़,और अन्य सर्विस, डाउनलोड जागरण ऐप
Weather and Monsoon Updates: भीषण गर्मी से पेरशान दिल्लीवासी तो दक्षिण में झमाझम बरसे मेघा, जानें मौसम और मानसून के सभी अपड्टेस - दैनिक जागरण (Dainik Jagran)
Read More
No comments:
Post a Comment